Responsive Scrollable Menu

Stock Market Today: यूएस-ईरान वार्ता की उम्मीद से शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स में 1100 की तेजी, निफ्टी भी चढ़ा

Stock Market Today: अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की संभावना से एक बार फिर से शेयर बाजार में उछाल देखने को मिल रहा है. बुधवार को एशियाई बाजारों की शानदार शुरुआत हुई. इसके बाद भारतीय शेयर बाजार में भी तेजी देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में बाजार का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी50 ग्रीन जोन में कारोबार करते दिखे. इस दौरान सेंसेक्स में 1100 अंक से ज्यादा की तेजी देखी गई तो निफ्टी50 में 330 अंक से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया.

Continue reading on the app

नोएडा हिंसा के बाद योगी सरकार ने बढ़ाई श्रमिकों की सैलरी, आउटसोर्सिंग कंपनियों को लेकर किया ये एलान

Noida Workers Salary Increase: यूपी के नोएडा में सोमवार (13 अप्रैल) को श्रमिकों के आंदोलन के बाद योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. नोएडा में चल रहा श्रमिक आंदोलन सोमवार को सिंहक हो गया. इस दौरान श्रमिकों ने कई वाहनों में आग लगा दी और जमकर तोड़फोड़ की. इसके साथ ही पुलिस बल पर भी पथराव किया. मजदूरों के आक्रोश को देखते हुए योगी सरकार ने पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया है.

इसके साथ ही मजदूरों के आक्रोश को शांत करने के लिए सीएम योगी ने उनकी सैलरी में भी बढ़ोतरी की है. दरअसल, श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन के बाद सोमवार देर रात योगी आदित्यनाथ सरकार ने श्रमिकों की मजदूरी में करीब 21 फीसदी की अंतरिम वृद्धि का एलान किया. इस संबंध में सरकार की ओर से आदेश जारी कर दिया गया. वहीं मामले की जांच के लिए सीएम योगी ने हाईपावर कमिटी का भी गठन किया है. कमिटी की सिफारिश पर न्यूनतम वेतनमान में इजाफा किया गया.

गौतम बुद्ध नगर की जिलाधिकारी ने दी जानकारी

योगी सरकार के इस फैसले की गौतम बुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने जानकारी दी. उन्होंने योगी सरकार के इस फैसले पर आभार जताया. जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा, "मैं सभी श्रमिक भाईयों और बहनों की तरफ से मुख्यमंत्री का का धन्यवाद करता चाहती हूं कि उन्होंने हाई पावर कमिटी का गठन की और श्रमिकों की मुख्य मांग वेतन बढ़ोतरी को माना गया है और गौतम बुद्ध नगर में वेतन बढ़ाया गया है."

बढ़ोतरी के बाद कितनी मिलेगी श्रमिकों को सैलरी?

जिलाधिकारी ने आगे कहा, "अब गौतम बुद्ध नगर का वेतन 13,690 से लेकर 16,868 के बीच में विभिन्न श्रेणियों के श्रमिकों के लिए निर्धारित किया गया है." इसके साथ ही उन्होंने कुछ निर्देश भी दिए. उन्होंने कहा, "जो हमारे औद्योगिक क्षेत्र में संविदाकारों की जो कड़ी है. जिनको आउटसोर्सिंग एजेंसी भी कहते हैं उनके मैं ये बताना चाहती हूं कि अगर उनके द्वारा या उनके किसी भी कर्मचारी द्वारा कोई भी उपद्रवी व्यवहार किया जाता है तो या हिंसा की जाती है तो उसके लिए जो आउटसोर्सिंग एजेंसी है उस पर भी कार्रवाई की जाएगी. उनका लाइसेंस रद्द किया जाएगा और उनको ब्लैकलिस्ट किया जाएगा."

अराजकता फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई 

गौतम बुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने आगे एक बार फिर से अपील की कि शांति व्यवस्था बनाए रखें. उन्होंने कहा कि हिंसा का जवाब नहीं है. किसी भी प्रकार की हिंसा होगी, किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाई जाएगी उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. जिलाधिकारी रूपम ने श्रमिकों, औद्योगिक इकाइयों और आउटसोर्सिंग कंपनियों से अपील की कि जिले की शांति व्यवस्था और सौहार्द को बनाए रखें.

ये भी पढ़ें: योगी सरकार ने 21 प्रतिशत बढ़ाई श्रमिकों की सैलरी, नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के बीच लिया फैसला

कब से लागू होगी बढ़ा हुआ वेतनमान?

बता दें कि नोएडा हिंसा के बाद योगी सरकार ने जो फैसला लिया उसके तहत अंतरिम वेतन वृद्धि को तीन श्रेणियों में बांटा गया है. नोएडा-गाजियाबाद के अलावा नगर निगमों वाले शहरों और प्रदेश के अन्य जिलों के अलग वेतन बढ़ोतरी की है. योगी सरकार की ओर से लिए गए न्यूनतम वेतनमान में वृद्धि को का फैसला एक अप्रैल से प्रभावी माना जाएगा. हालांकि सोशल मीडिया पर श्रमिकों का वेतनमान 20 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की भी अफवाह उड़ाई गई. जिसे बीते दिन जिलाधिकारी ने भ्रामक करार दिया.

ये भी पढ़ें: Noida Workers Protest: पाकिस्तान से रची गई नोएडा में हिंसा की साजिश? दो सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ मामला दर्ज

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 का सबसे बड़ा ‘फर्जीवाड़ा’, 25 करोड़ भी गए और टीम भी डुबा दी

कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने आईपीएल 2026 में अबतक खराब प्रदर्शन किया है. क्या केकेआर ने उनपर दांव लगाकर गलती कर दी है? क्या इस खिलाड़ी को रिप्लेस करने का वक्त आ गया है? Wed, 15 Apr 2026 10:59:16 +0530

  Videos
See all

NSA Ajit Doval On National Security। "या तो आप विजयी हैं नहीं तो धराशाई है, Silver Medal नहीं है..." #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T05:47:10+00:00

Bihar New CM | Samrat Choudhary Oath Ceremony: NDA की सहमति से सम्राट चौधरी बनेंगे CM Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T05:40:21+00:00

“मैं सम्राट चौधरी...”Bihar को मिला पहला BJP Chief Minister #oathceremony #patna #lokbhawan #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T05:43:31+00:00

Bihar New Deputy CM: बिहार के नए डिप्टी सीएम बने विजय कुमार चौधरी | Hindi News |Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T05:46:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers