Responsive Scrollable Menu

Honor मचाएगा धमाल: 11,000mAh की सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन जल्द कर सकता है लॉन्च, डिटेल्स आई सामने

Honor अपने अपकमिंग स्मार्टफोन के साथ बैटरी सेगमेंट में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। ताज़ा लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी एक ऐसे नए डिवाइस पर काम कर रही है, जिसमें करीब 11,000mAh की विशाल बैटरी दी जा सकती है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो यह किसी भी मेनस्ट्रीम स्मार्टफोन में मिलने वाली सबसे बड़ी बैटरियों में से एक होगी।

Honor ला रहा सबसे पावरफुल फोन 
जानकारी के अनुसार, इस नई बैटरी का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। टिप्स्टर Digital Chat Station ने दावा किया है कि इस बैटरी की रेटेड क्षमता 10,690mAh और टिपिकल क्षमता 11,000mAh हो सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस फोन के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह Honor की Power सीरीज का अगला मॉडल हो सकता है, जो Honor Power 2 का सक्सेसर बनेगा।

बता दें कि Honor ने इसी साल की शुरुआत में Honor Power 2 लॉन्च किया था, जिसमें 10,080mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया था। कंपनी के मुताबिक, यह फोन एक बार चार्ज करने पर 14 घंटे से ज्यादा गेमिंग और करीब 17 घंटे तक नेविगेशन का बैकअप देने में सक्षम है। ऐसे में नए मॉडल में इससे भी बेहतर बैटरी परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है।

य़े भी पढ़े-ः Realme Buds T500 Pro: 50dB ANC वाले बड्स भारत में लॉन्च, फुल चार्ज पर चलेंगे 56 घंटे; इतनी है कीमत  

Honor की Win सीरीज भी बड़ी बैटरी के लिए जानी जाती है। इस सीरीज के स्मार्टफोन्स में 10,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि ये डिवाइस लंबे समय तक गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग का अनुभव देते हैं।

लीक के अनुसार, Honor का यह नया स्मार्टफोन सिर्फ बड़ी बैटरी ही नहीं, बल्कि पावरफुल हार्डवेयर और प्रीमियम फीचर्स के साथ भी आ सकता है। हालांकि, इसके डिस्प्ले, कैमरा और प्रोसेसर से जुड़ी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि आने वाले समय में कंपनी या लीक के जरिए और डिटेल्स सामने आएंगी।

फिलहाल, Honor ने इस अपकमिंग डिवाइस को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन जिस तरह से कंपनी लगातार बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है, उससे साफ है कि आने वाले समय में यूजर्स को लंबी बैटरी लाइफ वाले और भी दमदार स्मार्टफोन देखने को मिल सकते हैं। 

Continue reading on the app

गर्मियों में आपका फोन भी गर्म हो रहा तो तुरंत अपनाएं ये 5 तरीके, ओवरहीटिंग से मिलेगा छुटकारा

Phone Overheating Issue: गर्मी में स्मार्टफोन का ओवरहीट होना एक काफी नॉर्मल प्रॉब्लम है. लेकिन कुछ आसान उपाय इसे रोक सकते हैं. ब्राइटनेस कम रखना, एयरप्लेन मोड इस्तेमाल करना, ओवरचार्जिंग से बचना जैसी आदतें फोन को ठंडा और स्मूद बनाए रखने में मदद करता है.

The post गर्मियों में आपका फोन भी गर्म हो रहा तो तुरंत अपनाएं ये 5 तरीके, ओवरहीटिंग से मिलेगा छुटकारा appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

हां मैं लेस्बियन हूं...दुनिया की वो क्रिकेटर, जिसने सरेआम किया था कबूल, मैदान पर धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा

Sarah Taylor lesbian identity revelation: सारा टेलर ने न केवल मैदान पर धोनी का रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रचा, बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी उतनी ही बेबाक रहीं. साल 2023 में सारा ने लेस्बियन के रूप में अपनी पहचान को सार्वजनिक किया और अपनी पार्टनर की प्रेग्नेंसी पर ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया था. मेंटल हेल्थ से जंग और निडर फैसलों के बीच सारा की कहानी खेल और साहस का एक अनोखा संगम पेश करती है. Sat, 18 Apr 2026 16:09:38 +0530

  Videos
See all

TCS Scandal: नासिक और अमरावती कांड पर CM की हाई-लेवल मीटिंग | Nashik Police | CM Devendra Fadnavis #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T11:10:45+00:00

Nishikant Dubey On Jawaharlal Nehru : 'नेहरू ने तिब्बत चीन को दान दे दिया' #nishikantdubey #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T11:12:49+00:00

Bangal Election : बंगाल में चुनावी प्रक्रिया पर सवाल.. पुलिसकर्मी पर अवैध हस्तक्षेप का गंभीर आरोप | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T11:15:03+00:00

Kangana Ranaut Viral: 'आप अपने दिल पर हाथ रखकर कहिए..' #shorts #ytshorts #kanganaranaut #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T11:11:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers