Responsive Scrollable Menu

Sonu Nigam: ऑपरेशन थिएटर में सर्जरी के बीच गाने लगे सोनू निगम, दर्द में भी नहीं छोड़ा संगीत का साथ; VIDEO VIRAL

Sonu Nigam: सोनू निगम अपनी आवाज और संगीत के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अस्पताल में सर्जरी के दौरान भी गाना गाते नजर आ रहे हैं। दर्द और इलाज के बीच सोनू निगम ने महान गायक मोहम्मद रफी का मशहूर गाना 'सुहानी रात ढल चुकी' गाया।

ऑपरेशन थिएटर में गाया गाना
सोनू निगम ने खुद यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में वह अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में नजर आ रहे हैं और मेडिकल टीम उनके इलाज में लगी हुई है। इसी दौरान सोनू ने अचानक गाना शुरू कर दिया। उन्होंने 1949 में आई फिल्म 'दुलारी' का मोहम्मद रफी की आवाज में गाया गया गाना 'सुहानी रात ढल चुकी' गाया। सोनू ने यह गाना डॉक्टर निलेश सतभाई और उनकी टीम के लिए गाया।

दर्द में भी संगीत का साथ

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

वीडियो शेयर करते हुए सोनू ने बताया कि यह मेडिकल टीम के लिए उनका अचानक किया गया एक छोटा सा परफॉर्मेंस था। उन्होंने दर्द के बीच गाने को संगीत की खुशी से जोड़ा। सोनू के लिए मोहम्मद रफी हमेशा से खास रहे हैं। वह रफी साहब को अपना आदर्श मानते हैं और उनकी गायकी से काफी प्रेरित रहे हैं। ऐसे में सर्जरी के दौरान भी उन्हीं का गाना गाना उनके संगीत प्रेम को दिखाता है।

सर्जरी की वजह नहीं बताई
सोनू निगम ने अपनी पोस्ट में यह नहीं बताया कि उनकी किस तरह की सर्जरी हुई है। हालांकि, वीडियो में मेडिकल टीम उनके हाथ की उंगली पर इलाज करती दिखाई दे रही है। इससे पहले जून 2026 में सोनू को गर्दन की नस दबने और उससे जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा था। हालांकि, वायरल वीडियो में हुई मौजूदा सर्जरी इसी समस्या से जुड़ी है या नहीं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

फैंस ने की जल्द ठीक होने की दुआ
सोनू निगम का यह वीडियो सामने आने के बाद फैंस और कई सेलेब्स उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। लोग उनकी हिम्मत और संगीत के प्रति जुनून की तारीफ कर रहे हैं। श्रेया घोषाल ने भी पोस्ट पर कमेंट करते हुए सोनू के संगीत के प्रति समर्पण की तारीफ की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। सिंगर श्रद्धा पंडित ने भी उनके जल्दी ठीक होने की दुआ की।

यह भी पढ़े-  छात्र आंदोलन पर सवाल सुनते ही बदले सोनू निगम के तेवर; सोशल मीडिया पर जमकर हो रहे ट्रोल!

Continue reading on the app

अमरनाथ यात्रा का अंतिम चरण: Chhari Mubarak की यात्रा का Schedule जारी, 28 अगस्त को होगा समापन

]अमरनाथ यात्रा का मुख्य आकर्षण अब भगवान शिव की पवित्र छड़ी ‘छड़ी मुबारक’ की अनुष्ठानिक यात्रा होगी। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि यह यात्रा बृहस्पतिवार से शुरू होगी और दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा तक जाएगी। ‘छड़ी मुबारक’ को 12 अगस्त को यहां स्थित ऐतिहासिक शंकराचार्य मंदिर और 13 अगस्त को शारिका भवानी मंदिर ले जाया जाएगा। इसके बाद 15 अगस्त को श्री अमरेश्वर मंदिर दशनामी अखाड़ा श्रीनगर में ‘छड़ी स्थापना’ के लिए अनुष्ठान किया जाएगा।

महंत दीपेंद्री गिरि ने कहा, “नाग पंचमी के अवसर पर 17 अगस्त को दशनामी अखाड़ा श्रीनगर में पारंपरिक छड़ी-पूजन किया जाएगा। 22 अगस्त को पवित्र छड़ी तीर्थयात्रा के मुख्य मार्ग पर रवाना होगी और इसे स्वामी अमरनाथ जी की पवित्र गुफा तक ले जाया जाएगा, जहां 28 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर पूजा-अर्चना और दर्शन किए जाएंगे।” उन्होंने बताया कि 22 और 23 अगस्त को पहलगाम में, 24 अगस्त को चंदनवारी में, 25 अगस्त को शेषनाग में तथा 26 और 27 अगस्त को क्रमशः पंचतरणी में रात्रि विश्राम होगा।

इससे पहले शनिवार को अधिकारियों ने अमरनाथ गुफा जाने वाले दोनों मार्गों की मरम्मत के लिए अमरनाथ यात्रा को निलंबित किए जाने की घोषणा की थी। कश्मीर के संभाग आयुक्त अंशुल गर्ग ने कहा, ‘‘यात्रा नौ अगस्त, 2026 से दोनों मार्गों पर निलंबित रहेगी। छड़ी मुबारक पारंपरिक पहलगाम मार्ग से जाएगी और 28 अगस्त को अमरनाथ यात्रा-2026 का समापन होगा।’’

उन्होंने कहा कि 57 दिन चलने वाली श्री अमरनाथ जी यात्रा इस वर्ष तीन जुलाई को शुरू हुई थी और 28 अगस्त को ‘छड़ी मुबारक’ के साथ संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि यह यात्रा अनंतनाग जिले के चंदनवाड़ी मार्ग और गांदरबल जिले के बालटाल मार्गों से एक साथ शुरू हुई थी। गर्ग ने कहा, “अब तक चार लाख 80 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

हालांकि, हाल में हुई बारिश के कारण यात्रा मार्ग के संवेदनशील हिस्सों में मरम्मत और रखरखाव की जरूरत महसूस हुई है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) इन मार्गों की मरम्मत का काम कर रहा है। इसके अलावा, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ दिनों में खराब मौसम की आशंका जताई है।” उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि अपनी सुरक्षा और यात्रा को सुचारु रूप से जारी रखने के लिए वे सक्षम अधिकारियों की ओर से समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Continue reading on the app

  Sports

ICC के खिलाफ उतरे ये दो देश, 2027 वनडे वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट पर बवाल, क्या है पूरा मामला

ODI World Cup 2027: आईसीसी ने हाल ही में 2027 वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बदलाव करते हुए सुपर सीरीज स्टेज को शामिल किया है, जो एक बड़ा विवाद बन गया है. Tue, 11 Aug 2026 08:50:32 +0530

  Videos
See all

Parliament Monsoon Session : आज भी संसद में हंगामा होगा? चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर होगा बवाल? Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T04:16:47+00:00

Rajkot में कार का कहर! 2 वाहनों को मारी जोरदार टक्कर | #shorts #shortvideo #viralvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T04:15:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers