Responsive Scrollable Menu

पूजा में शंख बजाने का क्या है रहस्य? जानें इसका धार्मिक महत्व और सही तरीका

Shankh bajane ka mahatva: हिंदू धर्म में किसी भी पूजा-पाठ, आरती या धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत में शंख बजाने की परंपरा बेहद प्राचीन काल से चली आ रही है। मान्यता है कि शंख की ध्वनि से वातावरण पवित्र होता है और देवी-देवताओं का आह्वान होता है। यही कारण है कि लगभग हर मंदिर और घर की पूजा में आरती के समय शंख जरूर बजाया जाता है।

भगवान विष्णु से जुड़ी है शंख की पौराणिक कथा
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, शंख को भगवान विष्णु का अत्यंत प्रिय और पवित्र प्रतीक माना जाता है। भगवान विष्णु के चार हाथों में से एक हाथ में हमेशा शंख देखा जाता है, जिसे "पांचजन्य" के नाम से जाना जाता है। कथाओं में यह भी उल्लेख मिलता है कि समुद्र मंथन के दौरान शंख की उत्पत्ति हुई थी, इसी वजह से इसे देवताओं और असुरों के बीच हुए इस महान मंथन से निकला एक दिव्य रत्न भी माना जाता है।

इसके अलावा महाभारत काल में भगवान श्रीकृष्ण के शंख "पांचजन्य" का उल्लेख भी मिलता है, जिसकी ध्वनि से युद्धभूमि में विपक्षी सेना के मन में भय उत्पन्न हो जाता था।

शंख बजाने के पीछे की धार्मिक मान्यता
मान्यता है कि शंख की ध्वनि से घर और आसपास के वातावरण में मौजूद नकारात्मक शक्तियां और बुरी आत्माएं दूर भागती हैं। इसके साथ ही यह भी कहा जाता है कि नियमित रूप से शंख बजाने से घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इसी वजह से पूजा और आरती के समय शंखनाद करना अत्यंत शुभ माना जाता है।

कुछ मान्यताओं के अनुसार, दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के समय शंख बजाना विशेष रूप से फलदायी माना जाता है, क्योंकि इससे घर में धन और समृद्धि का आगमन होता है।

किन दिनों में नहीं बजाना चाहिए शंख?
धार्मिक परंपराओं के अनुसार, कुछ विशेष अवसरों पर शंख बजाने की मनाही होती है। मान्यता है कि सूतक और पातक के समय, यानी परिवार में जन्म या मृत्यु होने की स्थिति में शंख नहीं बजाना चाहिए। इसके अलावा शाम के समय एक बार से ज्यादा शंख बजाने से भी बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इसे अशुभ माना जाता है।

घर में शंख रखने का भी है खास महत्व
धार्मिक मान्यताओं के साथ-साथ वास्तु शास्त्र में भी शंख को घर के लिए अत्यंत शुभ बताया गया है। कहा जाता है कि घर के पूजा स्थान में शंख रखने से घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। हालांकि यह भी सलाह दी जाती है कि पूजा में इस्तेमाल होने वाले शंख को नियमित रूप से साफ रखा जाए और उसे स्वच्छ स्थान पर ही रखा जाए।

डिस्क्लेमर (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं, पौराणिक ग्रंथों और लोक-परंपराओं पर आधारित है। Haribhoomi.com इनकी किसी भी तरह की सटीकता या तथ्य की पुष्टि नहीं करता है। इन्हें केवल सामान्य जानकारी के तौर पर प्रस्तुत किया जा रहा है। किसी भी उपाय, व्रत या धार्मिक कर्मकांड को अपनाने से पहले संबंधित विषय के विद्वान या पंडित से सलाह अवश्य लें।

Continue reading on the app

अगस्त के पहले-हफ्ते में FPI ने ₹12,921 करोड़ निवेश किए:जुलाई में भारतीय बाजार में ₹20,200 करोड़ आए थे, वजह- क्रूड सस्ता हुआ

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने अगस्त के पहले हफ्ते में भारतीय शेयर बाजार में ₹12,921 करोड़ का भारी निवेश किया है। भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था की बेहतर होती स्थिति, अमेरिका में ब्याज दरें घटने की उम्मीद, कच्चे तेल के गिरते दाम और स्थिर रुपए के कारण विदेशी निवेशकों की लिवाली जारी है। जुलाई में हुए ₹20,200 करोड़ के निवेश के बाद लगातार दूसरे महीने भारतीय बाजार में पॉजिटिव फंड फ्लो देखा जा रहा है। लगातार 4 महीने की बिकवाली के बाद ट्रेंड बदला जून में ₹49,340 करोड़, मई में ₹32,963 करोड़, अप्रैल में ₹60,847 करोड़ और मार्च में ₹1.17 लाख करोड़ रुपए की रिकॉर्ड बिकवाली के बाद जुलाई से बाजार में ट्रेंड बदला है। CDSL के आंकड़ों के मुताबिक, मार्च से जून तक लगातार चार महीनों की बिकवाली से पहले FPIs ने फरवरी में ₹22,615 करोड़ का निवेश किया था। इसके बाद जुलाई में ₹20,200 करोड़ का इनफ्लो दर्ज किया गया, जिससे भारतीय शेयर बाजार में रिकवरी देखने को मिली है। 2026 में अब तक ₹2.41 लाख करोड़ निकाले हालिया खरीदारी के बावजूद, विदेशी निवेशक 2026 में अब तक भारतीय इक्विटी में कुल मिलाकर नेट सेलर बने हुए हैं। इस साल अब तक FPIs भारतीय शेयर बाजार से ₹2.41 लाख करोड़ रुपए निकाल चुके हैं। यह आंकड़ा पूरे साल 2025 में हुई ₹1.66 लाख करोड़ रुपए की कुल बिकवाली से भी ज्यादा हो चुका है। सेकेंडरी मार्केट और लिस्टेड कंपनियों में रुचि बढ़ी इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म Trackk के को-फाउंडर और CEO वेदांत गुप्ते ने बताया कि हालिया निवेश बाजार में सुधरते सेंटिमेंट का नतीजा है। अमेरिका में रेट कट की उम्मीद, कच्चे तेल की घटती कीमतें और स्थिर रुपए ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया है। वेदांत गुप्ते ने कहा कि RBI द्वारा ग्रोथ और महंगाई को लेकर दिए गए बेहतर आउटलुक ने निवेशकों का विश्वास बढ़ाया है। भारतीय शेयरों में विदेशी हिस्सेदारी फिलहाल निचले स्तर पर है, जिससे नए फंड्स के लिए काफी गुंजाइश बची हुई है। इसके अलावा, हालिया खरीदारी का बड़ा हिस्सा सिर्फ IPO के बजाय सेकेंडरी मार्केट से आ रहा है, जो लिस्टेड कंपनियों में विदेशी निवेशकों की गहरी रुचि को दर्शाता है। भू-राजनीतिक तनाव घटने से सेंटिमेंट सुधरा बजाज ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) पबित्रो मुखर्जी का मानना है कि FIIs और DIIs की ओर से लगातार जारी खरीदारी के पीछे भू-राजनीतिक (जियोपॉलिटिकल) तनाव का कम होना एक मुख्य वजह है। तनाव कम होने से वैश्विक निवेशकों का सेंटिमेंट पॉजिटिव हुआ है, जिससे भारतीय शेयर बाजार को मजबूत सहारा मिला है। ऑटो-हेल्थकेयर सेक्टर बने पहली पसंद जिओजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वी के विजयकुमार ने बताया कि FPIs की खरीदारी में एक खास ट्रेंड देखा जा रहा है। विदेशी निवेशक ऑटोमोबाइल, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और हेल्थकेयर जैसे सेक्टर्स पर ज्यादा भरोसा जता रहे हैं और इनमें तेजी से अलॉटमेंट बढ़ा रहे हैं। डेट मार्केट में भी पैसा लगा रहे विदेशी निवेशक शेयर बाजार के साथ-साथ विदेशी निवेशकों का रुझान भारतीय डेट मार्केट में भी लगातार बना हुआ है। समीक्षाधीन अवधि के दौरान FPIs ने जनरल रूट के जरिए भारतीय डेट मार्केट में ₹622 करोड़ का निवेश किया है। क्या होता है फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टमेंट? ऐसे विदेशी निवेशक या संस्थाएं जो किसी देश के शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड या डेट मार्केट में वित्तीय लाभ के लिए पैसा लगाते हैं। वे कंपनियों में सीधे मैनेजमेंट या ऑपरेशनल कंट्रोल नहीं लेते। क्या होता है सेकेंडरी मार्केट? वह वित्तीय बाजार जहां पहले से लिस्टेड शेयरों की खरीद-बिक्री निवेशकों के बीच होती है (जैसे BSE या NSE)। इसमें पैसा सीधे कंपनी को न जाकर बेचने वाले निवेशक के पास जाता है।

Continue reading on the app

  Sports

फिनिशर बने सिराज... 15 गेंदों में बनाए नाबाद 32 रन, वॉर्मअप मैच में आखिरी ओवर में ठोके लगातार तीन छक्के, श्रीलंका चित

Mohammed Siraj Hits 4 Huge Sixes: श्रीलंका क्रिकेट एकादश के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच में भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सनसनी फैला दी. मैच के अंतिम ओवर में जीत के लिए 16 रनों की जरूरत थी, जिसे सिराज ने लगातार तीन गगनचुंबी छक्के जड़कर हासिल कर लिया. उन्होंने 15 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाए. इस मुकाबले में देवदत्त पडिक्कल के नाबाद 142 रन और यशस्वी जायसवाल के अर्धशतक ने भी भारत की जीत की राह आसान की. Sun, 9 Aug 2026 18:35:42 +0530

  Videos
See all

Kejriwal पर भड़के नेता... ‘चुल्लू भर पानी में डूब मरो!’ | #bjp | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T13:46:13+00:00

PM Modi With Gen Z: Gen Z के साथ PM ने खेले गेम्स #pmmodi #genz #bjp #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T13:45:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers