Responsive Scrollable Menu

ऑरेन्ज कैप विराट कोहली के सिर सजी, IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में टॉप-5 में पहुंचा RCB का कप्तान

IPL 2026 Orange Cap Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच चरम पर है. इस सीजन अब तक कुल 23 मुकाबले खेले जा चुके हैं और हर मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप की रेस में फेरबदल हो रहा है. आज बुधवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 49 रनों की पारी खेली और वो इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं. ऑरेन्ज कैप अब कोहली के सिर सजी गई है. चलिए जानते हैं कि ऑरेन्ज कैप की लिस्ट में कौन-कौन से बल्लेबाज शामिल हैं...

ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर पहुंचे विराट कोहली 

IPL 2026 में ऑरेंज कैप की रेस में विराट कोहली टॉप पर पहुंच गए हैं. ऑरेंज कैप अब विराट कोहली कि सिर सज गई है. विराट कोहली ने इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 5 मैचों की 5 पारियों में 57.00 की औसत और 158.33 की स्ट्राइक रेट से कुल 228 रन बना दिए हैं. इस दौरान कोहली के बल्ले से 2 अर्धशतक निकला है. वहीं उन्होंने 25 चौके और 8 छक्के लगाए हैं.  

नंबर-2 पर हैं हेनरिक क्लासेन

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने की लिस्ट में दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन शामिल हैं. SRH के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने इस सीजन अब तक 5 मुकाबलों में खेलते हुए 44.80 के औसत और लगभग 142.68 की स्ट्राइक रेट कुल 224 रन बनाए हैं. इस दौरान क्लासेन ने 13 चौके और 8 जड़े हैं. क्लासेन 2 चौके भी लगा चुके हैं. 

तीसरे नंबर पर पहुंचे रजत पटीदार

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पटीदार तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. पटीदार ने इस सीजन 5 मैचों की 5 पारियों में खेलते हुए 213.46 की शानदार स्ट्राइक रेट और 55.50 की औसत से कुल 22 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल है. RCB के कप्तान ने 12 चौके और 21 छक्के लगाए हैं. 

चौथे नंबर पर हैं ईशान किशन 

सनराइजर्स हैदराबाद के अंतरिम कप्तान ईशान किशन आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. ईशान ने इस सीजन 5 मैचों की 5 पारियों में 42.60 के औसत और 190.18 की स्ट्राइक रेट से कुल 213 रन बनाए हैं. इस दौरान ईशान किशन ने 22 चौके और 12 छक्के जड़े हैं. ईशान ने 2 अर्धशतक भी लगाए हैं.

Continue reading on the app

वैश्विक तनाव के बीच मजबूत अर्थव्यवस्था के साथ नए वित्त वर्ष में प्रवेश कर रहा भारत: वी. अनंत नागेश्वरन

वॉशिंगटन, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत को वैश्विक संघर्ष और ऊर्जा की कीमतों में उतार-चढ़ाव से बढ़ते जोखिमों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन वह एक मजबूत मैक्रोइकोनॉमिक स्थिति के साथ नए वित्त वर्ष में प्रवेश कर रहा है। यह बात मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन ने बुधवार को कही।

यूएस-इंडिया इकोनॉमिक फोरम 2026 में बोलते हुए, उन्होंने कहा कि सरकार का 6.5 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ का अनुमान थोड़ा कम भी हो सकता है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि अभी अनिश्चितता बहुत ज्यादा है। इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

उन्होंने बताया कि वैश्विक तनाव का असर भारत पर चार बड़े तरीकों से पड़ रहा है: ऊर्जा की कीमतें बढ़ना, व्यापार में रुकावट, लॉजिस्टिक्स और इंश्योरेंस का खर्च बढ़ना और विदेश से आने वाले पैसों (रेमिटेंस) में कमी।

उन्होंने कहा क‍ि यह सिर्फ तेल की कीमत का मामला नहीं है, बल्कि उन सभी जरूरी चीजों की कीमत का है जो हमारे लिए अहम हैं। उन्होंने बताया कि मार्च में भारत के लिए कच्चे तेल की कीमत करीब 113 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर संघर्ष खत्म भी हो जाए तो भी हालात सामान्य होने में समय लग सकता है। संघर्ष खत्म होना एक बात है, लेकिन ऊर्जा बाजार का पूरी तरह सामान्य होना दूसरी बात है।

रेमिटेंस पर भी असर पड़ सकता है। भारत को 2024-25 में करीब 124 अरब डॉलर मिले, जिनमें से लगभग आधा पैसा खाड़ी देशों से आता है। अगर वहां कोई दिक्कत हुई तो 5-10 अरब डॉलर तक की कमी आ सकती है।

उन्होंने कहा क‍ि इन जोखिमों के बावजूद, नागेश्वरन ने कहा कि भारत की आर्थिक स्थिति मजबूत है। हम इन चुनौतियों का सामना एक मजबूत आधार के साथ कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि देश में लगातार अच्छी ग्रोथ हो रही है, महंगाई काबू में है और सरकारी वित्तीय स्थिति भी बेहतर हो रही है। मार्च 2026 तक खत्म होने वाले साल में भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.6 प्रत‍िशत रहने का अनुमान है, जिसमें खेती, मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर तीनों का योगदान है।

उन्‍होंने यूके, यूरोपियन यूनियन और अमेरिका के साथ हुए समझौतों का जिक्र करते हुए कहा क‍ि भारत ने दुनिया के साथ अपने रिश्ते बढ़ाए हैं और नए समझौते किए हैं। भारत का बाजार विदेशी सामान और सेवाओं के लिए खुला है। उन्होंने कहा कि ये समझौते बाहरी झटकों से बचाने में मदद करेंगे और भारत की वैश्विक सप्लाई चेन में भूमिका को मजबूत करेंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि सरकार का पूंजीगत खर्च पिछले कुछ सालों में तीन गुना से ज्यादा बढ़ा है, जिससे इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स और कनेक्टिविटी में सुधार हुआ है।

उन्होंने कुछ चुनौतियों की भी बात की, खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का नौकरियों पर असर। उन्होंने कहा क‍ि इसका हल यह है कि हम ऐसे सेक्टर में नौकरियां पैदा करें जो एआई से कम प्रभावित हों।

उन्होंने हेल्थकेयर, हॉस्पिटैलिटी और बुजुर्गों की देखभाल जैसे सेक्टर में ज्यादा रोजगार बनाने और स्किल ट्रेनिंग बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया।

यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम की ओर से आयोज‍ित यूएस-इंडिया इकोनॉमिक फोरम में नीति निर्माताओं और इंडस्ट्री के लोगों ने मिलकर भारत-अमेरिका संबंधों और आर्थिक चुनौतियों पर चर्चा की।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

RCB vs LSG: विराट कोहली इतने खतरनाक तो कभी नहीं थे! इम्पैक्ट प्लेयर बनते ही खेली सबसे विस्फोटक पारी

Virat Kohli vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेले. इस मैच में उन्होंने एक ऐसी पारी खेली जो इससे पहले कभी देखने को नहीं मिली थी. Wed, 15 Apr 2026 23:12:59 +0530

  Videos
See all

'My brother's killer brags on TikTok about partying in jail.' #Prisons #Scotland #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T19:24:37+00:00

News Ki Pathshala: मोदी-शाह ने बनाई कौन सी रणनीति? #shorts #ytshorts #pmmodi #nkp #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T19:26:05+00:00

News Ki Pathshala: परिसीमन बिल के विरोध में विपक्ष ! #shorts #ytshorts #modi #rahul #nkp #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T19:27:48+00:00

Miraculous Survival: मौत छू कर निकल गई! 12 बार सांप के काटने के बाद भी जिंदा है ये शख्स! Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T19:22:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers