Responsive Scrollable Menu

लेंसकार्ट के ड्रेस कोड पर विवाद:बिंदी-तिलक पर रोक और हिजाब को मंजूरी देने वाला लेटर वायरल, CEO पीयूष बंसल बोले- यह पुरानी गाइडलाइन

लेंसकार्ट अपने ऑफिस और स्टोर्स के ड्रेस कोड को लेकर विवादों में घिर गई है। सोशल मीडिया पर कंपनी का एक कथित पॉलिसी डॉक्यूमेंट वायरल हुआ है, जिसमें कर्मचारियों को बिंदी, तिलक और कलावा पहनने से मना किया गया है, जबकि हिजाब और पगड़ी को शर्तों के साथ मंजूरी दी गई है। यह विवाद तब और बढ़ गया जब यूजर लेखिका और एक्टिविस्ट शेफाली वैद्य ने X पर स्क्रीनशॉट साझा किया और आरोप लगाया कि कंपनी की नीति धार्मिक प्रतीकों के साथ असमान व्यवहार करती है। लेखक शेफाली वैद्य ने पीयूष बंसल से पूछा सवाल लेखिका और एक्टिविस्ट शेफाली वैद्य ने इस विवादित पॉलिसी को लेकर पीयूष बंसल को टैग किया। उन्होंने X पर लिखा, "पीयूष बंसल, क्या आप स्पष्ट कर सकते हैं कि लेंसकार्ट में हिजाब ठीक है लेकिन बिंदी और कलावा क्यों नहीं?" इस पोस्ट के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर लेंसकार्ट को ट्रोल करना शुरू कर दिया और कंपनी की नीति पर सवाल उठाए। CEO पीयूष बंसल ने दी सफाई मामला बढ़ने पर लेंसकार्ट के को-फाउंडर और CEO पीयूष बंसल ने सफाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि वायरल हो रहा डॉक्यूमेंट पुराना और गलत है। यह कंपनी की मौजूदा गाइडलाइन को नहीं दर्शाता। कंपनी सभी धर्मों का सम्मान करती है। उन्होंने कहा भारत भर में हमारे हजारों टीम मेंबर्स हैं जो हर दिन हमारे स्टोर्स पर अपने विश्वास और संस्कृति को गर्व के साथ पहनते हैं। " वायरल डॉक्यूमेंट में क्या लिखा है? सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस 'ग्रूमिंग गाइड' के मुताबिक, महिला कर्मचारियों को स्टोर में बिंदी या क्लचर लगाने की अनुमति नहीं है। साथ ही, हाथ में पहने जाने वाले धार्मिक धागे (कलावा) या रिस्ट बैंड को भी हटाने का निर्देश दिया गया है। वहीं, इसी डॉक्यूमेंट में लिखा है कि अगर कोई कर्मचारी हिजाब या पगड़ी पहनता है, तो वह काले रंग का होना चाहिए। हिजाब की लंबाई ऐसी हो कि वह कंपनी का लोगो न छुपाए। हालांकि, बुर्का पहनकर स्टोर में काम करने की मनाही की गई है। IPO की तैयारी में है कंपनी, वैल्यूएशन 50 हजार करोड़ यह विवाद ऐसे समय में आया है जब लेंसकार्ट शेयर बाजार में लिस्ट होने (IPO) की तैयारी कर रही है। 2019 में यूनिकॉर्न बनने वाली इस कंपनी की मौजूदा वैल्यूएशन करीब 50 हजार करोड़ रुपए आंकी गई है। हाल ही में कंपनी के शेयरों में भी तेजी देखी गई थी।

Continue reading on the app

'अपनी पत्नी को मेरे पास भेजो': नासिक TCS कांड पर बड़ा खुलासा, कर्मचारी ने टीम लीडर पर लगाए गंभीर आरोप

नासिक टीसीएस धर्मांतरण कांड में अब पहली बार एक पुरुष कर्मचारी ने बड़ा खुलासा क‍िया है. उसने अपने टीम लीडर तौसिफ अख्तर और सहकर्मी दानिश शेख पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उसने कहा क‍ि बच्‍चा न होने पर टीम लीडर ने पत्‍नी को उसके पास भेजने के ल‍िए कहा था. उसने कई और खुलासे भी क‍िए हैं.

Continue reading on the app

  Sports

3 चौके, एक छक्का... फिल साल्ट ने आठ करोड़ी गेंदबाज की उड़ाई धज्जियां, दिन में दिखाए तारे

Philip Salt vs Auqib Nabi: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में आरसीबी के ओपनर बल्लेबाज फिल साल्ट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल 2026 में दूसरा अर्धशतक जमाया. साल्ट ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. अपनी 63 रन की पारी के दौरान उन्होंने आकिब नबी की गेंदों पर जमकर चौके-छक्के उड़ाए. साल्ट ने 160 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. Sat, 18 Apr 2026 17:25:36 +0530

  Videos
See all

BJP Protest Against Rahul Gandhi: महिला आरक्षण बिल गिरने पर बीजेपी का राहुल के घर के बाहर प्रदर्शन #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T12:45:37+00:00

Iran US Israel War: अमेरिका को इब्राहिम अजीजी की दो टूक, 'हॉर्मुज अब हमारे कंट्रोल में! | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T12:40:00+00:00

Rashtravad: महिला आरक्षण बिल क्यों गिरा..ऐसा क्या बोलीं NC प्रवक्ता जो डिबेट में बवाल मच गया ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T12:39:52+00:00

TCS Nashik Case: नासिक TCS कांड पर CM Devendra Fadnavis का अब तक का सबसे सख्त बयान | Nashik Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T12:37:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers