राजस्थान- बस पलटी, बाहर गिरे पैसेंजर्स को ट्रॉले ने कुचला:3 मौत, 20 घायल; दावा- सामने वाले कांच पर पत्थर मारा, इसलिए एक्सीडेंट
कोटा में स्लीपर बस के एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में 20 से ज्यादा पैसेंजर्स घायल हैं। यात्रियों का दावा कि बस के फ्रंट मिरर पर किसी ने पत्थर मारा था, इसलिए ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया। अनियंत्रित होने के कारण बस डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में घुसकर पलट गई। पलटने के कारण टूटे कांच वाले हिस्से से पैसेंजर्स बाहर सड़क पर गिर गए। तीन को सामने से आ रहे ट्रॉले ने कुचल दिया। हादसा शहर के आरकेपुरम थाना इलाके में नयागांव पुलिया के पास बुधवार रात करीब 12 बजे हुआ। गुजरात से मध्य प्रदेश जा रही थी स्लीपर पुलिस के अनुसार प्राइवेट कंपनी की बस अहमदाबाद से ग्वालियर-भिंड की तरफ जा रही थी। बस में ज्यादातर सवारियां मध्यप्रदेश की ही थी। बस पलटने के कारण पैसेंजर्स अंदर बुरी तरह फंस गए। यात्रियों को बाहर निकालने के लिए रात करीब2.30 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। ड्राइवर केबिन में बैठे लोग सड़क पर गिरे एक्सीडेंट में 20 से ज्यादा पैसेंजर्स घायल हुए हैं। जिन्हें कोटा के मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। वहीं, ट्रोले के कुचलने के कारण जिन तीन लोगों की मौत हुइ है, उनमें से दो की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार जिन लोगों की हादसे में मौत हुई है वो ड्राइवर केबिन में बैठे थे। बस पलटते ही केबिन का फ्रंट मिरर टूटने से ये लोग सड़क पर गिर गए। उसी दौरान सामने की तरफ से आ रहा ट्रॉला इन लोगों पर चढ़ गया। बस के पैसेंजर्स बोले- पहले लहराई फिर पलटी बस हॉस्पिटल में एडमिट कई घायलों से भास्कर रिपोर्टर ने बात की। उन्होंने बताया कि वे काफी देर तक बस में फंसे रहे। कई लोगों को पैर में गंभीर चोट भी लगी है, इस कारण वे खुद से बस से बाहर ही नहीं निकल सके। रेस्क्यू टीमों ने उन्हें कांच तोड़कर बाहर खींचा है। पैसेंजर: घायल देवेन्द्र ने बताया कि वे ग्वालियर के रहने वाले हैं। अहमदाबाद में काम करते हैं। भाई की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए गांव जा रहे थे। उनके साथ पत्नी और तीन बच्चे भी थे। अचानक बस लहराने लगी। कुछ समझ पाता इतने में ही बस पलट गई। मैंने कांच तोड़ा और बाहर निकला। इसके बाद बच्चों-पत्नी को मुश्किल से बाहर निकाला। पैसेंजर: बस में सवार पूजा ने बताया कि हादसे में उसके भाई कृष्णा की मौत हो गई। बस में वह अपने भाई, दादा, भाभी के साथ सफर कर रही थी। अहमदाबाद से बस दोपहर 12.30 बजे रवाना हुई थी। सभी भिंड जा रहे थे। लेकिन उससे पहले ही हादसा हो गया। उसने बताया कि बस अचानक लहराने लगी और पलट गई। बस इतना ही याद है, हादसा कैसे हुआ इसका पता नहीं। अब देखिए- बस एक्सीडेंट और रेस्क्यू से जुड़े PHOTOS… बस पलटने के कारणों को लेकर अलग-अलग आशंका एसपी तेजस्वनी गौतम के अनुसार आशंका है कि हादसा सड़क पर अचानक आए जानवर के कारण हुआ है। हालांकि, अभी जांच की जा रही है। वहीं, बस में सवार लोगों के अनुसार किसी ने बस के कांच पर पत्थर मारा था। जिसकी वजह से ड्राइवर हड़बड़ा गया और बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि, दोनों ही कारणों को लेकर अभी जांच की जा रही है।
ममता ने कहा- दिल्ली के जमींदारों को मुंहतोड़ जवाब दें:अमित शाह बोले- घुसपैठियों को वोटर लिस्ट से हटाया, अब देश से निकालेंगे
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को बंगाली नव वर्ष के अवसर पर लोगों को 'पोइला बोइशाख' की शुभकामनाएं दीं और मतदाताओं से कहा कि वे दिल्ली के जमींदारों द्वारा लोगों के मतदान के अधिकार छीनने के प्रयासों का मुंहतोड़ जवाब दें। वहीं, कूचबिहार जिले के तूफानगंज में एक सभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- वोटर लिस्ट से घुसपैठियों के नाम हटाए गए हैं, अब उन्हें देश की सीमा से बाहर करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सरकार बॉर्डर फेंसिंग के लिए जरूरी 600 एकड़ जमीन BSF को नहीं देना चाहती। BJP का मुख्यमंत्री बनने के बाद 45 दिनों के भीतर फेंसिंग का काम पूरा कर लिया जाएगा। सीएम ममता बनर्जी ने भी दावा किया कि बुधवार को कोलकाता एयरपोर्ट जाते समय केंद्रीय बलों ने उनकी गाड़ी की जांच करने की कोशिश की। उन्होंने कहा—अगर हिम्मत है तो रोज मेरी गाड़ी चेक करें। इस्लामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सवाल किया कि प्रधानमंत्री-गृहमंत्री की कार की जांच क्यों नहीं होती? उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सेंट्रल मिनिस्टर पैसा लेकर आते हैं। चुनाव से जुड़े कल के 3 अपडेट्स… 1. भाजपा ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में मातृशक्ति भरोसा कार्ड लॉन्च किया। सरकार बनने पर राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹3,000 देने का वादा किया गया है। कार्यक्रम में सुवेंदु अधिकारी और स्मृति ईरानी मौजूद रहीं। 2. चुनाव आयोग 23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में पहले चरण के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 2,407 कंपनियां तैनात करेगा, जिसमें सबसे ज्यादा जवान मुर्शिदाबाद के लिए रखे जाने की संभावना है। 3. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण चुनाव प्रचार के लिए पूर्वी वर्धमानपुर पहुंची। यहां इन्होंने हथकरघा कारीगर सुकुमार हलदर के घर खाना खाया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 


















