रामायण की रिलीज से पहले दुनियाभर में छाए रणबीर कपूर, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय एक्टर
Ranbir Kapoor in TIME Magazine: रणबीर कपूर बॉलीवुड के मोस्ट डिमांडिग एक्टर्स में से एक है. इन दिनों एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर चर्चा में हैं. कुछ दिनों पहले ही फिल्म का पहला लुक जारी किया गया था. जिसमें राम के लुक में लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया. इस बीच अब रणबीर ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि कर ली है. चलिए जानते हैं, इस बारे में-
टाइम मैगजीन में रणबीर ने बनाई जगह
दरअसल, TIME मैगजीन ने साल 2026 के लिए दुनिया के '100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों' की लिस्ट जारी कर दी है. जिसमें रणबीर कपूर का भी नाम शामिल है. इतना ही नहीं, रणबीर ये कमाल करने वाले बॉलीवुड इंडस्ट्री के एकलौते एक्टर बन गए हैं. उनके अलावा आजतक इस लिस्ट में किसी भी बॉलीवुड एक्टर या एक्ट्रेस को जगह नहीं मिला है.
आलिया ने शेयर की रणबीर की फोटो
रणबीर कपूर की इस सफलता पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की खुशी का ठिकाना नहीं है. एक्ट्रेस ने रणबीर की टाइम मैगजीन से फोटो शेयर की है और उन्हें हैंडसम कहा है. बता दें, कि टाइम मैगजीन में रणबीर कपूर का प्रोफाइल उनके साथी कलाकार और स्टार आयुष्मान खुराना ने लिखा था. आयुष्मान ने लिखा, 'कुछ एक्टर विरासत को पाने के लिए संघर्ष करते हैं और कुछ अपनी कला के दम पर विरासत बन जाते हैं. रणबीर कपूर इसी कैटिगरी में आते हैं.'
ये भी पढ़ें- कौन हैं 'Krishnavataram' में कृष्ण का रोल प्ले करने वाले सिद्धार्थ? बिग बॉस फेम विकास गुप्ता से है खास कनेक्शन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















