आयुष शेट्टी का फाइनल में रुका सफर, शी युकी के खिलाफ हार के साथ रजत पदक से करना पड़ा संतोष
भारत के आयुष शेट्टी को बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के पुरुष एकल फाइनल में विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी शि युकी के हाथों सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा।
आशा भोसले पर कविता सुनाते हुए इमोशनल हुए गीतकार प्रसून जोशी! मानो आंखों में छलक आया हो यादगार मंजर
नई दिल्ली: लीजेंड गायिका आशा भोसले के निधन से भारतीय संगीत जगत में जो खालीपन आ गया है, उसे भरना शायद मुमकिन न हो, मगर उनके गाने दुनिया के वजूद तक कानों में मिश्री घोलते रहेंगे. दिग्गज गीतकार प्रसून जोशी ने आशा भोसले के निधन पर कहा, 'आशा जी जैसी प्रतिभाएं धरती पर रोज-रोज नहीं आतीं. मेरा यह सौभाग्य रहा कि मुझे उनके साथ समय बिताने का समय मिला. काम करने का मौका मिला. मुझे याद है कि मैंने एक कविता उनके लिए लिखी थी, उन्हें बहुत पसंद थी. मैं पढ़ना चाहूंगा आप सबके लिए, 'अभी-अभी एक चंचल लड़की हवा के जैसे गुजर गई. मन को छूकर जाने कब हम सबके अंदर उतर गई. अभी-अभी एक चंचल लड़की हवा के जैसे गुजर गई. हरे-हरे पत्तों की नोंक पे थर्राई सी ओस की बूंद, सुनती सारी सृष्टि बैठकर खामोशी से आंखें मूंद. अभी-अभी एक नदी सुरों की सामने आकर बैठ गई, अभी-अभी एक चंचल लड़की हवा के जैसे गुजर गई. गुमसुम-गुमसुम बैठी बंदिश उसका रास्ता देख रही. कब हम संग खेलेगी आशा. बंदिश-बंदिश पूछ रही. किस्मतवाला है, जिसने उस सुर उड़ान को देखा है, और उसके संग एक सुरीले आसमान को देखा है. जागी ऋतुएं बोले मौसम जब-जब भी वह जिधर गई, अभी-अभी एक चंचल लड़की हवा के जैसे गुजर गई.'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News18






















