Responsive Scrollable Menu

वेणुगोपाल बोले- भाजपा को खुश करने वाले बयान न दें:थरूर के राहुल गांधी पर बयान के बाद पार्टी नेताओं को सावधानी की सलाह

केरल के अलप्पुझा से कांग्रेस सांसद और एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार को पार्टी नेताओं को भाजपा को खुश करने वाले बयान देने से बचने को कहा। वे वरिष्ठ नेता शशि थरूर के राहुल गांधी के छात्र संपर्क कार्यक्रम पर दिए गए बयान से जुड़े सवालों का जवाब दे रहे थे। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, थरूर ने कहा था कि राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम जनरेशन जेड के बीच उतना असर नहीं डाल सका, जितना ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के विरोध प्रदर्शनों ने डाला था। वेणुगोपाल ने कहा कि उन्होंने थरूर का बयान केवल कुछ मीडिया चैनलों पर पढ़ा है और वे ठीक-ठीक नहीं सुन पाए कि थरूर ने क्या कहा था। उन्होंने कहा कि थरूर की टिप्पणी के बारे में सीधे उन्हीं से पूछा जाना चाहिए। वेणुगोपाल बोले- सार्वजनिक बयान देते समय सावधानी जरूरी वेणुगोपाल ने कहा, “कांग्रेस के सदस्य हमेशा पार्टी के ढांचे या अनुशासन का पूरी तरह पालन नहीं करते, फिर भी हमें ऐसे बयान देने से बचना चाहिए, जिनसे केवल भाजपा खुश हो।” उन्होंने कहा, “अगर कोई राहुल गांधी में गलती निकालता है या उनके बारे में दो नकारात्मक बातें कहता है, तो भाजपा बहुत खुश होगी। उनके लिए यह सबसे खुशी की बात होगी।” वेणुगोपाल ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि थरूर ने जानबूझकर ऐसी टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा, “हम सभी को ध्यान रखना चाहिए, चाहे जानबूझकर या अनजाने में। मुझे नहीं लगता कि उन्होंने यह बात जानबूझकर कही है और न ही वे ऐसा जानबूझकर कहेंगे।” इलाहाबाद कार्यक्रम में जनरेशन जेड की भागीदारी का दावा वेणुगोपाल ने कहा कि इलाहाबाद में राहुल गांधी के कार्यक्रम में भारत की जनरेशन जेड ने हिस्सा लिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने कार्यक्रम में रुकावट डालने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया, “योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इलाहाबाद के उस कार्यक्रम को रोकने की पूरी कोशिश की। उन्होंने आयोजन स्थल तक जाने वाले रास्ते पर मानव मल तक फैला दिया।” वेणुगोपाल ने कहा कि कॉलेज प्रबंधन पर कथित दबाव डालकर पहले कार्यक्रम के लिए जगह देने से इनकार किया गया। बाद में अनुमति दी गई, लेकिन रास्ते में गंदगी फैला दी गई। उन्होंने कहा, “लेकिन कल इलाहाबाद में जो दृश्य दिखा, वह क्या था? वहां कांग्रेस के सामान्य कार्यकर्ता, यूथ कांग्रेस या एनएसयूआई के सदस्य नहीं थे। वहां भारत की असली जनरेशन जेड थी।” उन्होंने कहा कि कोट्टा और देहरादून में भी इसी तरह की भागीदारी देखने को मिली। छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाने की बात कही वेणुगोपाल ने कहा कि राहुल गांधी ने उन छात्रों का मुद्दा उठाया, जिन्हें प्रदर्शनों के दौरान कथित तौर पर पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा, “आपने देखा होगा कि पेलेट गन से घायल छात्र को सबसे पहले जनता के सामने किसने पेश किया था? राहुल गांधी ने।” वेणुगोपाल ने कहा कि हाल में जब महिला छात्रों को पुरुष पुलिस अधिकारियों ने पीटा, तब उन छात्राओं को भी राहुल गांधी ने ही जनता के सामने पेश किया था। उन्होंने छात्रों के समर्थन में राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं के प्रधानमंत्री आवास की ओर निकाले गए विरोध मार्च का भी जिक्र किया। वेणुगोपाल ने कहा, “प्रदर्शन में शामिल छात्रों के साथ एकजुटता जताने के लिए नेता प्रतिपक्ष और हम सभी प्रधानमंत्री आवास तक मार्च करके गए। भारत में ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया। यह देश में सबसे बड़े विरोध मार्च में से एक था, जिसे लोगों ने करीब से देखा। यह जनरेशन जेड के लिए था।” थरूर बोले- मेरे बयान को पार्टी पर हमले के तौर पर समझा गया थरूर ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में वही मुद्दे उठाए गए थे, जो ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने उठाए थे। जब उनसे पूछा गया कि ‘छात्रों की गूंज’ रैलियां जंतर-मंतर पर हुए कार्यक्रम जितना असर क्यों नहीं डाल पाईं, तो थरूर ने कहा था, “सही है। इसलिए हमें खुद से पूछना चाहिए कि हमसे क्या नहीं हो पाया।” उन्होंने कहा था, “क्या हम छात्रों की बात सुनने में नाकाम रहे? क्या हम उस पुराने मुहावरे पर खरे नहीं उतरे कि हमें जनता की नब्ज पर उंगली रखनी चाहिए? क्या हमारी उंगली जनरेशन जेड की नब्ज से हट गई थी? हमें इस पर गंभीरता से विचार करना होगा।” शनिवार को थरूर ने कहा कि मीडिया उनके बयान को “अपनी ही पार्टी या उसके नेतृत्व पर हमला” बता रहा है। उन्होंने कहा कि उनका जोर इस बात पर था कि राजनीतिक दलों को अपने दरवाजे खोलने चाहिए और अगली पीढ़ी के लिए राजनीति को दिशा देने की ताकत हासिल करने के रास्ते बनाने चाहिए।

Continue reading on the app

अमृतसर में चलती थार पर स्टंट का VIDEO:फुटबोर्ड पर खड़ा हुआ, बालों पर हाथ फेरे; डायलॉग लगाया- जेब में पैसा…तो दुनिया पैरों तले

अमृतसर में चलती ब्लैक थार से बाहर निकलकर स्टंट करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक ड्राइवर की सीट पर बैठने के बजाय दरवाजा खोलकर फुटबोर्ड पर खड़ा हो जाता है। इसके बाद वह अपने बालों पर हाथ फेरता है। फिर लास्ट में थार की आगे की हेडलाइट्स जलती हुई दिखाई देती हैं और युवक खुले दरवाजे पर खड़े होकर ‘विक्ट्री साइन’ का इशारा करता है। इसके बाद थार आगे की ओर बढ़ती हुई दिखाई देती है। वीडियो में दिखाई दे रही थार गाड़ी पर नंबर प्लेट नजर नहीं आ रही है। बैकग्राउंड में पंजाबी एक्टर देव खरोद का डायलॉग- एक वक्त था…जब हम पैदल चला करते थे। जाने के लिए सौ ठिकाने थे…और पूरी दुनिया अपनी लगती थी। आज इतनी बड़ी गाड़ी है…जेब में पैसा है…तो सारी दुनिया पैरों तले है। पंजाब ह्यूमन राइट्स IHRO प्रेसिडेंट एवं ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के पूर्व पंजाब सचिव गुरमीत सिंह बबलू ने अपने फेसबुक आकाउंट से इस वीडियो को पास्ट किया है। हालांकि ये अभी पता नहीं चला है कि ये युवक कौन है। पुलिस के अनुसार, वीडियो एयरपोर्ट रोड का है। वीडियो की जांचकर युवक को ट्रैस किया जा रहा है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानिए वीडियो में क्या दिया रहा… वीडियो में रात के समय काले रंग की महिंद्रा थार सड़क किनारे चलती दिखाई देती है। युवक ड्राइवर साइड का दरवाजा खोलकर फुटबोर्ड पर खड़ा नजर आता है। युवक ने काले रंग की शर्ट और जींस पहनी हुई है और वह अपने बालों में हाथ फेरते हुए कैमरे के सामने पोज देता दिखाई देता है। इसके बाद कैमरा थोड़ा दूर होता है, जहां सड़क पर थार चलती हुई दिखाई देती है। युवक चलती गाड़ी का दरवाजा खोलकर फुटबोर्ड पर बाहर की तरफ खड़ा होकर हाथ से इशारे करता नजर आता है। कैमरा फिर युवक के करीब आता है। युवक चलती थार के फुटबोर्ड पर खड़े होकर अलग-अलग अंदाज में पोज देता दिखाई देता है। इस दौरान गाड़ी सड़क पर लगातार चलती रहती है। वीडियो के लास्त में थार की आगे की हेडलाइट्स जलती हुई दिखाई देती हैं। युवक चलती गाड़ी के खुले दरवाजे पर खड़े होकर ‘विक्ट्री साइन’ का इशारा करता है। इसके बाद थार आगे की ओर बढ़ती हुई दिखाई देती है। वीडियो में पंजाबी एक्टर का डायलॉग लगाया वीडियो के बैकग्राउंड मे पंजाबी एक्टर देव खरोद का डायलॉग- एक वक्त था…जब हम पैदल चला करते थे। जाने के लिए सौ ठिकाने थे…और पूरी दुनिया अपनी लगती थी। आज इतनी बड़ी गाड़ी है…जेब में पैसा है…और पूरी दुनिया पैरों के नीचे है। लेकिन जाने के लिए कोई ठिकाना नहीं है। मंजिल तक तो पहुंच गए…लेकिन जिंदगी में सुकून नहीं है। वीडियो की जांच कर रही पुलिस वायरल वीडियो को लेकर जब अमृतसर के थाना कैंटोनमेंट में संपर्क किया गया, तो पुलिस अधिकारी जतिंदर सिंह का कहना है कि इस युवक को जल्द ही ट्रेस कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब वीडियो की मदद से युवक और वाहन की पहचान करने के प्रयास कर रही है। ************* ये खबर भी पढ़ें: पंजाब- महिला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, VIDEO: 5 सेकेंड में 6 बार डंडे मारे, नाले में गिरने के बाद भी पीटते रहे हमलावर पटियाला में दो गुटो में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो बहस के बाद हाथापाई और फिर मरपीट में बाद गया। इस दौरान एक गुट के लोगों ने दूरी गुट की महिला को दौड़ा-दौड़ा कर लाठी-डंडों से पीटा। (पढ़ें पूरी खबर)

Continue reading on the app

  Sports

क्विंटन डी कॉक नंबर वन, धोनी तीसरे नंबर पर, टी20 के 5 सबसे सफल विकेटकीपर, जिन्होंने सबसे ज्यादा बल्लेबाजों के किए शिकार

5 Most successful wicket keeper in history of T20I: इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार करने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक के नाम दर्ज है. इंग्लैंड के जोस बटलर दूसरे स्थान पर हैं, जबकि भारत के दिग्गज एमएस धोनी तीसरे पायदान पर मौजूद हैं. केन्या के इरफान करीम और रवांडा के डिडिएर नदिकुबविमाना भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं. इस फॉर्मेट में 5 सबसे सफल विकेटकीपर के बारे में आइए जानते हैं. Sun, 9 Aug 2026 18:00:42 +0530

  Videos
See all

Attack On Mamata | Agnimitra Paul: 'मारना, जूता-चप्पल फेंकना..' अग्निमित्रा पॉल क्या बोल गईं ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T12:45:20+00:00

UP Election 2027: अखिलेश का 'PDA' बदला? अयोध्या से पवन पांडे को टिकट देकर खेला बड़ा ब्राह्मण दांव! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T12:45:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers