Responsive Scrollable Menu

Entertainment News Live Updates: फेक रिव्यू के दावे पर वरुण धवन ने इन्फ्लुएंसर को दिया करारा जवाब; ‘डकैत’ ने 5वें दिन कमाए करोड़ों

Entertainment News Live Updates: सिनेमाघरों में इस समय धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) का जलवा बरकरार है. वहीं, मृणाल ठाकुर की डकैत (Dacoit) भी अच्छी खासी कमाई करने में लगी है. इस बीच वरुण धवन  (Varun Dhawan) की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का पहला लुक जारी हो गया है. वहीं, एक इन्फ्लुएंसर सिमरन भट्ट ने वरुण पर  फर्जी (फेक) रिव्यू कराने का आरोप लगाया है. इस बात पर वरुण धवन ने उनकी पोस्ट पर सीधा कमेंट करते हुए इन दावों को गलत बताया है. बर्थडे की बात करे तो मंदिरा बेदी 15 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रही हैं. मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में बने रहें. 

Continue reading on the app

लगातार 5 हारने के बाद भी नहीं टूटा अजिंक्य रहाणे का हौंसला, बोले-'हमने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया'

Ajinkya Rahane Statement: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स अपनी जीत का खाता नहीं खोल पाई है. मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेले गए मैच में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता की टीम को 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा और इसी के साथ अब टीम के लिए प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल हो गया है. हालांकि, लगातार 5 मैच हारने के बाद भी कप्तान रहाणे का हौंसला नहीं टूटा है और उन्होंने अपने गेंदबाजों की जमकर सराहना की है.

गेंदबाजों की जमकर की रहाणे ने तारीफ

कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से कार्तिक त्यागी ने 2 विकेट लिए. वहीं, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन और वैभव अरोरा ने 1-1 विकेट झटके. चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192/5 का स्कोर बोर्ड पर लगाया. मगर, इसके बावजूद कप्तान Ajinkya Rahane ने अपने गेंदबाजों की तारीफ की.

अजिंक्य रहाणे ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, "बिल्कुल. मुझे लगता है कि गेंदबाजी में हमने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. इस विकेट पर 190 रन बनाना बहुत अच्छा था, खासकर पावरप्ले में उन्होंने जो 70 से कुछ अधिक रन बनाए. उसके बाद 190 रन तक पहुंचना हमारी गेंदबाजी का शानदार काम था. मुझे लगता है कि शुरुआत में हमारी बल्लेबाजी में पावरप्ले में सिर्फ 36 या 37 रन ही बन पाए. मुझे लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण था. बीच के ओवरों में स्पिनरों को हिट करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण था, लेकिन इसके अलावा विकेट बहुत अच्छा था. हमें एक बल्लेबाज की जरूरत थी, जो आखिर तक खेले और फिर अंत में मैच जीत लेते."

टीम में बदलाव की ओर किया कप्तान ने इशारा

कोलकाता नाइट राइडर्स को लगातार 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. इसके बाद अब वापसी के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे ने प्लेइंग-11 में बदलाव की ओर इशारा किया है.

आपको क्या लगता है कि आपको कहां सुधार करने की ज़रूरत है? इस सवाल पर रहाणे ने कहा, "मुझे लगता है कि कॉम्बिनेशन के लिहाज से, हमने सोचा कि पिछले मैच और इस मैच में जो कॉम्बिनेशन था, वह बहुत अच्छा था. मुझे लगता है कि इस समय हालात थोड़े मुश्किल हैं. हां, हम मैच नहीं जीत रहे हैं, यह मुश्किल है. हम सभी के लिए एक टीम के रूप में सकारात्मक रहना, हौसला बनाए रखना, हिम्मत बनाए रखना और वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करना महत्वपूर्ण है."

"हां, हमें ड्रेसिंग रूम में बैठकर कॉम्बिनेशन के बारे में सोचना होगा. हमें कुछ बदलाव करने होंगे. बदलाव होते रहते हैं. कभी-कभी आप खिलाड़ियों का साथ देते हैं, अगर नतीजे आपके पक्ष में जा रहे हैं, तो ठीक है. लेकिन अगर नतीजे आपके पक्ष में नहीं जा रहे हैं, तो आपको टीम कॉम्बिनेशन के बारे में सोचना होगा. लेकिन इसके अलावा, मुझे लगता है कि यह सब सकारात्मक रहने और अपना हौसला बनाए रखने के बारे में है."

अजिंक्य रहाणे ने की स्पिनर्स की तारीफ

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर्स ने अच्छी गेंदबाजी की थी. ऐसे में कैप्टन अजिंक्य रहाणे ने मैच खत्म होने के बाद कहा, "हां, तीनों स्पिनर. मेरा मतलब है, अगर आप सीएसके के स्पिनरों को भी देखें, तो उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी की. बल्लेबाजों के लिए बड़े छक्के लगाना आसान नहीं था, जब तक कि आप पूरी तरह से फुल लेंथ गेंद न डालें, तब तक यह आसान था. अन्यथा, गेंद को अंदर डालना और फिर क्रॉस करना बल्लेबाजों के लिए आसान विकल्प नहीं था. इसलिए मुझे लगता है कि दोनों तरफ से स्पिनरों ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की. हमें बस, जैसा कि मैंने कहा, अपना हौसला बनाए रखना है और पॉजिटिव रहना है. आत्मविश्वास."

ये भी पढ़ें: CSK vs KKR: नूर अहमद का तहलका, चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता लगातार दूसरा मैच, कोलकाता नाइट राइडर्स को मिली चौथी हार

Continue reading on the app

  Sports

IPL में गेल और रोहित वाला कारनामा करेंगे विराट कोहली, RCB vs LSG मैच बन सकता है बड़ा मौका

Virat Kohli Record: विराट कोहली बस दो कदम दूर हैं, उस बेमिसाल उपलब्धि को हासिल करने से, जिसे IPL में अब तक सिर्फ क्रिस गेल और रोहित शर्मा ने ही हासिल किया है. क्या है वो उपलब्धि आइए जानते हैं. Wed, 15 Apr 2026 10:15:05 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 । 15 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । मीन राशि । PISCES। Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T00:30:23+00:00

AAJTAK 2 । 15 APRIL 2026। AAJ KA RASHIFAL। आज का राशिफल । वृश्चिक राशि। SCORPIO। Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T00:30:03+00:00

AAJTAK 2 । 15 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । वृष राशि । TAURUS । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T00:30:14+00:00

AAJTAK 2 । 15 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL । दिन शुभ बनाने के लिए जानिए आज का उपाय। Aaj ka upay #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T00:30:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers