प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक पर लोकसभा में कहा कि हम सब भाग्यवान हैं कि ऐसे महत्वपूर्ण और देश की आधी आबादी को नीति निर्धारण प्रक्रिया में हिस्सेदार बनाने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक राजनीतिक स्वरूप के साथ देश की दशा और दिशा तय करने वाला है। मोदी ने कहा कि महिला आरक्षण को राजनीतिक रंग देने की जरूरत नहीं है; अतीत में जिन्होंने विरोध किया, महिलाओं ने उन्हें माफ नहीं किया।
मोदी ने कहा कि राष्ट्र के जीवन में कुछ महत्वपूर्ण पल आते हैं, और उस समय की समाज की मन स्थिति एवं नेतृत्व की क्षमता उस पल को कैप्चर कर एक राष्ट्र की अमानत बना देती हैं, एक मजबूत धरोहर तैयार करती हैं। भारत के संसदीय इतिहास में ये वैसा ही पल है। आवश्यकता तो ये थी कि 25—30 साल पहले, जब ये विचार सामने आया तभी इसे लागू कर देते। आज हम इसे काफी परिपक्वता तक पहुंचा देते। आवश्यकतानुसार उसमें समय समय पर सुधार होते और यही तो लोकतंत्र की खूबसूरती होती है। उन्होंने कहा कि हम सभी सांसद इस महत्वपूर्ण अवसर को जाने न दें। हम भारतीय मिलकर देश को नई दिशा देने जा रहे हैं। हमारी शासन व्यवस्था को एक संवेदनशीलता से भरने का एक सार्थक प्रयास करने जा रहे हैं। मुझे विश्वास है कि इस मंथन से जो अमृत निकलेगा, वह देश की राजनीति के रूप-स्वरूप को तय करने के साथ देश की दिशा और दशा भी तय करेगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं मानता हूं कि विकसित भारत का मतलब, सिर्फ उत्तम प्रकार की रेल, कुछ इंफ्रास्ट्रक्चर, रास्ते या कुछ आर्थिक प्रगति के आंकड़े... सिर्फ इतने से विकसित भारत की सीमित कल्पना वाले हम नहीं हैं। हम चाहते हैं कि विकसित भारत के नीति निर्धारण में सबका साथ—सबका विकास का मंत्र समाहित हो। देश की 50 प्रतिशत जनसंख्या देश की नीति निर्धारण का हिस्सा बने, ये समय की मांग है। हम पहले ही देरी कर चुके हैं, कारण कुछ भी हो, जिम्मेदार कोई भी हो। इसे हमें स्वीकार करना होगा। उन्होंने कहा कि हमारे देश में जब से महिला आरक्षण को लेकर चर्चा हुई और उसके बाद जब-जब चुनाव आया है, महिलाओं को मिलने वाले इस अधिकार का जिस-जिसने विरोध किया है, महिलाओं ने उसे माफ नहीं किया है। 2024 के चुनाव में ऐसा नहीं हुआ, ऐसा इसलिए नहीं हुआ क्योंकि तब सबने सर्वसम्मति से इसे पारित किया तो यह विषय ही नहीं रहा।
मोदी ने कहा कि अगर हम सब साथ आ जाते हैं, तो इतिहास गवाह है, ये किसी एक के राजनीतिक पक्ष में नहीं जाएगा। ये देश के लोकतंत्र के पक्ष में जाएगा, देश की सामूहिक निर्णय शक्ति के पक्ष में जाएगा और हम सब उस यश के हकदार होंगे। न ट्रेजरी बैंक उसका हकदार होगा और न ही मोदी उसका हकदार होगा। इसलिए जिन किसी को भी इससे राजनीति की बू आ रही है, वो पिछले 30 साल के खुद के परिणामों को देख लें। फायदा उनका भी इसी में है। जो नुकसान हो रहा है उससे बच जाआगे। इसलिए इसे राजनीतिक रंग देने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने कहा कि आज से 25—30 साल पहले, जिन्होंने महिला आरक्षण का विरोध किया वो विरोध राजनीतिक सतह से नीचे नहीं गया था। आज ऐसा समझने की गलती मत करना। पिछले 25—30 साल में ग्रास रूट लेवल पर पंचायती चुनाव व्यवस्थाओं में जीत कर आईं बहनों में एक पॉलिटिकल कॉन्शियसनेस है। पहले वो शांत रहती थीं, समझती थीं लेकिन बोलती नहीं थीं। आज वो वोकल हैं। इसलिए आज जो भी पक्ष विपक्ष होगा, वो लाखों बहनें जो पंचायत में प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं, लोगों के सुख-दुख को गहराई से देखा है, वो आंदोलित हैं। वो कहती हैं कि झाड़ू कचरा वाले काम में तो हमें जोड़ देते हो, अब हमें निर्णय प्रक्रिया में जोड़ों और निर्णय प्रक्रियाएं विधानसभा और लोकसभा में होती हैं। इसलिए राजनीतिक जीवन में जो लोग प्रगति चाहते हैं, उनको ये मानकर चलना पड़ेगा कि पिछले 25—30 साल में ग्रास रूट लेवल पर लीडर बन चुकी हैं। वो सिर्फ यहां नहीं, वहां भी आपके फैसलों को प्रभावित करने वाली हैं। जो आज विरोध करेंगे, उन्हें लंबे समय तक कीमत चुकानी पड़ेगी।
Continue reading on the app
पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान में एक रैली के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बंगाल में पहचान के संकट, गुंडागर्दी, अपराध और माफिया के बारे में बात की। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं आप लोगों से अपील करने आया हूँ। उन लोगों से, जिनकी वजह से बंगाल पिछले 15 सालों से पहचान के संकट का सामना कर रहा है। जिन्होंने बंगाल को आतंक, माफिया राज, रंगदारी और भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है कि अब TMC की कोई ज़रूरत नहीं है। इन लोगों ने आम जनता, युवाओं, और हमारी बेटियों और बहनों के बीच डर का माहौल पैदा कर दिया है। इन्हीं की वजह से माफिया पनपा है। इस माफिया वाली प्रवृत्ति को BJP खत्म करेगी। यही BJP का संकल्प है।
रैली को संबोधित करते हुए, उन्होंने जनता को याद दिलाया कि नौ साल पहले उत्तर प्रदेश में भी कुछ ऐसी ही स्थिति थी। उन्होंने कहा, "यहाँ आप जो अराजकता देख रहे हैं—डर का माहौल, दंगे, माफिया का राज, और विकास के लिए आए पैसों की हेराफेरी और भ्रष्टाचार ठीक ऐसी ही गंभीर स्थिति नौ साल पहले उत्तर प्रदेश में भी थी।
उन्होंने बताया कि कैसे नौ साल पहले उत्तर प्रदेश में अपराध और गुंडागर्दी अपने चरम पर थी। नौ साल पहले, हर दूसरे या तीसरे दिन दंगे होते थे। कोई त्योहार या उत्सव नहीं मनाया जा सकता था। बहनें और बेटियाँ सुरक्षित नहीं थीं, गुंडागर्दी अपने चरम पर थी, अपराध बेकाबू था, माफिया का बोलबाला था, और जन कल्याण व विकास के लिए आए पैसों की लूट होती थी। इसका सिर्फ़ एक ही इलाज है, और वह है 'डबल इंजन' वाली BJP सरकार। सीएम योगी ने आगे कहा, "श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी जो सपना देखा था, वह आज हमारे PM मोदी के नेतृत्व में पूरा हो गया है। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा दिया गया है। कश्मीर में भी अब भारतीय कानून उसी तरह लागू होता है, जैसे बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश में होता है। हमें अब TMC नहीं चाहिए, जिसने पिछले 15 सालों से बंगाल को पहचान के संकट में डाल रखा है और इसे आतंक, माफिया राज और भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है। PM मोदी जब दिल्ली से जनता के लिए पैसा भेजते हैं, तो TMC के गुंडे उसे हड़प लेते हैं।
इससे पहले, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर बंगाल की पहचान और संवैधानिक अधिकारों को कमज़ोर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने 'पोइला बोइशाख' (बंगाली नव वर्ष) पश्चिम बंगाल की जनता के बीच बिताया और राज्य की सेवा करने के अपने संकल्प को दोहराया। एक्स पर एक पोस्ट में बनर्जी ने कहा कि 2011 में पद संभालने के बाद से ही वह राज्य की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी तरह समर्पित रही हैं। उन्होंने कहा कि मैंने बंगाली नव वर्ष के पहले दिन, 'पोइla बोइशाख' को सबसे सार्थक तरीके से मनाया—लोगों के बीच रहकर, उनके साथ चलकर, उनकी खुशियों और उनकी हिम्मत में शामिल होकर। 2011 में पद संभालने के बाद से, मेरा एकमात्र संकल्प बंगाल की माताओं, भाइयों और बहनों की सेवा करना रहा है; यह सुनिश्चित करना रहा है कि उनकी आकांक्षाओं को सुना जाए, उनका सम्मान हो और वे पूरी हों। यही वह वादा है, जिसे मैंने हर दिन निभाया है।"
Continue reading on the app