Responsive Scrollable Menu

पंजाबी लेडी रेडियो होस्ट को कनाडा में सजा:₹83 करोड़ की ड्रग के साथ पकड़ी, मैसेज से खुलासा- गिरोह की भरोसेमंद पार्टनर थी

कनाडा में रहने वाली पंजाबी रेडियो होस्ट को नशा तस्करी के केस में ब्रिटिश कोलंबिया की कोर्ट ने साढ़े 5 साल की सजा सुनाई है। पुलिस ने 83 करोड़ रुपए की मेथामफेटामाइन ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। हालांकि कोर्ट में उन्होंने तस्करी में शामिल नहीं होने की दलील दी थी, लेकिन मोबाइल के टेक्स्ट मैसेज से खुलासा हुआ कि वह न केवल इस तस्करी में अपनी मर्जी से शामिल थीं, बल्कि वह तस्करी गिरोह की एक भरोसेमंद पार्टनर थीं। नशा तस्करी केस में दोषी पाई गईं सुखविंदर कौर संघा (47) जालंधर के नकोदर से संबंध रखती हैं। हालांकि उनका जन्म कनाडा के प्रिंस जॉर्ज में हुआ था। उन्होंने पिछले एक दशक में पंजाबी रेडियो जगत में अपनी पहचान बनाई थी। वह फ्रीलांसर रेडियो और टीवी होस्ट थी। देखते ही देखते वह पंजाबी समुदाय का बड़ा चेहरा बन गईं। उनके शो में अक्सर हाई-प्रोफाइल राजनेता, पुलिस अधिकारी और मशहूर हस्तियां शामिल होती थीं। अब विस्तार से पढ़ें पूरा मामला कोर्ट ने कहा- जेल में आत्मचिंतन करें न्यू वेस्टमिंस्टर की कोर्ट ने 15 अप्रैल को सजा सुनाई थी। फैसला सुनाते हुए जज ने स्पष्ट किया कि नशीले पदार्थों का व्यापार केवल अपराध नहीं है, इसके समाज पर घातक परिणाम होते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि संघा जेल में बिताए जाने वाले समय का उपयोग आत्मचिंतन के लिए करेंगी। अपनी शोज में अपराध के खिलाफ आवाज उठाने वाली संघा का खुद ड्रग तस्करी जैसे संगीन अपराध में फंसना ब्रिटिश कोलंबिया के पंजाबी समुदाय के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। जानिए क्या है मेथामफेटामाइन ड्रग्स मेथामफेटामाइन एक अत्यंत शक्तिशाली और नशीला सिंथेटिक उत्तेजक ड्रग है, जो सीधे शरीर के केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है। यह आमतौर पर सफेद, गंधहीन और कड़वे स्वाद वाले पाउडर या कांच के टुकड़ों जैसे दिखने वाले 'क्रिस्टल' के रूप में पाया जाता है। इसके सेवन से मस्तिष्क में 'डोपामाइन' रसायन की भारी मात्रा निकलती है, जिससे व्यक्ति को अचानक ऊर्जा, अत्यधिक उत्साह और खुशी का अनुभव होता है। हालांकि, यह प्रभाव जितना तीव्र होता है, इसके दुष्परिणाम उतने ही घातक होते हैं; इसके निरंतर उपयोग से हृदय रोग, याददाश्त में कमी, हिंसक व्यवहार, मसूड़ों की गंभीर सड़न (मेथ माउथ) और मानसिक मतिभ्रम जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह ड्रग बहुत जल्दी लत लगा देता है, जो व्यक्ति के शारीरिक और सामाजिक जीवन को पूरी तरह बर्बाद कर सकता है।

Continue reading on the app

Russian drone and missile attacks kill at least 16 in Ukraine | BBC News

Russia launched a wave of drone and missile attacks across Ukraine on Wednesday night, killing at least 16 people and injuring about 100, Ukrainian officials said. Eight people were killed in the southern port city of Odesa, the head of the city's military administration Sergiy Lysak wrote on Telegram, with attacks continuing on Thursday morning. Across the border, two children, aged five and 14, were killed in a Ukrainian drone attack in Russia's Krasnodar Krai region, its governor Veniamin Kondratyev said on Telegram. The strikes come after a short ceasefire took place over Orthodox Easter celebrations at the weekend, during which both sides accused one another of hundreds of violations. Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #Ukraine #Russia #BBCNews

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: एक ओवर में 24 रन और SRH के लिए सबसे तेज अर्धशतक, अभिषेक शर्मा ने CSK के खिलाफ मचाई तबाही

Abhishek Sharma fastest fifty record: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जमा दिया. यह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड है. उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड बेहतर किया, जो उन्होंने 2024 में बनाया था. मुंबई इंडियंस के खिलाफ उस मुकाबले में अभिषेक ने 16 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था. Sat, 18 Apr 2026 20:02:15 +0530

  Videos
See all

PM Modi Speech: कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और सपा...महिलाओं से अधिकार छिनकर खुशी से तालियां बजा रहे थे #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T16:15:03+00:00

Navneet Rana on Nashik TCS Case : '12 बच्चें पैदा करके एक को आतंकी बना देंगे' #navneetrana #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T16:09:06+00:00

Breaking News: महिला आरक्षण बिल पर PM Narendra Modi का बड़ा ऐलान | BJP | Congress | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T16:08:26+00:00

PM Modi Speech: पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से माफी मांगी ! #shorts #pmmodi #womenreservationbill #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T16:04:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers