Responsive Scrollable Menu

IPL 2026: रिंकू सिंह पर जमकर बरसा ये दिग्गज क्रिकेटर, कहा- पांच नंबर पर खेलने लायक नहीं

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का खराब प्रदर्शन सबको आलोचना करने का मौका दे रहा है। टीम लगातार 4 मैच हार चुकी है। इस सीजन केकेआर के उपकप्तान बनाए गए रिंकू सिंह का प्रदर्शन भी बेहद खराब रहा है। जिसके बाद पूर्व क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने उनको लगातरा समर्थन देने पर सवाल उठाए हैं। श्रीकांत ने साफ कहा है कि रिंकू सिंह उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं। अब भी आईपीएल में पांच लगातार छक्के मारने के कारण से मिली लोकप्रियता के सहारे चल रहे हैं। 

श्रीकांत ने रिंकू सिंह के नंबर 5 पर खेलने को लेकर भी संदेह जताया है। उनकी लंबी पारी खेलने की क्षमता पर सवाल उठाया। श्रीकांत ने केकेआर की बल्लेबाजी को लीग की सबसे कमजोर बल्लेबाजी करार दिया है। उन्होंने मंगलवार को अपने यूट्यूब शो में कहा कि रिंकू सिंह विस्फोटक बल्लेबाज नहीं हैं। उन्होंने बहुत समय पहले पांच गेंद में पांच छक्के मारे थे और हम अब भी उसी की चर्चा करते हैं। वह स्ट्राइक रोटेट करने में माहिर हैं, लेकिन जब रन रेट 10 या 12 से ऊपर चला जाता है तो उन्हें दिक्कत होती है। वह ऐसा नहीं कर सकते। 

उन्होंने आगे कहा कि, वह नंबर 7 पर फिनिशर के तौर पर ज्यादा उपयुक्त हैं। जब 5 ओवर में 50 रन चाहिए होते हैं, तब वह अच्छा कर सकते हैं। रिंकू को नंबर 5 पर बल्लेबाजी कर पारी बनाने की जिम्मेदारी नहीं देनी चाहिए। ये काम नहीं करेगा। 

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मंगलवार के मैच में रिंकू सिंह तब बल्लेबाजी करने आए जब केकेआर का स्कोर 10वें ओवर में 79 पर 3 था। अंगकृष रघुवंशी के 27 रन पर आउट होने के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे को एक तेज बल्लेबाज की जरूरत थी। रिंकू संघर्ष करते रहे और 12 गेंद में सिर्फ 6 रन बनाकर नूर अहमद का शिकार बने। केकेआर की पारी 90 पर 6 तक लड़खड़ा गई। इसके बाद रोवमैन पॉवेल और रमनदीप सिंह ने पारी को संभालने की कोशिश की। उनकी 63 रन की साझेदारी हार का अंतर ही कम कर सकी। 

Continue reading on the app

iPhone 18 Pro में नया डीप रेड रंग और बेहतरीन फीचर्स, जानें क्या मिलेगा नया, लीक ने खोला बड़ा राज !

स्मार्टफोन खरीदते समय ज्यादातर यूजर्स प्रोसेसर, कैमरा और परफॉर्मेंस को प्राथमिकता देते हैं, लेकिन Apple का iPhone हर बार रंगों के मामले में भी चर्चा का विषय बन जाता है। इस बार iPhone 18 Pro और Pro Max को लेकर एक नया ट्रेंड सामने आ रहा है, जिसमें Apple एक नया और प्रीमियम डीप रेड …

The post iPhone 18 Pro में नया डीप रेड रंग और बेहतरीन फीचर्स, जानें क्या मिलेगा नया, लीक ने खोला बड़ा राज ! appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.

Continue reading on the app

  Sports

किसान का बेटा बना क्रिकेटर... फौजी बनने का था सपना, तकदीर ने बना दिया तेज गेंदबाज, मां ने जेवर गिरवी रख दिलाए जूते

who is Sakib Hussain: बिहार के गोपालगंज से निकला एक ऐसा सितारा, जिसने गरीबी की बेड़ियों को अपनी रफ़्तार से तोड़ दिया. कभी पिता की चोट और तंगहाली के कारण सेना में भर्ती होने का सपना देखने वाले साकिब हुसैन के पास जूते खरीदने तक के पैसे नहीं थे. तब मां ने अपने गहने बेचकर बेटे के सपनों को उड़ान दी. आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अपने डेब्यू मैच में ही 4 विकेट झटककर साकिब ने साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती. Wed, 15 Apr 2026 17:56:16 +0530

  Videos
See all

Bihar New CM News: सीएम बनते ही ये क्या बोल गए Samrat Choudhary! | Nitish Kumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T13:00:09+00:00

Millions displaced and thousands believed killed in Sudan. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T13:00:18+00:00

Paratwada News : 'इनको सीधा पाकिस्तान भेजना चाहिए' #navneetrana #maharashtrapolitics #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T13:01:44+00:00

Avimukteshwaranand Controversy: Ashutosh Brahmachari ने डिप्टी सीएम Brajesh Pathak के खिलाफ दी तहरीर #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T13:01:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers