Responsive Scrollable Menu

8th Pay Commission: अब 3 की जगह 5 सदस्यों के आधार पर तय होगी सैलरी? ₹69,000 तक बढ़ सकता है न्यूनतम वेतन

8th Pay Commission: नेशनल काउंसिल ऑफ जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) ने आठवें वेतन आयोग को लेकर एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। संगठन का कहना है कि आठवां केंद्रीय वेतन आयोग 3.833 फिटमेंट फैक्टर लागू करे, ताकि देशभर के 45 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और करीब 60 लाख पेंशनधारकों की बेसिक सैलरी तय की जा सके। NC-JCM, केंद्र सरकार और कर्मचारियों के बीच बातचीत की व्यवस्था संभालता है

Continue reading on the app

मध्य पूर्व में तनाव के बाद भारत में स्थिर पेट्रोल और डीजल की कीमतें, पाकिस्तान और नेपाल में 42 प्रतिशत तक बढ़े दाम

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में तनाव के बाद भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। वहीं, पाकिस्तान और नेपाल जैसे देशों में ईंधन की कीमतों में 42 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो चुकी है।

पाकिस्तान में 28 फरवरी को पेट्रोल का दाम 266.17 प्रति लीटर पाकिस्तानी रुपया और डीजल का दाम 280.86 रुपए प्रति लीटर पाकिस्तानी रुपया था। वहीं, 16 अप्रैल को पेट्रोल का दाम 366.58 रुपए बढ़कर प्रति लीटर पाकिस्तानी रुपया और डीजल का दाम बढ़कर 385.54 रुपए प्रति लीटर पाकिस्तानी रुपया हो गया है।

यह दिखाता है कि समीक्षा अवधि के दौरान पाकिस्तान में पेट्रोल का दाम 37.74 प्रतिशत और डीजल की कीमत में 37.27 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

नेपाल में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते एक महीने में चार बार कीमतों में इजाफा हुआ है। इससे पूरे दक्षिण एशिया में नेपाल में सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल मिल रहा है।

पेट्रोल की कीमत 219 नेपाली रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल 207 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, 28 फरवरी को नेपाल में पेट्रोल का दाम 154 नेपाली रुपए प्रति लीटर और डीजल का दाम 156 नेपाली रुपए प्रति लीटर था।

यह दिखाता है कि समीक्षा अवधि के दौरान नेपाल में पेट्रोल का दाम 42.20 प्रतिशत और 32.59 प्रतिशत बढ़ गया है।

भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.62 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से आम उभोक्ताओं को बचाने के लिए मोदी सरकार ने भार स्वयं वहन करने का फैसला लिया है।

बीते महीने, केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों को अंतरराष्ट्रीय अस्थिरता से सुरक्षित रखने के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा नहीं किया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले एक महीने में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें आसमान पर पहुंच गई हैं, लगभग 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर लगभग 122 डॉलर प्रति बैरल हो गई हैं। इसके कारण दुनिया भर में उपभोक्ताओं के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है।

दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में कीमतें लगभग 30 प्रतिशत 50 प्रतिशत बढ़ी हैं। वहीं, उत्तरी अमेरिकी देशों में 30 प्रतिशत, यूरोप में 20 प्रतिशत और अफ्रीकी देशों में 50 प्रतिशत बढ़ी हैं।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

ललित मोदी को भारत-ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी ने दे दिया वर्ल्ड कप मेडल, चौंकाने वाला खुलासा

ललित मोदी जो कि कई बड़े मामलों में वॉन्टेड हैं उन्हें भारत और ऑस्ट्रेलिया के 2 खिलाड़ियों ने अपना वर्ल्ड कप 2023 मेडल दे दिया. ये चौंकाने वाला खुलासा एक पॉडकास्ट में हुआ है. Thu, 16 Apr 2026 16:57:15 +0530

  Videos
See all

TCS Nashik Big Action: नासिक कांड के बाद एक्शन में TCS! | Nashik TCS Case | Corporate Jihad #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T11:45:04+00:00

SP MP Dharmendra Yadav in Loksabha। “तीनों ही बिलों का पुरजोर विरोध करता हूं...”। #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T11:41:32+00:00

Nashik TCS Case: नासिक का TCS कांड सुमीम कोर्ट पहुंचा #shorts | Police Action | Supreme Court #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T11:45:23+00:00

Breaking News: दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा | Delhi Airport | Spicejet | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T11:42:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers