'IPL से रिजेक्ट हुए प्लेयर खेलते हैं PSL': पाकिस्तानी क्रिकेटर को दो टूक, तुलना पर PCB को दिखा दिया आईना
पाकिस्तान के अनुभवी क्रिकेटर अहमद शहजाद ने एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग और पाकिस्तान सुपर लीग के बीच हो रही तुलना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। पीएसएल 2026 में अनसोल्ड रहने वाले शहजाद ने कहा कि दोनों लीग्स की तुलना करना सही नहीं क्योंकि खिलाड़ियों का स्तर और प्राथमिकता साफ तौर पर अलग।
शहजाद ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने वाले ज्यादातर विदेशी खिलाड़ी या तो इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं या फिर आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रह गए थे। उन्होंने उदाहरण देते हुए डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ का नाम लिया और कहा कि जिन खिलाड़ियों के पास IPL में खेलने का मौका होता है, वे हमेशा उसी को प्राथमिकता देते।
???? Ahmed Shehzad brutally owned PSL:
— TEJASH (@Tejashyyyyy) April 14, 2026
You only have players left in the PSL who have either retired from the IPL, gone unsold in the IPL, or have no future in the IPL, like David Warner and Steve Smith. If any current player has a chance to play, they will choose the IPL. So how… pic.twitter.com/2GTSopxZPA
शहजाद ने पीएसएल की इज्जत उतारी
उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की भी आलोचना की, जो उन विदेशी खिलाड़ियों पर बैन लगाने की बात करता है, जो पीएसएल कॉन्ट्रैक्ट छोड़कर IPL खेलने जाते हैं। शहजाद ने सवाल उठाया कि आखिर कितने खिलाड़ियों को बैन करेंगे, जब हर खिलाड़ी आईपीएल में खेलना चाहता है।
पीएसएल बनाम आईपीएल विवाद
यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब पीएसएल में खेल रहे कुशल मेंडिस और राइली रुसो से पाकिस्तानी पत्रकारों ने IPL और PSL के अनुभव की तुलना करने को कहा। शहजाद ने इन सवालों को गैरजरूरी और अजीब बताया।
उन्होंने कहा कि मेंडिस अच्छा प्रदर्शन कर रहे लेकिन उनसे ऐसे सवाल पूछे जा रहे हैं जो खेल से जुड़े नहीं। वहीं रुसो के बयान पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी, जिसमें रुसो ने IPL को बॉलीवुड फिल्म जैसा बताया था और कहा था कि असली क्रिकेट पाकिस्तान सुपर लीग में होता है।
'पीएसएल वही खेलते जिन्हें आईपीएल में मौका नहीं मिलता'
शहजाद के मुताबिक, पीएसएल में खेलते हुए कोई भी खिलाड़ी खुलकर आईपीएल की तारीफ नहीं कर सकता, क्योंकि इससे लीग और टीम के माहौल पर असर पड़ सकता है। ऐसे में खिलाड़ी अक्सर संतुलित या कूटनीतिक जवाब देते हैं।
गौरतलब है कि आईपीएल और पीएसएल के बीच तुलना का मुद्दा लंबे समय से चर्चा में रहा है। IPL को दुनिया की सबसे बड़ी और आर्थिक रूप से मजबूत T20 लीग माना जाता है, जबकि पाकिस्तान सुपर लीग भी अपनी पहचान बनाने की कोशिश में है। शहजाद के बयान ने एक बार फिर इस बहस को हवा दे दी है कि आखिर दोनों लीग्स के बीच असली अंतर क्या है और खिलाड़ियों की पहली पसंद कौन-सी लीग है
Summer Gardening Tips: गर्मी में घर के बगीचे में उगाएं ये 5 सब्जियां, कम मेहनत में मिलेगा शानदार रिज़ल्ट
Summer Gardening Tips: गर्मी का मौसम आते ही लोग बागवानी से दूरी बनाने लगते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि तेज धूप में पौधे जल्दी सूख जाएंगे। लेकिन सच यह है कि कुछ ऐसी सब्जियां भी होती हैं जो गर्मी के मौसम में तेजी से बढ़ती हैं और कम देखभाल में भी अच्छा उत्पादन देती हैं। अगर सही तरीके से इन्हें लगाया जाए, तो आप घर बैठे ताजी और ऑर्गेनिक सब्जियों का मजा ले सकते हैं।
घर के छोटे से गार्डन, बालकनी या छत पर भी आप आसानी से सब्जियां उगा सकते हैं। इससे न सिर्फ आपकी सेहत बेहतर रहती है, बल्कि बाजार की महंगी सब्जियों पर खर्च भी कम होता है। आइए जानते हैं गर्मी में उगाई जाने वाली 5 ऐसी सब्जियां, जो कम मेहनत में तेजी से ग्रोथ करती हैं।
गर्मियों में इन 5 सब्जियों को घर में उगाएं
भिंडी - गर्मी की सबसे आसान सब्जी
भिंडी गर्मियों में उगाने के लिए सबसे बेहतरीन सब्जी मानी जाती है। इसे ज्यादा पानी या देखभाल की जरूरत नहीं होती। अच्छी धूप में यह तेजी से बढ़ती है और 40-50 दिनों में फल देना शुरू कर देती है। बस ध्यान रखें कि मिट्टी अच्छी ड्रेनेज वाली हो।
लौकी - तेजी से बढ़ने वाली बेल
लौकी एक बेल वाली सब्जी है, जो गर्मी में बहुत तेजी से फैलती है। इसे लगाने के लिए ज्यादा जगह की जरूरत होती है, लेकिन इसकी ग्रोथ बहुत तेज होती है। नियमित पानी और सपोर्ट मिलने पर यह भरपूर उत्पादन देती है।
करेला - कम देखभाल में ज्यादा फायदा
करेला भी गर्मी के मौसम में आसानी से उग जाता है। इसकी बेल को सहारा देने की जरूरत होती है, लेकिन इसके अलावा ज्यादा मेहनत नहीं लगती। यह जल्दी तैयार हो जाता है और सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है।
टमाटर- हर किचन की जरूरत
टमाटर को आप गमलों में भी आसानी से उगा सकते हैं। गर्मी में इसकी ग्रोथ अच्छी होती है, बस इसे नियमित पानी और हल्की छांव की जरूरत होती है। सही देखभाल से यह लंबे समय तक फल देता रहता है।
मिर्च- छोटी जगह में ज्यादा उत्पादन
हरी मिर्च एक ऐसी सब्जी है जिसे आप छोटे गमले में भी उगा सकते हैं। इसे ज्यादा जगह की जरूरत नहीं होती और यह लगातार फल देती रहती है। गर्मी में इसकी ग्रोथ तेज होती है और यह लंबे समय तक चलती है।
गार्डनिंग के लिए जरूरी टिप्स
गर्मी में पौधों को सुबह या शाम के समय पानी दें, ताकि पानी जल्दी सूखे नहीं। मिट्टी में जैविक खाद का इस्तेमाल करें और पौधों को तेज धूप से बचाने के लिए जरूरत पड़ने पर शेड नेट का उपयोग करें। इससे पौधे स्वस्थ रहेंगे और अच्छी ग्रोथ करेंगे।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi





















