चीन की ईरान से अपील, 'होर्मुज स्ट्रेट को खोलें, ये सबके लिए जरूरी'
बीजिंग/तेहरान, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में आवागमन फिर से शुरू करने की सिफारिश की है। यह कदम ऐसे समय आया है जब क्षेत्र में जारी तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है।
चीनी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यी और अराघची के बीच हुई बातचीत का ब्योरा गुरुवार को दिया। बताया कि चीन ने स्पष्ट किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में किसी भी तरह की रुकावट न केवल क्षेत्रीय बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था को भी प्रभावित कर सकती है। दुनिया के कुल तेल व्यापार का एक बड़ा हिस्सा इसी समुद्री मार्ग से गुजरता है, जिससे इसकी रणनीतिक अहमियत और बढ़ जाती है।
बीजिंग ने तेहरान से संयम बरतने और अंतरराष्ट्रीय शिपिंग को बाधित न करने का आग्रह किया है। साथ ही, चीन ने इस बात पर जोर दिया कि मौजूदा संकट का समाधान सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि संवाद और कूटनीतिक प्रयासों के जरिए ही संभव है।
चीनी विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, वांग ने कहा, मौजूदा स्थिति संघर्ष और शांति के बीच बदलाव के एक अहम पड़ाव पर पहुंच गई है, और शांति का रास्ता खुल रहा है।
वांग यी ने कहा कि एक तरफ होर्मुज में ईरान की संप्रभुता और सुरक्षा का सम्मान किया जाना चाहिए, लेकिन दूसरी तरफ इस रास्ते से जहाजों के सुरक्षित और स्वतंत्र आवागमन की भी गारंटी जरूरी है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि चीन संघर्ष विराम बनाए रखने और बातचीत फिर से शुरू करने का समर्थन करता है।
चीनी बयान के मुताबिक, अराघची ने इस कॉल में कहा कि तेहरान को उम्मीद है कि बीजिंग शांति को बढ़ावा देने और लड़ाई खत्म करने में एक्टिव रोल निभाएगा, और ईरान शांतिपूर्ण बातचीत के जरिए एक सही और असल हल ढूंढना जारी रखने को तैयार है।
चीन की यह अपील उसके आर्थिक हितों से भी जुड़ी है, क्योंकि वह दुनिया का सबसे बड़ा ऊर्जा आयातक है और उसकी बड़ी तेल आपूर्ति पश्चिम एशिया से होकर आती है। ऐसे में होर्मुज जलडमरूमध्य में किसी भी प्रकार का अवरोध उसकी ऊर्जा सुरक्षा को सीधे प्रभावित कर सकता है।
हाल के दिनों में क्षेत्र में बढ़ती सैन्य गतिविधियों और जहाजों की सुरक्षा को लेकर चिंताओं ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेल की कीमतों पर भी असर डाला है। कई देशों ने अपने जहाजों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
चौथी तिमाही में विप्रो का मुनाफा 1.9 प्रतिशत घटा, कंपनी ने 15,000 करोड़ रुपए के बायबैक का किया ऐलान
मुंबई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी विप्रो ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही (क्यू4) के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस दौरान कंपनी का समेकित शुद्ध मुनाफा (नेट प्रॉफिट) सालाना आधार पर 1.89 प्रतिशत घटकर 3,501.8 करोड़ रुपए रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष 2025 की इसी तिमाही में 3,569.6 करोड़ रुपए था।
एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि हालांकि तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में 12.27 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है।
प्रति शेयर आय (ईपीएस) 3.34 रुपए (0.041 डॉलर) रही, जो तिमाही आधार पर 12.1 प्रतिशत बढ़ी, लेकिन सालाना आधार पर 2.1 प्रतिशत घट गई।
राजस्व (रेवेन्यू) की बात करें तो मार्च तिमाही में यह सालाना आधार पर 7.69 प्रतिशत बढ़कर 24,236.3 करोड़ रुपए हो गया, जो एक साल पहले 22,504.2 करोड़ रुपए था।
तिमाही आधार पर राजस्व में 2.88 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।
आगे के अनुमान के बारे में विप्रो ने कहा कि जून 2026 तिमाही में उसके आईटी सर्विसेज सेगमेंट का राजस्व 2,597 मिलियन डॉलर से 2,651 मिलियन डॉलर के बीच रहने की उम्मीद है।
यह स्थिर मुद्रा के आधार पर -2.0 प्रतिशत से 0 प्रतिशत के बीच की ग्रोथ गाइडेंस को दर्शाता है।
इसके साथ ही, कंपनी के बोर्ड ने 60 करोड़ पूरी तरह चुकता इक्विटी शेयरों के बायबैक को भी मंजूरी दी है, जो कुल इक्विटी पूंजी का 5.7 प्रतिशत है। यह बायबैक अधिकतम 15,000 करोड़ रुपए तक का होगा और प्रति शेयर कीमत 250 रुपए तय की गई है, जो शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर करेगा।
कंपनी के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीनि पालिया ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में तेजी से हो रही प्रगति ग्राहकों की प्राथमिकताओं को बदल रही है और नए अवसर पैदा कर रही है।
उन्होंने कहा, एआई-फर्स्ट दुनिया में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए हम एआई नेटिव बिजनेस एंड प्लेटफॉर्म्स यूनिट के जरिए सर्विस-एज-ए-सॉफ्टवेयर मॉडल की ओर बढ़ रहे हैं।
वहीं, कंपनी की सीएफओ अपर्णा अय्यर ने कहा कि कंपनी ने ग्राहकों, क्षमताओं और टैलेंट में लगातार निवेश किया है, साथ ही मार्जिन को स्थिर बनाए रखा है।
उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी ने साल के दौरान अपने कैश का बड़ा हिस्सा डिविडेंड के रूप में शेयरधारकों को लौटाया है।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation
















.jpg)





