Responsive Scrollable Menu

शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे का मोबाइल हुआ हैक, हैकर ने परिचितों से वाट्सऐप पर मांगे 50 से 55 हजार रुपए

इंदौर में साइबर अपराध का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे का मोबाइल हैक कर लिया गया और उनके व्हाट्सऐप से परिचित लोगों को पैसे भेजने के मैसेज भेजे गए। वहीं हैकर ने खुद को चिंटू चौकसे बताकर कई लोगों से 50 से 55 हजार रुपए तक की मांग की। हालांकि घटना की जानकारी मिलने के बाद चिंटू चौकसे ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया और घटना की जानकारी दी।

दरअसल मंगलवार को जब चिंटू चौकसे अपने वार्ड में काम कर रहे थे, तभी उनके पास एक अजनबी कॉल आया। कॉल करने वाले ने बताया कि उनका एक पार्सल आया है लेकिन डिलीवरी बॉय को लोकेशन नहीं मिल रही है। उसने चौकसे को एक नंबर दिया और कहा कि उस पर कॉल करके एड्रेस समझा दें। शुरुआत में चौकसे को भी हैरानी हुई क्योंकि उन्होंने कोई ऑर्डर नहीं किया था। बाद में उन्हें लगा कि शायद किसी टी-शर्ट का एक्सचेंज पार्सल होगा। इसी सोच में उन्होंने दिए गए नंबर पर दो-तीन बार कॉल करने की कोशिश की, लेकिन कॉल कनेक्ट नहीं हुआ। इसके बाद वे फिर अपने काम में लग गए।

व्हाट्सऐप हैक कर लोगों से पैसे मांगने लगा अपराधी

कुछ समय बाद चौकसे के मोबाइल पर कॉल आना बंद हो गया। इसी दौरान उनके परिचितों को व्हाट्सऐप पर मैसेज मिलने लगे कि उन्हें तुरंत पैसों की जरूरत है और वे मदद के तौर पर पैसे ट्रांसफर कर दें। मैसेज में 50 से 55 हजार रुपए तक भेजने की मांग की गई थी। शुरुआत में कुछ लोगों को लगा कि शायद सच में कोई इमरजेंसी होगी, लेकिन कई लोगों ने सीधे चौकसे से संपर्क करने की कोशिश की। जब उनका फोन नहीं लगा तो लोगों को शक हुआ। बाद में जब चौकसे को इस पूरे मामले की जानकारी मिली तो वे भी हैरान रह गए। उन्हें समझ आ गया कि उनका व्हाट्सऐप अकाउंट हैक हो चुका है और कोई व्यक्ति उनके नाम पर लोगों से पैसे मांग रहा है।

वहीं इसके बाद उन्होंने तुरंत परिचितों को फोन कर बताया कि उनके नाम से भेजे गए मैसेज पर भरोसा न करें। साथ ही उन्होंने लोगों को किसी भी तरह का पैसा ट्रांसफर न करने की सलाह दी। दरअसल इस तरह की साइबर ठगी में अक्सर हैकर भरोसेमंद व्यक्ति का नाम इस्तेमाल करते हैं ताकि लोग जल्दी भरोसा कर लें और पैसे भेज दें।

क्राइम ब्रांच में शिकायत

वहीं घटना सामने आने के बाद चिंटू चौकसे सीधे इंदौर क्राइम ब्रांच के डीसीपी ऑफिस पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हैकर ने किस तरीके से मोबाइल या व्हाट्सऐप अकाउंट तक पहुंच बनाई। दरअसल आजकल पार्सल, केवाईसी अपडेट या बैंक से जुड़े कॉल के बहाने लोगों को फंसाया जा रहा है। कई बार ऐसे कॉल के जरिए किसी लिंक या नंबर पर संपर्क करवाया जाता है और उसी दौरान हैकिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। वहीं पुलिस का कहना है कि अगर किसी को व्हाट्सऐप या सोशल मीडिया पर पैसे मांगने का मैसेज मिले तो पहले उस व्यक्ति से सीधे फोन पर पुष्टि जरूर करें। बिना पुष्टि किए पैसे भेजना जोखिम भरा हो सकता है।

Continue reading on the app

IEA की चेतावनी! रूस के Oil Ports पर हमले भारत के लिए बड़ा खतरा, सप्लाई पर असर

रूस-यूक्रेन युद्ध का असर अब भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर भी दिखने लगा है। ताजा घटनाक्रम में यूक्रेन द्वारा रूस के प्रमुख तेल निर्यात बंदरगाहों पर किए जा रहे ड्रोन हमलों ने भारतीय रिफाइनरियों के लिए नई चिंता खड़ी कर दी है।

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी की हालिया रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि अगर ये हमले लंबे समय तक जारी रहते हैं, तो भारत की कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। मौजूद जानकारी के अनुसार, भारत को रूस से मिलने वाला अधिकांश कच्चा तेल बाल्टिक और काला सागर के रास्ते आता है, जहां स्थित प्रमुख बंदरगाह अब निशाने पर हैं।

गौरतलब है कि पिछले साल भारत ने रूस से जो कच्चा तेल आयात किया, उसका करीब 80 प्रतिशत हिस्सा प्रिमोर्स्क, उस्त-लुगा और नोवोरोसिस्क जैसे तीन बड़े बंदरगाहों से आया था। ये तीनों ही स्थान हाल के महीनों में यूक्रेनी हमलों का लगातार सामना कर रहे हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार, इन हमलों के कारण इन बंदरगाहों पर तेल लोडिंग की क्षमता प्रभावित हुई है। हालांकि कुछ हद तक संचालन फिर से शुरू हो गया है, लेकिन आपूर्ति अभी भी सीमित बताई जा रही है। इससे आने वाले हफ्तों में भारत की रिफाइनिंग गतिविधियों पर दबाव बढ़ सकता है।

बता दें कि रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के चलते भारत रूस का बड़ा खरीदार बनकर उभरा था। सस्ते दामों पर मिलने वाला रूसी तेल भारत के लिए एक अहम सहारा बना हुआ है। ऐसे में इस सप्लाई में किसी भी तरह की बाधा देश की ऊर्जा व्यवस्था को प्रभावित कर सकती है।

गौरतलब है कि मार्च महीने में भारत ने रूस से औसतन करीब 19.8 लाख बैरल प्रतिदिन कच्चा तेल आयात किया, जो पिछले कई महीनों में सबसे ज्यादा रहा है। साथ ही, फरवरी के मुकाबले मार्च में ज्यादा भारतीय रिफाइनरियों ने रूसी तेल का इस्तेमाल किया।

मौजूद हालात में एक और चुनौती यह है कि वैकल्पिक स्रोतों से तेल मंगाना आसान नहीं है। अन्य देशों से सप्लाई लेने पर लागत और समय दोनों बढ़ते हैं, जिससे आर्थिक दबाव और बढ़ सकता है।

इस बीच, अमेरिका द्वारा दी गई अस्थायी छूट खत्म हो चुकी है, लेकिन भारत समेत कई एशियाई देश इसे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। अगर यह छूट नहीं बढ़ती, तो रूस से तेल आयात और मुश्किल हो सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यूक्रेन के हमले जारी रहते हैं और सप्लाई में बाधा आती है, तो भारत को न केवल महंगे तेल का सामना करना पड़ेगा, बल्कि आर्थिक वृद्धि पर भी असर पड़ सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

11वें ओवर की वो दो गेंदें, जिसने केकेआर के अरमानों पर फेर दिया पानी, बना मैच का टर्निंग पॉइंट

KKR vs CSK Turning Point Noor Ahmed Over: रुतुराज गायकवाड़ ने पारी के 11वें ओवर की जिम्मेदारी नूर अहमद को सौंपी. बस इसी ओवर में केकेआर से मुकाबला काफी दूर चला गया. नूर ने पांचवीं गेंद पर अजिंक्य रहाणे को चलता किया और अगली ही गेंद पर विस्फोटक ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को आउट कर केकेआर की कमर तोड़ दी. यहां से केकेआर को वापसी करना मुश्किल हो गया. Wed, 15 Apr 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 । 15 APRIL 2026। AAJ KA RASHIFAL। आज का राशिफल । वृश्चिक राशि। SCORPIO। Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T00:30:03+00:00

AAJTAK 2 । 15 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । मीन राशि । PISCES। Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T00:30:23+00:00

AAJTAK 2 । 15 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL । दिन शुभ बनाने के लिए जानिए आज का उपाय। Aaj ka upay #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T00:30:20+00:00

AAJTAK 2 । 15 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । वृष राशि । TAURUS । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T00:30:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers