Responsive Scrollable Menu

बाबर आजम ने तोड़ा विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 क्रिकेट के बने नए किंग

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने टी20 क्रिकेट में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। बाबर आजम ने टी20 क्रिकेट में अर्धशतकों का शतक पूरा किया है। खास बात ये है कि बाबर आजम ने सबसे कम पारियों में इस उपलब्धि को अपने नाम किया है। इसके साथ ही बाबर ने विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ा है। इसके अलावा पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल में भी बाबर आजम ने एक इतिहास रच दिया है। वे पीएसएल में सबसे पहले 4000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने हैं। 

बाबर आजम ने बुधवार 15 अप्रैल को पेशावर जाल्मी के लिए खेलते हुए क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ 51 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 71 रनों की पारी खेली। इसी पारी के दौरान बाबर आजम के रनों की संख्या पाकिस्तान सुपर लीग में 4000 के पार पहुंच गई। इस उपलब्धि पर पहुंचने वाले वे पहले खिलाड़ी हैं। उनसे पहले न तो किसी विदेशी खिलाड़ी ने और न ही किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी ने इतने रन इस लीग में बनाए हैं। वे इससे पहले कराची किंग्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए खेल चुके हैं। पेशावर उनकी इस लीग में तीसरी टीम है। इस टीम की वे कप्तानी भी कर रहे हैं। 

वहीं अगर बात टी20 क्रिकेट में उनके वर्ल्ड रिकॉर्ड की करें तो वह टी20 क्रिकेट में अर्धशतकों का शतक पूरा कर चुके हैं। हालांकि, इससे पहले 3 और खिलाड़ियों ने अर्धशतकों का शतक टी20 क्रिकेट में पूरा किया हुआ है, लेकिन बाबर आजम ने सबसे कम पारियों में इस उपलब्धि को हासिल किया है। बाबर आजम ने 341 पारियों में 100 अर्धशतक टी20 क्रिकेट में जड़े हैं। 

Continue reading on the app

Char Dham Yatra: 3 दिन बाद शुरू होगी चारधाम यात्रा, जानें इससे जुड़ी हर एक जानकारी

Char Dham Yatra: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा का काउंटडाउन शुरू हो गया है. 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे. ऐसे में दोनों धामों के कपाट खुलने के साथ ही देवभूमि की चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी. वहीं, हेली सेव की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. आप IRCTC की बेवसाइच पर जाकर बुक कर सकते है. अधिक जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो-

Continue reading on the app

  Sports

ललित मोदी का भारत-पाकिस्तान क्रिकेट संबंध पर बयान, कहा- दोनों देशों के संबंध बिगड़ने के लिए पीसीबी जिम्मेदार

आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने भारत और पाकिस्तान के बीच जल्द ही द्विपक्षीय क्रिकेट फिर से शुरू होने की उम्मीद पर गंभीरता जताई है। उन्होंने राजनीतिक दखल को मुख्य रुकावट बताया है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन के यूट्यूब शो द ओवरलैप क्रिकेट में मोदी ने कहा कि दोनों बोर्ड के बीच खराब रिश्ते किसी भी सीरीज की संभावना में रुकावट डाल रहे हैं। इसके कारण न्यूट्रल वेन्यू पर भी मैच नहीं हो रहे। 

ललित मोदी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में बढ़ते राजनीतिक दखल को एक बड़ी चिंता बताया। उन्होंने कहा कि अगर बाहरी दबावों से मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं हुआ होता तो संबंध सुधारने में तेजी आ सकती थी। मोदी ने आगे कहा कि न्यूट्रल वेन्यू पर भी मैच नहीं हो सकता। दिक्कत पीसीबी के अंदर फैसले लेने की प्रक्रिया से जुड़ा है। ललित मोदी ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि स्थिति इतनी जल्दी सुधरेगी। 

ललित मोदी ने भारत-पाकिस्तान द्विपक्षीय क्रिकेट पर कहा कि मुझे नहीं लगता कि ये जल्द ही मुमकिन हो पाएगा। खासकर पाकिस्तान में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के राजनीतिकरण के कारण से। उन्होंने कहा कि फैसले क्रिकेट समुदाय स्वतंत्र रूप से नहीं लेता। इसके कारण दोनों टीमों का एक दूसरे के खिलाफ खेलना अभी संभव नहीं है। उन्होंने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई। 
Thu, 16 Apr 2026 17:12:34 +0530

  Videos
See all

Women Reservation Bill : लखनऊ की महिलाओं का जश्न, देखिए सपा को लेकर क्या कहा | Nari Vandan Adhiniyam #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T11:44:38+00:00

Nashik TCS Case: नासिक का TCS कांड सुमीम कोर्ट पहुंचा #shorts | Police Action | Supreme Court #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T11:45:23+00:00

Breaking News: दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा | Delhi Airport | Spicejet | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T11:42:07+00:00

SP MP Dharmendra Yadav in Loksabha। “तीनों ही बिलों का पुरजोर विरोध करता हूं...”। #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T11:41:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers