Responsive Scrollable Menu

'हमारी माताओं-बहनों का सम्मान राष्ट्र का सम्मान', महिला आरक्षण बिल पर PM मोदी का बयान

PM Modi: आज से संसद का विशेष सत्र शुरू हो रहा है. ये सत्र तीन दिनों तक चलेगा. सत्र के पहले दिन महिला आरक्षण को 2029 के लोकसभा चुनावों में लागू करने और निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन से जुड़ी तीन अहम बिल पेश किए जाएंगे. इनमें संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026, परिसीमन विधेयक, 2026 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 शामिल हैं. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संसद के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) पर अपनी बात रखेंगे. इससे पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. 

जिसमें पीएम मोदी ने महिलाओं का अभिवादन किया. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि हमारा देश महिला महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है. हमारी माताओं और बहनों का सम्मान ही देश का सम्मान है, और इसी भावना के साथ हम इस दिशा में मजबूत इरादे से आगे बढ़ रहे हैं."

खबर अभी अपडेट हो रही है....

Continue reading on the app

IPL 2026: रसिख ने लिए 4 विकेट, फिर भी 1 बल्लेबाज को आउट कर प्लेयर ऑफ द मैच बने जोश हेजलवुड, जानिए वजह

IPL 2026, RCB vs LSG: डिफेंडिंग चैंपियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मौजूदा सीजन में अपना चौथा मैच जीत लिया है. 15 अप्रैल को चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जाएंट्स की ओर से 147 रन के लक्ष्य का जवाब देते हुए आरसीबी ने 5 विकेट से जीत दर्ज की. इस मुकाबले में 1 विकेट लेने वाले जोश हेजलवुड को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया. जबकि रसिख सलाम ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए हैं.आइए आपको बताते हैं ऐसा क्यों हुआ?

जोश हेजलवुड क्यों बने प्लेयर ऑफ द मैच? 

दरअसल, हर मुकाबले के बाद ज्यूरी तय करती है कि प्लेयर ऑफ द मैच कौन होना चाहिए. इसमें मैच के दौरान कॉमेंट्री कर रहे पूर्व क्रिकेटर और एक्सपर्ट्स मौजूद रहते हैं. पैनल वोटिंग के जरिए तय करता है कि पुरुस्कार किस खिलाड़ी को मिलना चाहिए. आम तौर पर इसे विजेता टीम के खिलाड़ी को दिया जाता है, लेकिन कई बार हारने वाली टीम का सदस्य भी प्लेयर ऑफ द मैच बनता है. 

अब सवाल खड़ा होता है कि आखिर 24 रन देकर 4 विकेट लेने वाले रसिख सलाम की जगह 20 रन देकर 1 विकेट लेने वाले जोश हेजलवुड प्लेयर ऑफ द मैच कैसे बन गए? इसके लिए पैनल की ओर से मुकबलर पर प्रभाव का पैमाना देखा गया होगा. हेजलवुड ने अपने शुरुआती स्पेल में लखनऊ सुपर जाएंट्स के बल्लेबाजों को जकड़ कर रख दिया था. जिसका फायदा बाकी गेंदबाजों को भी मिला. 

यह भी पढ़ें - आज कैसा रहेगा मुंबई का मौसम? जहां खेला जाएगा MI VS PBKS के बीच हाईवोल्टेज मैच

रसिख सलाम ने मचाया धमाल 

प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भले ही जोश हेजलवुड को मिल गया लेकिन रसिख सलाम ने भी अपना काम बखूबी किया. चौथे ओवर में आकर उन्होंने सबसे पहले एडन मारक्रम (12) को चलता कर दिया था. इसके बाद 38 रन बना चुके आयुष बडोनी का शिकार किया, मुकुल चौधरी 39 रन बनाकर घातक नजर आ रहे थे. रसिख ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर एलएसजी की पारी के ताबूत में आखिरी कील गाड़ने का काम किया. अंत में उन्होंने आवेश खान को अपना शिकार बनाकर 4 विकेट हॉल पूरा किया. 24 रन देकर 4 विकेट लेना उनका बेस्ट प्रदर्शन साबित हुआ है. वह साल 2019 से आईपीएल खेल रहे हैं. 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की एकतरफा जीत 

इसके साथ ही बात की जाए मैच की तो आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को रोकना मुश्किल नजर आ रहा है. लखनऊ सुपर जाएंट्स को मात देकर आरसीबी ने पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है. रजत पाटीदार ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस जीतने के बाद लखनऊ को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था. एडन मारक्रम 12 रन बनाकर आउट हुए, मिचेल मार्श 32 गेंदों में सिर्फ 40 रन ही बना पाए. वहीं निकोलस पूरन 7 गेंद खेलने के बावजूद सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. अंत में आयुष बडोनी और मुकुल चौधरी ने क्रमश: 38 और 39 रन बनाकर एलएसजी के संयुक्त स्कोर को जैसे तैसे 146 रनों तक पहुंचाया. 

आरसीबी की ओर से एक बार फिर चेज मास्टर विराट कोहली अपने रंग में नजर आए. उन्होंने 34 गेंदों में 49 रन की पारी खेलकर टीम की जीत को सुनिश्चित कर दिया. मिडल ओवर में रजत पाटीदार ने 13 गेंदों में 27 रन बनाकर गति प्रदान की, कप्तान को जितेश शर्मा का भी साथ मिला. विकेटकीपर बल्लेबाज ने 9 गेंदों में 23 रन बनाकर मैच एकतरफा कर दिया. अंत में बिग हिटर्स रोमारियो शेफर्ड और टिम डेविड ने 14-14 रन बनाकर आरसीबी को जीत की दहलीज पार करवाई. 

यह भी पढ़ें - ऑरेन्ज कैप विराट कोहली के सिर सजी, IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में टॉप-5 में पहुंचा RCB का कप्तान

Continue reading on the app

  Sports

चैंपियन कोच छोड़ गए, ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान को किया बेइज्जत, KKR का कैसे हुआ इतना बुरा हाल, जाने 4 बड़ी वजह!

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का ऐसा हाल देखकर फैंस परेशान हैं. 6 मैच खेलने के बाद भी अब इस टीम के जीत का खाता नहीं खुला है. 2024 में आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली टीम का ऐसा हाल क्यों हुआ इसके पीछे के चार कारण हम आपको बता रहे हैं. Sat, 18 Apr 2026 16:56:16 +0530

  Videos
See all

PM Modi To Address Nation: PM मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित | BJP Vs Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T11:43:28+00:00

Big Action On Rahul Gandhi Live: अब किस मामले में फंसे राहुल? |CBI | Congress | PM Modi |Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T11:43:46+00:00

BJP Women Protest : राहुल के घर के घेराव की तैयारी, महिला बिल गिरने पर भड़की वरज! | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T11:45:05+00:00

Mumbai में 19 अप्रैल को भव्य ArogyaYatra...आध्यात्म और स्वास्थ्य का अनोखा संगम | Omendra Maharaj Ji #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T11:47:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers