School News: गर्मी का असर, अब मध्य प्रदेश के इन जिलों में स्कूलों का समय बदला,आदेश जारी, जानें नई टाइमिंग
मध्य प्रदेश में बढ़ते तापमान व भीषण गर्मी के साथ छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया हैं। अशोकनगर व सागर के बाद अब इंदौर और हरदा जिले के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। 16 अप्रैल 2026 को इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी शासकीय और निजी विद्यालयों में नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तक की कक्षाएं अब सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित की जाएंगी।
वहीं परीक्षाएं अपने निर्धारित समय के अनुसार ही संचालित की जाएंगी। इसके अलावा सभी आंगनबाड़ियां भी सुबह 8:30 से 11:30 तक ही संचालित होंगी। वहीं हरदा में नर्सरी से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक लगेंगी। यह आदेश सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, नवोदय और केंद्रीय विद्यालयों पर लागू होगा। इससे पहले गर्मी को देखते हुए विदिशा, सागर और अशोकनगर कलेक्टर ने स्कूल के समय में बदलाव किया था।
बता दें कि मध्य प्रदेश में इन दिनों पारा 42 डिग्री से पार रिकॉर्ड किया जा रहा है। बुधवार (15 अप्रैल 2026) को सर्वाधिक अधिकतम तापमान छतरपुर में 42.4 डिग्री डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 16 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। अप्रैल अंत में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है।
गौरतलब है कि इस बार प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 1 मई 2026 से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश (Summer Vacation) रहेगा यानी करीब डेढ़ महीने तक स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि, शिक्षकों के लिए यह अवकाश केवल 31 मई तक ही रहेगा, उन्हें जून के पहले सप्ताह से स्कूल में उपस्थित होना होगा।
सावधान : बकाया बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर सख्ती, बिजली विभाग ने घर से उठाया टीवी, फ्रिज, बाइक
बिजली बिल बकायेदारों को लगातार समझाइए देते हुए उनसे अपील की जा रही थी, कि अपना बकाया हुआ बिल जल्द ही जमा कर दें नहीं तो कुर्की की कार्यवाही की जाएगी, सरकार ने इसके लिए समाधान योजना भी चलाई, बावजूद इसके जबलपुर में कई ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्होंने बिजली विभाग की इस अपील को दरकिनार करते हुए बिल जमा नहीं किया, अब इसको लेकर बिजली विभाग अलर्ट मोड में आ गया है और बिजली बिल जमा नहीं करने वालों के खिलाफ न सिर्फ कार्रवाई की जा रही है, बल्कि उनके घर में रखा सामान भी कुर्क किया जा रहा है।
गुरुवार को बिजली विभाग की टीम ठक्कर ग्राम स्थित रोशन जमीर और अजय शर्मा के घर पहुंची जहां उनका हजारों रुपए का बकाया था बार-बार उनसे निवेदन के बाद भी जब बिजली बिल जमा नहीं किया, तो आज रोशन जमीर जिनका 62,582 रुपये और अजय शर्मा जिनका 27,081 रुपए का बिजली बिल बकाया था, उनके घर में रखें फ्रिज, टीवी, बाइक को कुर्क कर लिया गया।
हजारों का बिल बकाया, बिजली कंपनी ने घर से कुर्क किये टीवी, फ्रिज, बाइक
बिजली विभाग के अधिकारी ने बताया कि समाधान योजना के तहत उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाया जा रहा है, जिसमें बहुत ही कम बिजली का बिल दिया जाता है, इसके बावजूद भी जबलपुर में बहुत से ऐसे उपभोक्ता हैं, जो कि लंबे समय से बिजली का बिल जमा नहीं कर रहे हैं, उनकी बकाया राशि हजारों में पहुंच गई है। रोशन जमीर के घर पर धारा 147 के तहत कार्यवाही की है, जिन्होंने अगस्त 2018 के बाद से बिजली बिल का भुगतान नहीं किया था, इसको लेकर कई बार उन्हें नोटिस भी दिया गया लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया।
जिन्होंने बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया उन सभी पर होगा एक्शन
बिजली विभाग के अधिकारी का कहना है कि ऐसे बकायदार जिन्होंने की लंबे समय से भुगतान नहीं किया है उन सभी को चिन्हित कर लिया गया है, और अब जल्द ही इनके खिलाफ भी कुर्की की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी भी ऐसे बहुत से उपभोक्ता हैं, जो कि की बिजली उपयोग कर रहे हैं, और बिल भी जमा नहीं कर रहे हैं लिहाजा अब ऐसे उपभोक्ताओं को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News





















