Responsive Scrollable Menu

JPSC-JSSC धांधली पर सरकार का बड़ा फैसला, ED जांच और परीक्षा रद्द करने की तैयारी से आंदोलन में आया नया मोड़

Jharkhand News: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में हुई कथित धांधली का मामला अब बेहद गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है. पिछले 16 दिनों से लगातार सडकों पर डटे छात्रों के भारी आक्रोश और बढ़ते दबाव के बीच राज्य सरकार को आखिरकार कदम पीछे हटाने पड़े हैं. रविवार को राजधानी रांची स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में सरकार और आंदोलनकारी छात्रों के प्रतिनिधिमंडल के बीच तीसरे दौर की बेहद अहम बातचीत शुरू हो चुकी है. इस महत्वपूर्ण बैठक में सरकार की ओर से गठित चार मंत्रियों का समूह और JPSC-JSSC न्याय मंच का छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आमने सामने बैठकर इस जटिल मसले का समाधान तलाशने में जुटा हुआ है. बैठक के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए स्टेट गेस्ट हाउस के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल और सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है.

एजेंसी के वित्तीय लेनदेन की ED से होगी जांच

सूत्रों के हवाले से खबर निकलकर आ रही है कि वार्ता के दौरान सरकार ने छात्रों की एक बहुत बड़ी मांग को स्वीकार कर लिया है. सरकार परीक्षा आयोजित कराने वाली संस्था टीडीपीएल के आर्थिक लेनदेन और वित्तीय धांधली की जांच प्रवर्तन निदेशालय यानी ED से कराने के लिए तैयार हो गई है. जांच एजेंसियों को टीडीपीएल के खिलाफ कई आर्थिक अपराधों और अनियमितताओं के पुख्ता प्रमाण मिले हैं, जिसके बाद सरकार ने यह सख्त कदम उठाने का मन बनाया है. इसके साथ ही सरकार ने छात्र नेताओं को यह लिखित वादा भी किया है कि सीआईडी को सौंपे गए सभी धांधली से जुड़े मामलों की जांच हर हाल में 90 दिनों के भीतर पूरी कर ली जाएगी ताकि दोषियों को सजा दिलाई जा सके.

विवादित परीक्षाएं रद्द करने और सुधार का प्रस्ताव

आंदोलन को खत्म कराने के उद्देश्य से सरकार की ओर से वार्ता की टेबल पर कई बड़े प्रस्ताव रखे गए हैं. सरकार ने साफ किया है कि टीडीपीएल की ओर से पूर्व में आयोजित कराई गई तमाम परीक्षाओं की नए सिरे से निष्पक्ष जांच कराई जाएगी. इसके अलावा सबसे ज्यादा विवादों में रही JPSC 14 और बैकलॉग 25 की परीक्षा को रद्द करने के प्रस्ताव पर भी सहमति जताई गई है. भविष्य में किसी भी परीक्षा में धांधली न हो और पूरी प्रणाली पारदर्शी बनी रहे, इसके लिए छात्रों की राय ली जाएगी. साथ ही देश के नामचीन शैक्षणिक संस्थानों जैसे IIT ISM धनबाद और XLRI जमशेदपुर से भी परीक्षा आयोजन के नए नियमों पर परामर्श लिया जाएगा.

16वें दिन भी भूख हड़ताल पर डटे हैं छात्र

दूसरी तरफ आंदोलनकारी छात्रों का रुख अभी भी काफी कड़ा नजर आ रहा है. छात्र आंदोलन का आज 16वां दिन है और कड़ाके की धूप तथा बारिश के बावजूद कई छात्र अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं. JPSC-JSSC न्याय मंच के प्रतिनिधिमंडल में छात्र नेता सह शोधार्थी चंदन कुमार, दीनबंधु मंडल, इकबाल हुसैन, रवि शंकर, प्रेम कुमार और रामा अवतार महतो शामिल हैं. छात्र नेताओं का कहना है कि सरकार के यह प्रस्ताव शुरुआती जीत तो हैं, लेकिन वे सिर्फ मौखिक आश्वासनों से संतुष्ट होने वाले नहीं हैं. वे अपनी मूल मांगों पर पूरी तरह कायम हैं.

CBI जांच की मांग पर अड़ा है प्रतिनिधिमंडल

छात्रों का साफ तौर पर कहना है कि जब तक JPSC और JSSC की तमाम विवादित परीक्षाओं को पूरी तरह रद्द करने की औपचारिक घोषणा नहीं होती और पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने का आदेश जारी नहीं होता, तब तक उनका यह आंदोलन समाप्त नहीं होगा. इससे पहले भी सरकार और छात्रों के बीच दो दौर की वार्ता हो चुकी है, जो पूरी तरह बेनतीजा साबित हुई थी. राज्य के अलग अलग छात्र संगठनों ने भी सरकार को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा था, लेकिन कोई ठोस रास्ता न निकलने के कारण ही आज तीसरे दौर की वार्ता बुलानी पड़ी है.

सहमति न बनने पर 10 अगस्त को विधानसभा घेराव

राज्य भर के युवाओं, आम नागरिकों और तमाम विपक्षी राजनीतिक दलों का भी इस छात्र आंदोलन को पूरा समर्थन मिल रहा है. छात्र नेताओं ने सरकार को स्पष्ट अल्टीमेटम दिया है कि यदि आज की बातचीत में उनकी सभी मांगों पर कोई अंतिम और ठोस निर्णय नहीं लिया जाता है, तो वे आगामी 10 अगस्त को झारखंड विधानसभा का ऐतिहासिक घेराव करेंगे. फिलहाल स्टेट गेस्ट हाउस में मंत्रियों की दो अन्य छात्र गुटों से भी अलग से बातचीत चल रही है. पूरी राज्य की जनता और लाखों परीक्षार्थियों की नजरें अब इस बैठक से निकलने वाले अंतिम नतीजे पर टिकी हुई हैं.

यह भी पढ़ें: JPSC आंदोलन, आर-पार के मूड में छात्र, आज की वार्ता विफल हुई तो होगा विधानसभा घेराव

Continue reading on the app

प्रीति जिंटा ने आमिर खान को किया इग्नोर? पैपराजी के दावे पर भड़कीं एक्ट्रेस, कमेंट कर कही ये बात

Preity Zinta-Aamir khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) इन दिनों अपनी कमबैक फिल्म 'बंटवारा 1947' (Batwara 1947) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसको लेकर एक पैपराजी ने दावा किया कि उन्होंने आमिर खान को इग्नोर कर दिया. प्रीति जिंटा पैपराजी के इस दावे पर बुरी तरह भड़क गईं और उन्होंने वीडियो पर रिएक्ट करते हुए नाराजगी जताते हुए साफ किया कि उन्होंने आमिर को देखा नहीं था क्योंकि मैं बहुत जल्दी में थी. इतना ही उन्होंने पैपराजी की पोस्ट को क्लिकबेट बताया. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है. 

वायरल वीडियो से शुरू हुआ मामला

दरअसल, हाल ही में पैपराजी अकाउंट Filmy Galaxy ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था. जिसमें प्रीति अपनी वैनिटी वैन से बाहर आती हुई नजर आ रही थीं. उनके आसपास काफी फोटोग्राफर्स नजर आ रहे थे. बाहर निकलने के बाद प्रीति थोड़ी कन्फ्यूज नजर आईं और उन्होंने पैपराजी से पूछा, ‘एक मिनट, गाइज, कहां जाना है?’ फोटोग्राफर्स ने उन्हें रास्ता बताया, जिसके बाद वह दूसरी तरफ चली गईं.

इसी वीडियो में दूसरी साइड आमिर खान अपनी वैनिटी वैन के बाहर खड़े नजर आ रहे थे. प्रीति के दावे के मुताबिक, प्रीति का ध्यान उनकी तरफ नहीं गया और वह बिना उनसे मिले आगे निकल गईं. इस वीडियो को कैप्शन देते हुए, पैपराजी ने लिखा, ‘ओह नो, प्रीति जिंटा ने आमिर खान को नजरअंदाज किया?’ इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं.

 पैपराजी के दावे पर भड़कीं एक्ट्रेस

वीडियो के सामने आने के बाद प्रीति जिंटा ने खुद पोस्ट पर रिएक्ट किया. उन्होंने साफ किया कि वीडियो को जिस तरह पेश किया गया, वह बिल्कुल क्लिकबेट है. प्रीति ने लिखा, 'इस तरह का क्लिकबेट कंटेंट ठीक नहीं है. मैंने आमिर को नहीं देखा था क्योंकि मुझे अंदर कुछ शॉट्स शूट करने की जल्दी थी और फिर 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए फ़्लाइट पकड़नी थी. अगली बार, अगर आपका मकसद किसी तरह की नेगेटिविटी फैलाना है, तो प्लीज मुझे रोककर फोटो खिंचवाने की उम्मीद न करें! मेरे मन में आमिर के लिए बहुत प्यार और सम्मान है, इसलिए यह बात अच्छी नहीं लगी.'

प्रीति ने नहीं किया आमिर को इग्नोर

प्रीति के इस जवाब से साफ होता है कि उन्होंने आमिर खान को इग्नोर नहीं किया था क्योंकि उन्होंने आमिर को देखा ही नहीं था. इतना ही नहीं वह आमिर की बहुत रिस्पेक्ट करती हैं. एक्ट्रेस के मुताबिक, वह कुछ शॉट्स को शूट करने की जल्द में थी और उन्हें फ्लाइट भी पकड़नी थी. ऐसे में उनका ध्यान आमिर खान के ऊपर गया ही नही.

 8 साल बाद कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा

प्रीति जिंटा करीब 8 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं. वह आखिरी बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ में दिखाई दी थीं. वह बंटवारा 1947 में सनी देओल के साथ नजर आएंगी. जिसका डायरेक्शन राजकुमार संतोषी ने किया है. इसमें सनी देओल, शबाना आजमी, अली फजल, करण देओल, अभिमन्यु सिंह, कनिका कपूर और खुशी हजारे समेत कई शानदार भी नजर आएंगे.

भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के दुख पर आधारित है फिल्म

‘बंटवारा 1947’ की स्टोरी 1947 के भारत विभाजन की पृष्टभूमि में रखी गई है. फिल्म में लाहौर और पंजाब के बंटवारे के दौरान हिंसा, विस्थापन और फैमिली के स्ट्रगल को कहानी का हिस्सा बनाया गया है. फिल्म को आमिर खान ने अपने प्रोडक्शन बैनर आमिर खान प्रोडक्शंस के तहत सपोर्ट किया है. फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

ये भी पढ़ें: 'अब हो गया...', आत्महत्या करने के लिए नर्मदा नदी में उतर गए थे गोविंदा, एक्टर ने अपनी लाइफ को लेकर किया बड़ा खुलासा

Continue reading on the app

  Sports

T20I के सबसे बदनाम बल्लेबाज, लिस्ट में ऐसा भारतीय कप्तान, जिसने एक-दो नहीं ठोके पांच शतक

captains with the most ducks in t20i: भारत को अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जिता चुके रोहित शर्मा के नाम इस फॉर्मेट में 5 शतक दर्ज हैं. हालांकि, आपको यह जानकर हैरान हो सकती है कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान वह 6 बार जीरो पर आउट हो चुके हैं. इससे उनका नाम टॉप-5 की इस लिस्ट में शामिल है. Tue, 11 Aug 2026 05:00:04 +0530

  Videos
See all

Viral Video | भूकंप के झटकों से ढही 3 मंजिला बिल्डिंग #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T00:00:15+00:00

PM Modi In Supriya Sule's daughter's wedding reception:शादी के रिसेप्शन में PM मोदी का खास अंदाज #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T00:09:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers