Responsive Scrollable Menu

क्या आपका डोरमैट कर रहा है आपकी तरक्की ब्लॉक? जानिए किस दिशा में कौन-सा रंग है सबसे शुभ

Doormat Color: घर की खुशहाली सिर्फ बड़ी चीजों से नहीं, कई बार छोटी-छोटी आदतों और चुनावों से भी तय होती है. आपने अक्सर सुना होगा कि मुख्य दरवाजा घर की किस्मत का प्रवेश द्वार माना जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसी दरवाजे पर रखी डोरमैट भी आपकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकती है? दरवाजे की दिशा के हिसाब से डोरमैट का रंग चुनना बेहद जरूरी होता है. सही रंग जहां घर में पॉजिटिव एनर्जी और पैसों का फ्लो बढ़ाता है, वहीं गलत रंग कई बार आर्थिक रुकावटों का कारण बन सकता है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

Continue reading on the app

महिला आरक्षण: पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल का PM मोदी को समर्थन, बोलीं- लोकतंत्र को मजबूत करेगा यह कानून

नई दिल्ली: भारत की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' (महिला आरक्षण कानून) को अपना पूर्ण समर्थन दिया है। 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे एक औपचारिक पत्र में, पूर्व राष्ट्रपति ने इस कानून को भारतीय संवैधानिक ढांचे को मजबूत करने वाला एक परिवर्तनकारी कदम बताया। उन्होंने कहा कि विधायी निकायों में महिलाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करना लोकतंत्र के लिए एक ऐतिहासिक पहल है।

प्रतिभा पाटिल बोलीं- लोकतंत्र को मजबूत करेगा यह कानून
प्रतिभा पाटिल ने अपने पत्र में प्रधानमंत्री की इस पहल की सराहना करते हुए लिखा, "मैं नारी शक्ति वंदन अधिनियम के ऐतिहासिक कार्यान्वयन की पहल के लिए अपनी हार्दिक प्रशंसा व्यक्त करती हूँ। यह मील का पत्थर साबित होने वाला संवैधानिक संशोधन है, जो विधायी निकायों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व और भागीदारी को सुनिश्चित करेगा।" उन्होंने आगे कहा कि देश की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में उन्होंने हमेशा महिलाओं को समान अवसर देने और उनके सशक्तिकरण की वकालत की है।

संसद के आगामी सत्र में चर्चा की तैयारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कानून को जल्द से जल्द प्रभावी बनाने के प्रयासों को तेज कर दिया है। हाल ही में उन्होंने 'नारी शक्ति' के नाम एक संदेश में इस सुधार की आवश्यकता पर बल दिया था। आगामी संसद सत्र से पहले, पीएम मोदी ने लोकसभा और राज्यसभा में सभी दलों के फ्लोर लीडर्स को पत्र लिखकर इस कानून के कार्यान्वयन में सहयोग मांगा है। सरकार का लक्ष्य इस सत्र के दौरान कानून से जुड़े संवैधानिक संशोधनों को आगे बढ़ाना है।

BJP ने जारी किया 'थ्री-लाइन व्हिप'
महिला आरक्षण कानून की गंभीरता को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सभी सांसदों के लिए 'थ्री-लाइन व्हिप' जारी किया है। पार्टी ने अपने लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों को 16 से 18 अप्रैल तक सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। माना जा रहा है कि इन तीन दिनों के भीतर सरकार 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' से जुड़े महत्वपूर्ण विधायी कार्य पूरे कर सकती है।

क्या है नारी शक्ति वंदन अधिनियम?
बता दें कि महिला आरक्षण विधेयक सितंबर 2023 में संसद द्वारा पारित किया गया था। इस कानून का मुख्य उद्देश्य लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करना है। यह कानून भारत की राजनीति में महिलाओं की सक्रिय हिस्सेदारी और उनके राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में अब तक का सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

अगर गौतम गंभीर कोच के पद से हटे तो खिलाड़ियों को ...धोनी को वर्ल्ड कप जीताने वाले गेंदबाज का बवाली बयान

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल ने टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर को लेकर बड़ी बात की है. उनका कहना है कि अगर बीसीसीआई ने उनको पद से हटाया तो खिलाड़ियों के संभालना मुश्किल हो जाएगा. उन्होंने हर किसी को सिर्फ उसके खेल की वजह से रखा है. वो सच रहने वाले इंसान हैं. Wed, 15 Apr 2026 13:55:58 +0530

  Videos
See all

Reservation Bill पर Kiren Rijiju और Mallikarjun Kharge में क्या हुई बातचीत? | Women Reservation Bill #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T08:40:32+00:00

Iran America War Update: चीन ने शुरू की जंगी तैयारी, ईरान से तैयार रहने को कहा? |Mayank Mishra |N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T08:40:29+00:00

Akshaya Tritiya 2026 :अक्षय तृतीया पर कैसा रहेगा Gold का हाल? खरीदें या रुकें ! Gold Price Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T08:36:06+00:00

40 मिनट की Trump-Modi कॉल! Iran Ceasefire के बाद क्या हुई बड़ी बात? Iran Israel War Update | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T08:36:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers