Responsive Scrollable Menu

नवरत्न कंपनी NHPC ने निकाली 182 पदों पर भर्ती, 6 मई तक भरें फॉर्म, जानें पात्रता और वेतन

भारत सरकार की नवरत्न कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (NHPC Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 6 मई 2026 शाम 5:00 बजे तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://www.nhpcindia.com/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।  उम्मीदवारों की नियुक्ति उत्तराखंड, जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश समेत देश के 9 अलग-अलग स्थान पर होगी।

आवेदन से पहले सभी उम्मीदवारों को अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। जिसमें वैकेंसी से संबंधित सारी जरूरी जानकारी डिटेल में उपलब्ध है। रिक्त पदों की संख्या कुल 183 है। वैकेंसी को लोकेशन और योग्यता के हिसाब से अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है।

फॉर्म भरने के लिए किसी प्रकार की फीस का भुगतान नहीं करना होगा। एनएपीएस (https://apprenticeshipindia.gov.in ) या एनएटीएस पोर्टल (https://apprenticeshipindia.gov.in)  पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। इसके बाद ही एनएचपीएस आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर पाएंगे।

कौन कर सकता है आवेदन?

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद पर संबंधित ब्रांच में बीई/बीटेक/ बीएससी इंजीनियरिंग वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। एचआर एग्जीक्यूटिव के लिए एमबीए/PGDM, फाइनेंस एग्जिक्यूटिव के लिए बी.कॉम, पीआर एग्जिक्यूटिव के लिए जनसंचार या पत्रकारिता में ग्रेजुएट और नर्सिंग असिस्टेंट के लिए बीएससी (नर्सिंग) की योग्यता होगी चाहिए।

राजभाषा असिस्टेंट पद के लिए हिंदी या इंग्लिश में पोस्ट  पोस्ट ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। फिजियोथेरेपी असिस्टेंट के लिए उम्मीदवारों के पास बीपीटी और सुपरवाइजर एचआर के लिए बीबीए की योग्यता होनी चाहिए। डिप्लोमा अप्रेंटिस पद के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधी क्षेत्र में डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए। संबंधित ट्रेड में आईटीआई होल्डर्स आईटीआई अप्रेंटिस पद पर फॉर्म भर पाएंगे। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। दसवीं, बारहवीं या डिप्लोमा और इंजीनियरिंग या ग्रेजुएशन में प्राप्त अंक के आधार पर शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। इसके बाद उन्हें दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। किसी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं होगा। ट्रेनिंग की अवधि एक साल होनी।

इतनी होगी सैलरी 

डिप्लोमा अप्रेंटिस और सुपरवाइजर (HR) पद पर नियुक्ति के बाद 13,500 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिडपद पर नियुक्ति के बाद 12,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। ग्रेजुएट अप्रेंटिस समेत अन्य पदों पर नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को हर महीने 15,000 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा।

details_1776081286_1709

Continue reading on the app

आर वैशाली ने रचा इतिहास... FIDE कैडिंडेट्स जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

R Vaishali scripts history wins Candidates Tournament: आर वैशाली ने साइप्रस में आयोजित FIDE महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है. वह यह प्रतिष्ठित खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं. शुरुआती दौर में पिछड़ने के बाद, वैशाली ने शानदार वापसी करते हुए अंतिम दौर में कतेरीना लैग्नो को मात दी. अब वह विश्व चैंपियनशिप में चीन की जू वेनजुन को चुनौती देंगी. डी गुकेश के बाद वैशाली की इस जीत ने भारत को शतरंज की दुनिया के दोनों शीर्ष मुकाबलों में खड़ा कर दिया है.

Continue reading on the app

  Sports

Virat Kohli के लाइक पर मॉडल लिजलाज ने तोड़ी चुप्पी, Video में जानें क्या कुछ कहा ?

आईपीएल 2026 चल रहा है, मगर RCB प्लेयर विराट कोहली अलग ही कारणों से सुर्खियों में हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक विदेशी इन्फ्लुएंसर LizLaz की एक तस्वीर को लाइक किया और फिर कुछ ही देर में उसे Unlike भी कर दिया. लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और यह मामला आग की तरह इंटरनेट पर फैल गया. अब खुद लिजलैज ने सामने आकर इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.जहां उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि की कब ये फोटो लाइक हुई मुझे तो न्यूज से ही यह पता चला. मुझे बहुत सारे मैसेज आए,लिजलाज ने आगे कहा, "मुझे उनके लिए थोड़ा खराब लग रहा है. मैं बहुत खुश थीं कि उन्होंने फोटो लाइक की, लेकिन फिर उन्होंने अनलाइक कर दी. जो मुझे उनके लिए ठीक नहीं लगा क्योंकि पता नहीं कैसे यह इतनी बड़ी स्टोरी बन गई.इंस्टाग्राम बायो में लिजलाज ने खुद को सिंगर और Vlogger बताया है. वह जर्मनी में रहती हैं. वैल ये भी बता दें, कि विराट कोहली इससे पहले भारतीय एक्ट्रेस अवनीत कौर की तस्वीर लाइक करके भी चर्चा का विषय बने थे. Sat, 18 Apr 2026 15:23:02 +0530

  Videos
See all

संत विराथु की सुदर्शन पर आहट...कट्टरपंथियों में क्यों बौखलाहट ? Myanmar | Wirathu | Buddhism #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T10:09:30+00:00

Ravi Kishan Speech: 'तीन बिटिया है मेरी...'रवि किशन का बयान वायरल ! #shorts #ytshorts #ravikishan #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T10:03:52+00:00

Pappu Yadav Viral News : 'सबसे ज्यादा PO*N देखने की आदत नेताओं को है' #pappuyadav #biharpolitics #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T10:03:25+00:00

CR Park Delhi में डबल मर्डर, पड़ोसी विवाद में पिता-पुत्र की हत्या से सनसनी | Double Murder | Crime #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T10:05:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers