Responsive Scrollable Menu

रियलमी 16 5जी लोकप्रिय स्मार्टफोन बनकर उभरा, पिछली जनरेशन के मुकाबले 150 प्रतिशत की बिक्री वृद्धि दर्ज की

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। युवाओं के बीच सबसे लोकप्रिय ब्रांड रियलमी ने बुधवार को घोषणा की कि रियलमी 16 5जी एक लोकप्रिय फोन बनकर उभरा है, जिसने अपनी पिछली पीढ़ी की तुलना में 150 प्रतिशत अधिक बिक्री के साथ एक नया बेंचमार्क स्थापित किया है।

Continue reading on the app

बार्सिलोना चैंपियंस लीग से बाहर हुई:एटलेटिको मैड्रिड ने 3-2 के एग्रीगेट स्कोर से हराया; 2017 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची

चैंपियंस लीग क्वार्टर फाइनल के दूसरे लेग में बार्सिलोना ने एटलेटिको मैड्रिड को 2-1 से हराया, लेकिन कुल स्कोर 3-2 रहने से टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। पहले लेग में एटलेटिको ने 2-0 की जीत हासिल की थी, जो आखिर में निर्णायक साबित हुई। इस जीत की बदौलत वह एग्रीगेट स्कोर पर 3-2 से आगे रही। एटलेटिको मैड्रिड 2017 के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची है। अब अगले दौर में उनका मुकाबला आर्सेनल या स्पोर्टिंग लिस्बन में से किसी एक से होगा। शुरुआती 24 मिनट में बार्सिलोना ने बनाए दो गोल मैच के शुरुआती 24 मिनटों में ही बार्सिलोना ने दो गोल कर बढ़त बना ली थी। चौथे मिनट में ही युवा खिलाड़ी लेमिन यमल ने गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। उन्होंने एटलेटिको के डिफेंडर क्लेमेंट लेंगलेट की गलती का फायदा उठाया। इसके बाद 24वें मिनट में फेरान टॉरेस ने दानी ओल्मो के पास पर गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। एक समय ऐसा लग रहा था कि बार्सिलोना आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, लेकिन एटलेटिको मैड्रिड ने हार नहीं मानी और मैच में वापसी की। एडमोला लुकमैन का गोल टर्निंग पॉइंट बना मैच का सबसे अहम मोड़ 31वें मिनट में आया। मार्कोस लोरेंटे के पास पर एडमोला लुकमैन ने एटलेटिको के लिए गोल किया। यह गोल एग्रीगेट स्कोर के लिहाज से निर्णायक साबित हुआ। दूसरे हाफ में मौके, लेकिन किस्मत नहीं दूसरे हाफ में बार्सिलोना ने एक और गोल किया, लेकिन फेरान टोरेस का यह गोल ऑफसाइड करार दे दिया गया। गोलकीपर जोन गार्सिया ने भी एक अहम बचाव किया। मैच के दौरान गावी और माटेओ रुगिएरी के बीच टक्कर में रुगिएरी को चोट लगी और खेल कुछ देर रुका। रेड कार्ड और सब्स्टिट्यूशन पर बहस बार्सिलोना के कोच हंसी फ्लिक के फैसलों पर भी सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने अनुभवी रॉबर्ट लेवांडोव्स्की और मार्कस रैशफोर्ड को बेंच पर बिठाकर फेरान टॉरेस और गावी के साथ शुरुआत की।मैच के आखिरी पलों में डिफेंडर एरिक गार्सिया को रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर भेज दिया गया। उन्होंने गोल की तरफ बढ़ रहे अलेक्जेंडर सोरलॉथ को गलत तरीके से गिराया था। 10 खिलाड़ियों के साथ रह गई बार्सिलोना अंत तक तीसरा गोल नहीं कर सकी। 11 साल से ट्रॉफी का इंतजार, मिडफील्डर बोले-किस्मत खराब थी बार्सिलोना ने आखिरी बार 2015 में चैंपियंस लीग जीती थी। हार के बाद मिडफील्डर फ्रेंकी डी जोंग ने कहा,'हमने अपनी जान लगा दी थी, लेकिन किस्मत हमारे साथ नहीं थी। हम सही रास्ते पर हैं और हर साल सुधार कर रहे हैं।' वहीं, एटलेटिको के मिडफील्डर कोके ने खुशी जताते हुए कहा कि बार्सिलोना जैसी बड़ी टीम को हराना हमारे लिए गर्व की बात है। --------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… सैमसन का बैट छूटा, त्यागी की बॉल पर बोल्ड हुए: रघुवंशी-रहाणे के कैच ड्रॉप, नूर के 3 विकेट से पलटा मैच; मोमेंट्स चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 के 22वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रन से हरा दिया। चेपॉक स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में कई अहम मोमेंट्स रहे। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

KKR की लगातार हार से निराश कप्तान Ajinkya Rahane, फ्लॉप खिलाड़ियों को दी चेतावनी

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली 32 रनों की हार ने केकेआर कैंप में हलचल मचा दी है। एक तरफ बीसीसीआई का जुर्माना और दूसरी तरफ लगातार हार, कप्तान अजिंक्य रहाणे की मुश्किलें बढ़ी गई है। 

केकेआर की टीम ने 5 मैच में से 4 मैच में हार झेली है जबकि बारिश के कारण से रद्द हुआ था, जिसकी वजह से आईपीएल 2026 की प्वॉइंट्स टेबल में वो 10वें पायदान पर 1 अंक के साथ मौजूद है। सीएसके पर मिली हार के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टीम की खामियों और फ्यूचर की रणनीति पर खुलकर बात की। 

दरअसल, कप्तान अजिंक्य रहाणे ने हार के लिए बल्लेबाजों को जिम्मेदार माना। खासकर पावरप्ले की धीमी शुरुआत को। रहाणे ने माना कि चेन्नई ने पावरप्ले में 70 रन बनाए थे लेकिन उनके गेंदबाजों ने वापसी कराते हुए उन्हें 192 रनों पर ही रोक दिया। 

रहाणे ने आगे कहा कि, हमने पावरप्ले में सिर्फ 36-37 रन बनाए, यहीं हम पिछड़ गए। स्पिनर्स को खेलना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन विकेट अच्छा था। हमें बस एक ऐसे बल्लेबाज की जरूरत थी जो अंत तक टिक सके। 

रहाणे ने दी चेतावनी
कप्तान रहाणे ने इशारों-इशारों में उन खिलाड़ियों को चेतावनी दे दी है जो लगातार फ्लॉप हो रहे हैं उन्होंने कहा कि, अभी हमारे लिए समय कठिन है। जब नतीजे आपके पक्ष में नहीं होते तो आपको टीम कॉम्बिनेशन के बारे में दोबारा सोचना पड़ता है। हम ड्रेसिंग रूम में बैठेंगे और बदलावों पर चर्चा करेंगे। 
Wed, 15 Apr 2026 13:10:11 +0530

  Videos
See all

Bihar मे अब सम्राट सरकार, BJP का नया युग शुरू | Samrat Chaudhary | BJP | Bihar | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T08:15:43+00:00

MP Board 10th Topper 2026 : MP बोर्ड 10वीं में तन्वी ने रचा इतिहास बताया सफलता का राज | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T08:03:51+00:00

परिसीमन को लेकर शीर्ष सरकारी सूत्रों से बड़ी खबर | Delimitation | Parliament | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T08:04:59+00:00

Live : Pawan Khera को Supreme Court से झटका, High Court के अग्रिम जमानत के फैसले पर लगाई रोक #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T08:01:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers