कॉन्ग्रेस-NSUI को घुसाकर छात्र आंदोलन को कमजोर कर रही सरकार, छात्रों ने कहा- हमें बाँटने की हो रही कोशिश: सुप्रीम कोर्ट पहुँचा मामला, CBI जाँच की माँग
झारखंड छात्र आंदोलन में कॉन्ग्रेस-NSUI को घुसाने की कोशिश। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर आंदोलन को बाँटकर कमजोर करने की कोशिश का आरोप लगाया है।
Moto G Max की लॉन्च डेट कन्फर्म: 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ 14 अगस्त को होगा लॉन्च
Motorola अपने नए स्मार्टफोन Moto G Max को भारतीय बाजार में लॉन्च करने के लिए तैयार है। लॉन्च से पहले ही फोन की कई अहम डिटेल्स सामने आ गई हैं। Flipkart पर लिस्ट हुए Moto G Max में बड़ी 7,000mAh बैटरी, 50MP Sony कैमरा और 120Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलेंगे। कंपनी का यह नया फोन 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। इसके अलावा Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर और 18GB तक RAM Boost इसे अपने सेगमेंट में खास बना सकते हैं।
Moto G Max की लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन
Flipkart पर सामने आई लैंडिंग पेज के मुताबिक, Moto G Max भारत में 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। स्मार्टफोन में 6.72 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की पीक HBM ब्राइटनेस 1,050 निट्स तक है। फोन में Water Touch 2.0 फीचर भी दिया गया है, जिसकी मदद से स्क्रीन गीली होने पर भी टच को बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर से होगा लैस
परफॉर्मेंस के लिए Moto G Max में Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। इसे LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। Motorola अपने RAM Boost फीचर के जरिए फोन में 18GB तक RAM का दावा कर रही है। इसमें फोन की फिजिकल RAM के साथ वर्चुअल RAM को मिलाकर ज्यादा ऐप्स और टास्क को एक साथ संभालने में मदद मिलती है।
50MP Sony कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Moto G Max में 50MP Sony LYTIA 600 मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलेगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 32MP कैमरा दिया गया है। इसमें AI-बेस्ड फोटो एन्हांसमेंट फीचर्स भी मिलेंगे।
7,000mAh की बड़ी बैटरी
Moto G Max की सबसे बड़ी खासियतों में इसकी बैटरी भी शामिल है। स्मार्टफोन में 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जिसे 1,000 चार्जिंग साइकल तक सपोर्ट करने का दावा किया गया है। Motorola के अनुसार, फोन तीन दिन तक की बैटरी लाइफ दे सकता है।
इसके अलावा फोन में Dolby Atmos के साथ स्टीरियो स्पीकर्स और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Moto G Max बॉक्स से बाहर Android 16 पर चलेगा। कंपनी फोन के लिए दो OS अपग्रेड और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।
ऐसा है Moto G Max का डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो Moto G Max में सैटिन फिनिश दिया गया है। फोन को Pantone-क्यूरेटेड कलर्स के साथ पेश किया जाएगा। इसमें फ्लैट फ्रेम और पीछे की तरफ एक प्रमुख कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलता है। ड्यूरेबिलिटी के लिए फोन में IP64 रेटिंग, Corning Gorilla Glass Ceramic और MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन दिया गया है। Flipkart लिस्टिंग के अनुसार, Moto G Max को ब्लू, डार्क ग्रे और पिंक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।
फिलहाल Motorola ने Moto G Max की कीमत का खुलासा नहीं किया है। फोन की भारत में 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्चिंग होगी और इसी दौरान इसकी कीमत व बिक्री से जुड़ी बाकी जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
OP India
Haribhoomi







