Responsive Scrollable Menu

मेडिकल क्षेत्र में एआई सहायक है, लेकिन मजबूत क्लिनिकल आधार जरूरी: डॉ. जितेंद्र सिंह

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को बाल चिकित्सा गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, हेपेटोलॉजी और पोषण की पोस्टग्रेजुएट पाठ्यपुस्तक के दूसरे संस्करण का विमोचन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जब मजबूत क्लिनिकल आधार तैयार हो जाता है, तब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एक उपयोगी सहायक और सक्षम बनाने वाला माध्यम बन सकता है।

मंत्री ने मेडिकल शिक्षा में मजबूत क्लिनिकल फाउंडेशन की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि एआई का बढ़ता उपयोग अपनी जगह है, लेकिन बुनियादी चिकित्सा ज्ञान और प्रशिक्षण को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

इस किताब का संपादन प्रो. अनुपम सिबल और डॉ. सरथ गोपालन ने किया है, जबकि इसकी प्रस्तावना कैथलीन बी श्वार्ट्ज ने लिखी है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कहा कि तकनीक को चिकित्सा शिक्षा में पूरक के रूप में इस्तेमाल किया जाना चाहिए, न कि इसके स्थान पर।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छात्र बिना मूलभूत चिकित्सा सिद्धांतों को समझे एआई पर ज्यादा निर्भर हो जाते हैं, तो इससे उनकी सीखने की प्रक्रिया कमजोर हो सकती है और वे सक्षम डॉक्टर नहीं बन पाएंगे।

डॉ. सिंह ने यह भी बताया कि मेडिकल क्षेत्र में रिसर्च और प्रकाशनों की गति तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में जरूरी है कि शिक्षा प्रणाली में कॉन्सेप्ट की स्पष्टता और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर ज्यादा ध्यान दिया जाए।

उन्होंने कहा कि तकनीक ने जानकारी तक पहुंच आसान बना दी है, लेकिन सीखने की प्रक्रिया को हमेशा बुनियादी सिद्धांतों और व्यावहारिक अनुभव पर आधारित होना चाहिए।

मंत्री ने मेडिकल शिक्षा प्रणाली को लगातार अपडेट करने की जरूरत भी बताई, ताकि नई चुनौतियों जैसे तकनीकी बदलाव और बीमारियों की बढ़ती जटिलता का सामना किया जा सके।

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे पहले अपने बेसिक्स मजबूत करें और उसके बाद ही किसी विशेष क्षेत्र (स्पेशलाइजेशन) की ओर बढ़ें।

इस किताब के दूसरे संस्करण में हाल के मेडिकल विकास को शामिल किया गया है, जिसमें कुल 45 अध्याय जोड़े गए हैं। इसमें इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज, न्यूरो-गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, सीलिएक डिजीज और गाय के दूध से होने वाली एलर्जी जैसे विषय शामिल हैं।

इसके अलावा, इसमें गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल और लिवर से जुड़ी बीमारियों में जेनेटिक्स, एंडोस्कोपी और लिवर ट्रांसप्लांट जैसे नए विषय भी जोड़े गए हैं।

यह किताब मुख्य रूप से बाल रोग (पीडियाट्रिक्स) के छात्र, विशेषज्ञ डॉक्टर और प्रैक्टिस कर रहे बाल रोग विशेषज्ञों के लिए तैयार की गई है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Live शो में पाकिस्तानी एंकर के पति ने की ऐसी हरकत, आवाम को नहीं आई रास, लगा दी दोनों की क्लास

Pakistani Actress Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कब कौन-सा वीडियो वायरल हो जाए, कहा नहीं जा सकता है. आए दिन बड़ी संख्या में तरह-तरह के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर देखें जाते हैं. इसी बीच पाकिस्तान के एक लाइव टीवी शो से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एंकर और एक्ट्रेस फिजा अली (Fiza Ali) अपनी पति के साथ ऐसी हरकत करती नजर आईं, जो वहां की अवाम को बिल्कुल पसंद नहीं आया. यहां तक की वहां की एक महिला नेता ने भी उन्हें नसीहत दे डाली.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह पूरा मामला एक लाइव टीवी शो के दौरान शुरू हुआ. शो में एक्ट्रेस फिजा अली के पति और उनकी बेटी गेस्ट के तौर पर शामिल हुए थे. बातचीत के दौरान माहौल हल्का-फुल्का था और उसी दौरान फिजा अली ने अपने पति से ऑन-एयर एक ऐसी रिक्वेस्ट कर दी, जिसने सबका ध्यान खींच लिया. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि क्या वह उन्हें उठा सकते हैं. इसके बाद उनके पति ने कैमरों और अपनी बेटी के सामने ही उन्हें गोद में उठा लिया. यह सीन जैसे ही ऑन-एयर हुआ, दर्शकों के बीच चर्चा का मुद्दा बन गया.

वीडियो देख पर भड़की आवाम

जैसे ही यह क्लिप सोशल मीडिया पर आई, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. कई यूजर्स ने इसे 'बेशर्मी' और 'वल्गर कंटेंट' करार दिया. लोगों का कहना है कि टीवी जैसे प्लेटफॉर्म पर इस तरह की हरकतें नहीं होनी चाहिए. कुछ यूजर्स ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आजकल स्टार्स केवल टीआरपी और व्यूज के लिए किसी भी हद तक जा रहे हैं. इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, 'घर में उठाओ, जिसकी जैसी मर्जी है. टीवी में क्या देखा रही है कि मेरा पति मुझे ऐसे उठाता है.' वहीं, दूसरे शख्स ने चैनल पर सवाल उठाते हुए पूछा, 'कौन हैं इस शो का प्रोड्यूसर' इसके साथ ही एक और अन्य को इस हरकत पर विश्वास ही नहीं हुआ तो उसने पूछा,  'क्या ये एआई वीडियो है?'

Fiza Ali Viral Video-Screenshots Photograph: (shadabhussainsiddiquishsblog/Instagram)

 

ये भी पढ़ें: पंजाब किंग्स की जीत पर सलमान खान ने प्रीति जिंटा को दी बधाई, लेकिन एक्टर से हुई बड़ी चूक, अब ट्रोल कर रहे यूजर्स

महिला नेता ने भी लगाई फटकार

इस पूरे विवाद में पाकिस्तान की नेता हिना परवेज बट (Hina Parvez Butt) ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने इस पर को लेकर खुलकर आलोचना की और टीवी चैनलों की जिम्मेदारी पर सवाल उठाए. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, 'हमारे चैनलों को क्या हो गया है. फीमेल एंकर को यह समझना चाहिए कि यह उनका घर नहीं है, जहां वह कुछ भी कर सकती हैं. नेशनल टीवी पर इस तरह के इशारे करना बिल्कुल ठीक नहीं है.'

एक्ट्रेस फिजा अली ने दी सफाई

सोशल मीडिया पर लगातार हो रही आलोचना के बाद फिजा अली ने अपनी सफाई पेश की. उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को बेवजह बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है.

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, एक छोटा सा पल बिना वजह वायरल कर दिया गया. यह सिर्फ एक हल्का-फुल्का जेस्चर था, जिसका कोई गलत मतलब नहीं था. मैं हमेशा अपने काम और अपने दर्शकों की इज्जत करती हूं और आगे भी सम्मान के साथ काम करती रहूंगी.' हालांकि उनकी इस सफाई के बाद भी बहस थमती नजर नहीं आ रही है और लोग अब भी इस मुद्दे पर तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: कैटी पेरी ने अपने ऊपर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर दी सफाई, इस हॉलीवुड एक्ट्रेस ने लगाए थे गंभीर इल्जाम

Continue reading on the app

  Sports

आईपीएल के इतिहास में पहली बार शुरुआती 5 मैच में जीत को तरसी कोलकाता, सीएसके ने सीजन में मारी दूसरी बाजी

CSK vs KKR Highlights: आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को शिकस्त देकर सीजन की लगातार दूसरी जीत दर्ज की. वहीं, केकेआर को अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है. केकेआर ने 5 में से चार मैच गंवाए हैं. टीम एक अंक के साथ तालिका में सबसे नीचे है. वहीं, चेन्नई इस जीत के साथ आठवें स्थान पर पहुंच गई है. Tue, 14 Apr 2026 23:30:23 +0530

  Videos
See all

Jorginho withdraws criticism of Chappell Roan. #ChappellRoan #Jorginho #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T21:30:07+00:00

Gold Ring Dispute: शादी में सोने की अंगूठी मांगी तो चले लात-घूंसे | Viral Fight Video | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T21:30:07+00:00

US Iran War: होर्मुज में अमेरिका का ब्लॉकेड शुरू हुआ | Aajtak News | Donald Trump | China #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T21:30:06+00:00

News Ki Pathshala | Women Reservation Bill पर बड़ा दांव..विशेष सत्र बुलाने की तैयारी में मोदी सरकार! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T21:55:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers