Pakistan: लाहौर में लश्कर-ए-तैयबा का टॉप आतंकी अमीर हमजा ढेर? अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली
Amir Hamza Shot: पाकिस्तान के लाहौर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के सह-संस्थापक और हाफिज सईद के सबसे करीबी माने जाने वाले अमीर हमजा पर गुरुवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, 66 वर्षीय हमजा को उस वक्त निशाना बनाया गया जब वह लाहौर में एक न्यूज़ चैनल के दफ्तर से बाहर निकल रहा था। हमले के तुरंत बाद उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
हाफिज सईद के बाद लश्कर में दूसरा स्थान
अमीर हमजा को लश्कर-ए-तैयबा में हाफिज सईद के बाद दूसरा सबसे प्रभावशाली नेता माना जाता है। भारत के खिलाफ कई आतंकी साजिशों में शामिल रहा हमजा एक 'वांटेड' आतंकी है। उसने लश्कर के भीतर कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है और सालों तक सईद के साथ मिलकर संगठन के प्रोपेगेंडा और विस्तार कार्यक्रमों की कमान संभाली है। वह लश्कर के आधिकारिक प्रकाशन का संपादक भी है और अपने भड़काऊ भाषणों के लिए कुख्यात रहा है।
एक साल के भीतर दूसरी बार हुआ हमला
हैरानी की बात यह है कि एक साल से भी कम समय में हमजा पर यह दूसरा जानलेवा हमला है। इससे पहले पिछले साल मई में भी लाहौर में उसके घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मारी थी। उस हमले के बाद पाकिस्तानी अधिकारियों ने उसकी सुरक्षा बढ़ा दी थी, हालांकि सरकार ने आधिकारिक तौर पर उस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की थी। ताजा हमले के बाद एक बार फिर पाकिस्तान में 'अज्ञात हमलावरों' का खौफ आतंकियों के बीच साफ देखा जा रहा है।
कौन है अमीर हमजा?
अफगान मुजाहिदीन का हिस्सा रह चुका अमीर हमजा लश्कर की विचारधारा को फैलाने वाला मुख्य चेहरा रहा है। उसने कई किताबें भी लिखी हैं, जिनमें 2002 में प्रकाशित 'काफिला दावत और शहादत' काफी चर्चा में रही थी। भारत में हुए कई आतंकी हमलों के पीछे उसका हाथ बताया जाता है। फिलहाल, अस्पताल में उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है और पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियां इस हमले की जांच में जुटी हैं।
Women Reservation bill : नया विधयक कितना अलग? | PM Modi | Special Parliament session
Women Reservation bill : नया विधयक कितना अलग? | PM Modi | Special Parliament session भारतीय लोकतंत्र के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है। 16 अप्रैल, 2026 को संसद के विशेष सत्र में मोदी सरकार '131वां संविधान संशोधन विधेयक' पेश करने जा रही है। इस बिल के जरिए न केवल महिलाओं को 33% आरक्षण देने की तैयारी है, बल्कि लोकसभा सीटों की संख्या को भी 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव है। आखिर कैसे 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन (Delimitation) होगा और इसका 2029 के चुनावों पर क्या असर पड़ेगा? देखिए हमारी विस्तृत रिपोर्ट। #parliament #loksabha #WomenReservationBill #ParliamentSpecialSession #NariShakti2026 #Lok SabhaExpansion #DelimitationBill #IndianPolitics #ModiGovernment #GenderEquality #DemocracyUpdate #breakingnewsindia ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Republic Bharat




















