Responsive Scrollable Menu

अमेरिका बोला- होर्मुज की नाकाबंदी के लिए 10,000 सैनिक तैनात:24 घंटे में कोई जहाज यहां से नहीं गुजरा; इजराइल-लेबनान में सीजफायर वार्ता जारी

अमेरिकी सेना ने मंगलवार को दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट की नाकाबंदी के लिए उसने 10,000 से ज्यादा सैनिक और करीब 12 नेवल शिप तैनात किए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, नाकाबंदी के पहले 24 घंटों में कोई भी जहाज यह रास्ता पार नहीं कर पाया। जो जहाज आगे बढ़ रहे थे, वे अमेरिकी सेना के आदेश पर वापस लौट गए। यह कार्रवाई उन सभी जहाजों पर लागू है जो ईरान के बंदरगाहों में जा रहे हैं या वहां से निकल रहे हैं, चाहे वे किसी भी देश के हों। अमेरिका ने कहा कि नाकाबंदी के कारण 6 व्यापारी जहाज रास्ते से ही वापस लौट गए। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि मंगलवार को ईरान से जुड़े 4 जहाज इस रास्ते से गुजरने में सफल रहे। इस बीच दूसरी तरफ अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में लेबनान और इजराइल के बीच सीजफायर पर पहले दौर की वार्ता हुई। वार्ता सकारात्मक बताई गई और दोनों अगले दौर की बातचीत के लिए राजी हुए। हालांकि, दूसरे दौर की वार्ता का दिन या समय अभी तय नहीं है। अमेरिका में इजराइल के राजदूत येचिएल लीटर ने कहा कि अमेरिका की मुलाकात में हुई वार्ता के दौरान लेबनानी सरकार ने साफ किया कि वह अब हिज्बुल्लाह के कब्जे में नहीं रहना चाहती। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स 1.अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने कहा है कि ईरानी तेल की बिक्री के लिए दी गई अस्थायी छूट अब कुछ दिनों में खत्म हो जाएगी और इसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। 2. यूरोपीय देश युद्ध के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही फिर से सामान्य करने के लिए एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गठबंधन की योजना बना रहे हैं। खास बात यह है कि इस प्रस्तावित मिशन में अमेरिका को शामिल नहीं किया गया है। 3. कनाडा ने लेबनान के लिए 40 मिलियन डॉलर (करीब 330 करोड़ रुपए) की मदद का ऐलान किया है। यह मदद अंतरराष्ट्रीय संगठनों के जरिए पहुंचाई जाएगी। 4. हिज्बुल्लाह ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने पिछले 24 घंटों में 34 सैन्य हमले किए हैं। संगठन के मुताबिक, इन हमलों में इजराइल की बस्तियों, सैनिक जमावड़ों और सैन्य वाहनों को निशाना बनाया गया। 5. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ बातचीत अगले 2 दिनों में फिर से शुरू हो सकती है ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

अंटार्कटिका के समंदर में पनडुब्बी ने देख ली कौन सी चमकीली चीज? अगले सेकेंड ही Ran को समुंदर निगल गया

अंटार्कटिका की सैकड़ों फीट मोटी बर्फ की परतों के नीचे छिपे रहस्यों को खंगालने निकली स्वीडिश सबमरीन 'Ran' एक डरावनी खोज के बाद रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई है. स्वीडन की गोथेनबर्ग यूनिवर्सिटी के इस मिशन के दौरान, मानवरहित पनडुब्बी ने गायब होने से ठीक पहले बर्फ के नीचे चमकती हुई रहस्यमयी चीजें और 'आंसू' जैसे विशालकाय गड्ढे देखे, जो किसी प्राचीन खंडहर जैसे प्रतीत होते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

IPL को एक बार फिर 7 समंदर पार ले जाने की तैयारी, अबकी बार किस देश में खेला जाएगा टूर्नामेंट? जानिए इससे जुड़ी अहम बातें

इंडियन प्रीमियर लीग की फैन फॉलोइंग को देखते हुए बीसीसीआई कई बार मुकाबलों को भारत के बाहर करा चुका है. आईपीएल ने कभी भी सीमाओं को पार करने से परहेज नहीं किया है, चाहे वह संयुक्त अरब अमीरात हो या दक्षिण अफ्रीका. अब आईपीएल शायद अपनी सबसे बड़ी छलांग लगाने की तैयारी कर रहा है. Wed, 15 Apr 2026 07:27:32 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 । 15 APRIL 2026। AAJ KA RASHIFAL। आज का राशिफल । वृश्चिक राशि। SCORPIO। Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T00:30:03+00:00

AAJTAK 2 । 15 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । मीन राशि । PISCES। Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T00:30:23+00:00

AAJTAK 2 । 15 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । वृष राशि । TAURUS । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T00:30:14+00:00

AAJTAK 2 । 15 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL। आज का राशिफल । मकर राशि । CAPRICORN । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T00:30:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers