Responsive Scrollable Menu

बंगाल में Mamata Banerjee के काफिले पर हमला, गाड़ी पर कीचड़ और पत्थर फेंकने का आरोप

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को रविवार को नॉर्थ 24 परगना जिले में भारी विरोध का सामना करना पड़ा। वह TMC के एक दिवंगत कार्यकर्ता के घर जा रही थीं, तभी रास्ते में प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ चोर के नारे लगाए। आरोप है कि इस दौरान उनकी गाड़ी पर कीचड़ भी फेंका गया।

बिजपुर में गाड़ी के आगे आए प्रदर्शनकारी
यह घटना बिजपुर इलाके में हुई। जब ममता बनर्जी पार्टी के मृतक कार्यकर्ता के परिजनों से मिलने जा रही थीं, तभी प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और नारेबाजी शुरू कर दी। आपको बता दें कि इस TMC कार्यकर्ता की मौत हालिसहर पुलिस की कस्टडी में बीमार पड़ने के बाद हुई थी। इसे भी पढ़ें: Operation Sindoor शौर्य तो रक्तदान अभियान करुणा का प्रतीक, दिल्ली में बोले रक्षा मंत्री Rajnath Singh

मेरी गाड़ी पर फेंके गए पत्थर और जूते
घटना के बाद पत्रकारों से बात करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, "मेरी गाड़ी पर पत्थर, जूते और कीचड़ फेंके गए। यह मेरे खिलाफ एक सोची-समझी साजिश है। मैंने पुलिस को अपने आने की जानकारी पहले ही दे दी थी, फिर भी सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। पूरे पश्चिम बंगाल पर असामाजिक तत्वों का कब्जा हो चुका है।"

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड पहुंचे Mallikarjun Kharge का बीजेपी पर हमला, राम मंदिर चढ़ावा विवाद और छात्रों के आंदोलन पर मांगा जवाब

अशांति फैलाने का आरोप
दूसरी तरफ, प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ममता बनर्जी एक शांत इलाके में बेवजह अशांति पैदा करने आई थीं। इसी बात से नाराज होकर उन्होंने ममता बनर्जी के दौरे का कड़ा विरोध किया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Continue reading on the app

Operation Sindoor शौर्य तो रक्तदान अभियान करुणा का प्रतीक, दिल्ली में बोले रक्षा मंत्री Rajnath Singh

राजधानी दिल्ली में ‘सिंदूर आर्मी महा ब्लड डोनेशन यात्रा’ के दूसरे साल के कैंपेन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हिस्सा लिया और रक्तदान को देश के जवानों के प्रति नागरिकों की बड़ी जिम्मेदारी से जोड़ा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने जहां एक तरफ पूरी दुनिया को भारत की ताकत और पराक्रम दिखाया, वहीं यह रक्तदान अभियान देश की दया और संवेदनशीलता का प्रतीक है।

शौर्य और करुणा का अनोखा मेल
राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर हमारी सेना की वीरता का प्रतीक था, जबकि यह रक्तदान यात्रा करुणा का दूसरा रूप है। उन्होंने कहा कि जिस तरह जवान सरहद पर देश की रक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं, उसी तरह आम नागरिक भी ब्लड डोनेट करके घायल जवानों की मदद कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि उस समय सेना ने सीमा पार जाकर भारत के लोगों की सुरक्षा पक्की की थी, और आज हम यह कसम खा रहे हैं कि देश की सेवा में घायल किसी भी सैनिक की जान खून की कमी से नहीं जाएगी। यही भावना भारत की असली ताकत है। इसे भी पढ़ें: टर्बुलेंस का शिकार हुई Air India Flight का पायलट डोप टेस्ट में फेल, जांच में जुटा DGCA

दुश्मनों को दिया करारा जवाब
रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के समय भारत ने बॉर्डर पार जाकर उन लोगों को सख्त संदेश दिया था, जिन्होंने देश के मासूमों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। उस समय हमारी सेनाओं ने अपनी हिम्मत और बहादुरी का लोहा मनवाया था। अब देश के अंदर रक्तदान करके अपने बहादुर सैनिकों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का वक्त है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: गॉल में गरदा उड़ाने वाला भारतीय बल्लेबाज, ठोके 391 रन, सचिन बुरी तरह फेल

गॉल में भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 15 अगस्त से खेला जाएगा. इस मैदान पर कभी सचिन जैसे दिग्गज का बल्ला नहीं चला लेकिन एक भारतीय बल्लेबाज है जिसे ये मैदान खूब रास आया. Mon, 10 Aug 2026 15:02:58 +0530

  Videos
See all

विधानसभा मार्च में पहुंचे Devendra Mahto #aajtak #shorts #jharkhandstudentprotest #jpscprotest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T09:39:31+00:00

Ranchi Students Protest: जरा सा धक्का… पुलिस ने छात्रों को दिया रास्ता! #aajtak #shorts #jpscprotest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T09:38:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers