Responsive Scrollable Menu

एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप: प्रिया की शानदार जीत, जादूमणि हारे

Asian Boxing Championship: एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में प्रिया ने 60 किलो वर्ग में रिम्मा वोलोस्सेंको को 5-0 से हराया, अब चेंग्यू यांग से भिड़ेंगी, जादूमणि सिंह रिम्मा यामागुची से 3-2 से हारे.

Continue reading on the app

व्हाइट हाउस का बड़ा बयान: ईरान पर समुद्री प्रतिबंध पूरी तरह लागू, सीजफायर बढ़ाने की खबरें खारिज

नई द‍िल्‍ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने कहा कि सुबह मैंने कुछ गलत रिपोर्टिंग देखी, जिसमें कहा गया था कि हमने औपचारिक रूप से सीजफायर बढ़ाने का अनुरोध किया है। यह बात सच नहीं है। ईरान से जुड़े समुद्री प्रतिबंध ईरानी बंदरगाहों से आने-जाने वाले सभी देशों के जहाजों पर लागू होगा। खासकर अरब खाड़ी और ओमान की खाड़ी में।

ईरान की नाकेबंदी पर सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पोस्‍ट में व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने कहा, इसे पूरी तरह से लागू कर दिया गया है, और इसे ईरान के बंदरगाहों में आने या वहां से जाने वाले सभी देशों के जहाजों पर लागू किया जा रहा है... इसमें अरब खाड़ी और ओमान की खाड़ी के सभी ईरानी बंदरगाह शामिल हैं और इस क्षेत्र में हमारी अमेरिकी सेनाएं उन जहाजों के लिए नेविगेशन की स्वतंत्रता का समर्थन कर रही हैं, जो होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरते हुए गैर-ईरानी बंदरगाहों तक आ-जा रहे हैं।

सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पोस्‍ट में व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने कहा, सुबह मैंने कुछ गलत रिपोर्टिंग देखी, जिसमें कहा गया था कि हमने औपचारिक रूप से सीजफायर (युद्धविराम) को बढ़ाने का अनुरोध किया है। यह बात सच नहीं है।

उन्‍होंने कहा, हमें किसी समझौते की संभावनाओं को लेकर अच्छा महसूस हो रहा है... और ज़ाहिर है, राष्‍ट्रपत‍ि ट्रंप की मांगों को पूरा करना ईरान के ही सबसे अच्छे हित में है।

अमेरिकी नौसेना के जहाज ओमान की खाड़ी में गश्त कर रहे हैं, जबकि सेंटकॉम ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले जहाजों पर अमेरिकी नाकेबंदी को लागू करना जारी रखे हुए है। अमेरिकी सेनाएं वहां मौजूद हैं, सतर्क हैं और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए तैयार हैं।

यूएस सेंट्रल कमांड के अनुसार, ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले जहाजों पर अमेरिकी नाकेबंदी के पहले 48 घंटों के दौरान, कोई भी जहाज अमेरिकी सेनाओं को पार नहीं कर पाया है। इसके अलावा, 9 जहाजों ने अमेरिकी सेनाओं के निर्देश का पालन करते हुए वापस मुड़कर किसी ईरानी बंदरगाह या तटीय क्षेत्र की ओर लौट गए हैं।

यूएस सेंट्रल कमांड ने अरब सागर में उड़ान संचालन करते हुए यूएसएस अब्राहम लिंकन का एक वीड‍ियो आधिकारिक एक्‍स अकाउंट में जारी करते हुए ल‍िखा, हजारों अमेरिकी सैनिक, जिनमें अब्राहम लिंकन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप के 5,000 नाविक और मरीन शामिल हैं। ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले जहाजों को रोकने के मिशन को अंजाम दे रहे हैं।

--आईएएनएस

एवाई/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 में फिर से मोबाइल फोन पर बवाल, RR के बाद RCB के स्टार ने की ऐसी हरकत

IPL 2026, RCB vs LSG: आईपीएल 2026 का 23वा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला गया. इस मैच के बीच आरसीबी के एक खिलाड़ी पर मोबाइल फोन के इस्तेमाल का आरोप लगा. Wed, 15 Apr 2026 23:45:55 +0530

  Videos
See all

Australian teenager pleaded guilty to creating deepfake pornography. #Australia #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T21:30:03+00:00

Shopkeeper Attacks Customer: दुकानदार ने मजाक करने पर ग्राहक के 3 दांत तोड़े! Shocking Incident #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T21:30:09+00:00

A German search engine reveals if ancestors were in Nazi party. #Germany #bbcnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T22:00:11+00:00

US-Iran talks are 'productive and ongoing', says White House | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T21:37:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers