Poco C81 Pro: 120Hz डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च, ब्रांड की वेबसाइट पर हुआ लिस्ट
Poco C81 Pro जल्द ही ग्लोबली मार्केट में लॉन्च हो सकता है। आधिकारिक लॉन्च से पहले, यह नया Poco C सीरीज स्मार्टफोन Xiaomi की ग्लोबल वेबसाइट पर देखा गया है, जिससे इसके स्पेसिफिकेशन और फीचर्स का खुलासा हुआ है। लिस्टिंग के अनुसार, Poco C81 Pro में 6.9-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें Unisoc T7250 चिपसेट और पीछे की तरफ 13-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में 6,000mAh की बैटरी है, जो 15W चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Poco C81 Pro के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स (संभावित)
Mundo Xiaomi की रिपोर्ट के अनुसार, Poco C81 Pro की लिस्टिंग Xiaomi की ग्लोबल वेबसाइट पर देखी गई थी, हालांकि खबर लिखे जाने तक इसे हटा दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह डुअल-सिम स्मार्टफोन HyperOS 3 पर चलता है और इसमें 6.9-इंच का HD+ (720x1600 पिक्सल) LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह डिस्प्ले 650 निट्स की सामान्य ब्राइटनेस और 800 निट्स हाई-ब्राइटनेस मोड सपोर्ट करता है। साथ ही, इसमें TÜV Rheinland का ट्रिपल सर्टिफिकेशन दिया गया है।
फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है, जो Mali-G57 GPU और 4GB LPDDR4x RAM के साथ आता है। यह 64GB, 128GB और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है। इसमें वर्चुअल RAM के जरिए मेमोरी को 8GB तक बढ़ाया जा सकता है, जबकि स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए एक्सपैंड किया जा सकता है।
ये भी पढ़े-ः मिड-रेंज में बड़ा धमाका! 7000mAh बैटरी, IP69K रेटिंग वाला Oppo F33 Pro 5G लॉन्च, जानें हाई-एंड फीचर्स
कैमरा की बात करें तो Poco C81 Pro में 13-मेगापिक्सल का मुख्य रियर कैमरा (f/2.2 अपर्चर) और एक सहायक लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा (f/2.0 अपर्चर) मिलता है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.2, Wi-Fi, GPS, GLONASS, Galileo, BeiDou, NFC, USB-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस रिकग्निशन सपोर्ट मौजूद है।
Poco C81 Pro में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसका साइज 171.56 x 79.47 x 8.15 मिमी है और वजन 208 ग्राम है। फिलहाल, Poco ने अभी तक Poco C81 Pro के लॉन्च की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। यह फोन हाल ही में NBTC वेबसाइट पर भी देखा गया था, जहां इसका मॉडल नंबर 25128PC17G और सर्टिफिकेशन नंबर B38077-26 बताया गया है।
MI vs PBKS: आज सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, श्रेयस अय्यर और अर्शदीप सिंह बनाएंगे बड़ा रिकॉर्ड, हासिल करेंगे खास उपलब्धि
MI vs PBKS : आईपीएल 2026 का 24वां मैच मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा. मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच में मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या के पास अपने नाम खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा. वहीं पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और अर्शदीप सिंह भी खास मुकाम हासिल कर सकते हैं. ये चारों खिलाड़ी कौन से रिकॉर्ड बनाएंगे, आइए इसके बारे में जानते हैं.
???????????????????????????????????? ????????????????????????. ????
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 16, 2026
Tonight - One team leaves with the all-time lead. One team falls behind. The race to 18-17 starts at 6:30 PM! ????
UP NEXT ➡️ #TATAIPL | #IPLRivalryWeek 2026 ???? #MIvPBKS | THU, 16th APR, 6:30 PM pic.twitter.com/HFkdq1Llc4
सूर्यकुमार यादव के पास इतिहास रचने का मौका
मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के पास एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा. इस मैच में वो 950 टी20 चौके पूरे कर सकते हैं. ऐसा करने से वो सिर्फ 4 चौके दूर है. आज मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए वो पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 चौके लगाे देते हैं, तो ये मुकाम हासिल कर लेंगे.
Led from the front ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 4, 2026
A fine knock from #MI stand-in captain Surya Kumar Yadav with his 3⃣0⃣ #TATAIPL fifty ????
Updates ▶️ https://t.co/lufWYIGWql#KhelBindaas | #DCvMI | @mipaltan | @surya_14kumar pic.twitter.com/Toat1daL0x
हार्दिक के पास खास उपलब्धि हासिल करने का मौका
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या जब आज पंजाब किंग्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में उतरेंगे तो उनके पास अपने नाम एक खास उपलब्धि दर्ज करने का मौका होगा. इस मैच में हार्दिक के पास इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में 150 छक्के पूरे करने का मौका होगा. ऐसा करने से वो सिर्फ 1 सिक्स दूर हैं. अगर वो एक और छक्का आईपीएल में लगा देते हैं तो वो 1500 आईपीएल छक्के पूरे कर लेंगे.
Hardik Pandya with the breakthrough for #MI ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 12, 2026
Virat Kohli departs right after his 65th #TATAIPL FIFTY!
Updates ▶️ https://t.co/q1MGJfD2d8#KhelBindaas | #MIvRCB pic.twitter.com/BrzqhIPlLe
श्रेयस अय्यर बनाएंगे खास मुकाम
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के पास भी आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में एक यूनिक रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. उनके पास टी20 क्रिकेट में छक्का की ट्रिपल सेंचुरी लगाने का मौका होगा. दरअसल, इस मैच में 4 छक्के लगाते ही अय्यर 300 टी20 छक्के पूरे कर लेंगे. मुंबई के खिलाफ वानखेड़े में अय्यर इस मुकाम को हासिल कर सकते हैं.
5⃣ overs to go #PBKS skipper Shreyas Iyer leading the chase ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 11, 2026
Will we see a twist in the tale? ????
Updates ▶️ https://t.co/DUNkQi9YaV#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvSRH pic.twitter.com/23Y7BEEjIO
अर्शदीप के पास होगा विकेटों का शतक लगाने का मौका
पंजाब किंग्स के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इस मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक खास मुकाम हासिल कर सकते हैं. उनके पास इंडियन प्रीमियर लीग में विकेटों का शतक लगाने का मौका होगा. वो इस मैच में अपने 100 आईपीएल विकेट पूरे कर सकते हैं. ऐसा करने से अर्शदीप सिर्फ 1 विकेट दूर हैं.
Applied the brakes ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 11, 2026
Terrific comeback with the ball by @PunjabKingsIPL bowlers ????????
Scorecard ▶️ https://t.co/DUNkQi9YaV#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvSRH pic.twitter.com/vn6NCJrtkN
पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस का स्क्वाड
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, हरप्रीत बराड़, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद, अजमतुल्लाह उमरजई, लॉकी फर्ग्यूसन, प्रवीण दुबे, बेन द्वारशुइस.
मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह, कॉर्बिन बॉश, अश्विनी कुमार, रघु शर्मा, राज बावा, दीपक चाहर, क्विंटन डी कॉक, विल जैक्स, मयंक रावत, अथर्व अंकोलेकर, रॉबिन मिंज, एएम ग़ज़नफ़र, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार
ये भी पढ़ें : पाकिस्तान की उड़ी धज्जियां! अहमद शहजाद ने अपने ही मुल्क की लगाई क्लास, IPL पर दिया ऐसा बयान हो गया वायरल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News Nation



















