Responsive Scrollable Menu

मोदी बोले- बंगाल में डर का माहौल, हिंसा चरम पर:ममता बोलीं- BJP हद पार कर रही; TMC का आरोप- EC उनके नेताओं को टारगेट कर रहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में डर का माहौल है और हत्या, दुष्कर्म व दंगे चरम पर पहुंच चुके हैं। राज्य में लोग काफी परेशान हैं। पीएम ने ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत बंगाल के बीजेपी कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में युवा रोजगार को लेकर चिंतित हैं। सरकारी कर्मचारियों को अपने हक के लिए अदालत जाना पड़ रहा है। ममता बनर्जी ने पिंगला में चुनावी रैली में कहा कि बीजेपी बंगाल पर कब्जा करने के लिए हद पार कर रही है। इतना गंदा खेल पहले कभी नहीं देखा। लाखों लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं। केंद्र सरकार ने बंगाल का पैसा रोक दिया है। उन्होंने EVM को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मशीनों की सख्ती से जांच की जाएगी। इधर, TMC ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान केवल उनके नेताओं के वाहनों की खास तौर पर और सख्ती से जांच कराई जा रही है। यह सब चुनाव आयोग के टारगेटेड निर्देशों के आधार पर हो रही है। पार्टी के राज्य महासचिव कुनाल घोष ने कहा व्हाट्सऐप ग्रुप में भेजे गए निर्देशों के मुताबिक फ्लाइंग स्क्वॉड को सुरक्षा प्राप्त नेताओं और मंत्रियों के वाहनों की पूरी तरह जांच करने को कहा गया है। इनमें अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी भी शामिल हैं। गृह मंत्री अमित शाह आज दार्जिलिंग पहुंचेंगे। वे यहां पर कालिम्पोंग, कर्सियांग, तराई और डुआर्स के लोगों को लेबोंग स्थित गोरखा स्टेडियम से संबोधित करेंगे। चुनाव राज्यों में कल के बड़े अपडेट्स…

Continue reading on the app

भास्कर अपडेट्स:सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ठोस आरोप न हों तो, घरेलू हिंसा का केस नहीं, पति के खिलाफ ₹170 करोड़ का दावा खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने अलग रह रही पत्नी की ओर से पति और उसके परिवार के खिलाफ दर्ज घरेलू हिंसा का केस रद्द कर दिया। कोर्ट ने महिला के 170 करोड़ रुपए के सोने (120 करोड़ की ज्वेलरी और 50 करोड़ के गोल्ड बिस्किट) के दावे को भी खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि अगर घरेलू हिंसा के केस में परिजनों पर कोई ठोस आरोप न हों, तो मुकदमे को तुरंत खत्म कर देना चाहिए ताकि परिवार को बेवजह न घसीटा जाए। आज की अन्य बड़ी खबरें… पुणे में हॉस्टल के कमरे में संगीत छात्रा का शव फंदे से लटका मिला पुणे जिले के मुलशी तहसील स्थित एक संस्थान के हॉस्टल में 25 वर्षीय संगीत छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान इंदौर निवासी रेनुका लिखिते के रूप में हुई है, जो संगीत में पोस्टग्रेजुएशन कर रही थी और बांसुरी वादक थी। पुलिस के मुताबिक, कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जब वह फोन नहीं उठा रही थीं, तो एक रिश्तेदार हॉस्टल पहुंचा। कमरा अंदर से बंद था, जिसके बाद गैलरी से अंदर जाकर उनका शव मिला। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली कोर्ट ने I-PAC निदेशक विनेश चंदेल को 10 दिन की ED हिरासत में भेजा दिल्ली की एक अदालत ने I-PAC के सह-संस्थापक और निदेशक विनेश चंदेल को 10 दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया है। अदालत ने कहा कि शुरुआती जांच में करोड़ों रुपये की कथित मनी लॉन्ड्रिंग, फंड डायवर्जन और हवाला लेनदेन में उनकी सक्रिय भूमिका के संकेत मिले हैं। ईडी ने आरोप लगाया है कि कंपनी के जरिए फंड्स को हवाला चैनलों से इधर-उधर किया गया और जांच के दौरान सबूत मिटाने के लिए ईमेल व वित्तीय रिकॉर्ड डिलीट करने के निर्देश भी दिए गए। अदालत ने 23 अप्रैल तक ईडी कस्टडी मंजूर करते हुए सीसीटीवी निगरानी और हर 48 घंटे में मेडिकल जांच के निर्देश दिए हैं। दिल्ली हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश- एक-तिहाई सजा काट चुके कैदियों को तुरंत रिहा किया जाए दिल्ली हाईकोर्ट ने विचाराधीन कैदियों के अधिकारों को लेकर एक ऐतिहासिक और कड़ा फैसला सुनाया है। जस्टिस गिरीश कठपालिया की पीठ ने निर्देश दिया है कि जिन कैदियों ने अपने अपराध के लिए निर्धारित अधिकतम संभावित सजा का एक-तिहाई या आधा हिस्सा जेल में बिता लिया है, उन्हें तत्काल रिहा किया जाना चाहिए। हाईकोर्ट ने धोखाधड़ी के एक मामले में आरोपी को जमानत देते हुए यह आदेश दिया। पीठ ने इस बात पर गहरी चिंता जताई कि आरोपी अधिकतम 7 साल की सजा वाले मामले में पहले ही एक-तिहाई से अधिक समय जेल में काट चुका है, जबकि उसका ट्रायल (मुकदमा) अभी शुरू भी नहीं हुआ है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बावजूद पहली बार अपराध करने वाले कई आरोपी लंबे समय से जेलों में बंद हैं, जो कि न्याय प्रणाली की विफलता को दर्शाता है। सुनवाई के दौरान इस मामले में आरोपी पर खुद की गलत पहचान बताकर शिकायतकर्ता और उसकी बेटी से धोखाधड़ी करने का आरोप था। अभियोजन पक्ष ने वॉट्सएप चैट, ऑडियो रिकॉर्डिंग एवं बैंक दस्तावेजों के आधार पर आरोपों को साबित करने की कोशिश की। हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए। हाईकोर्ट ने पुलिस द्वारा दाखिल स्टेटस रिपोर्ट को भ्रामक करार दिया।

Continue reading on the app

  Sports

महज 32 साल की उम्र में अचानक संन्यास का फैसला, दो बार के ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियन विक्टर एक्सेलसन ने बैडमिंटन को कहा अलविदा

डबल ओलंपिक पदक विजेता डेनमार्क के महान बैडमिंटन खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसन अपने प्रोफेशनल बैडमिंटन करियर पर विराम लगाने का फैसला लिया है. बुधवार को 32 साल की उम्र में इस चैंपियन खिलाड़ी ने संन्यास लेने का ऐलान किया है. बैडमिंटन यूरोप से बात करते हुए एक्सेलसन ने अपने संन्यास के पीछे की वजहें बताईं. Wed, 15 Apr 2026 11:55:33 +0530

  Videos
See all

मेटा भारत में बिछाएगा 50,000 किमी लंबी इंटरनेट केबल [Why India need a 50,000 km long internet cable] #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T06:00:12+00:00

Bihar New Deputy CM: बिहार के नए डिप्टी सीएम बने विजय कुमार चौधरी | Hindi News |Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T05:46:47+00:00

NSA Ajit Doval On National Security। "या तो आप विजयी हैं नहीं तो धराशाई है, Silver Medal नहीं है..." #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T05:47:10+00:00

Samrat Chaudhary Oath Breaking News: सम्राट चौधरी ने ली बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T05:40:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers