Wedding Rumours: करण कुंद्रा संग शादी पर तेजस्वी प्रकाश का बड़ा खुलासा, एक्ट्रेस ने बताया सच
Tejasswi-Karan Wedding: टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं। पर्सनल लाइफ के साथ-साथ दोनों अपनी प्रोफेशनल जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर दोनों की सीक्रेट शादी की खबरें तेजी से वायरल हो रही थीं। फैंस भी इन खबरों पर काफी एक्साइटेड थे लेकिन अब इन अफवाहों पर तेजस्वी ने खुद सामने आकर सफाई दी है।
बॉम्बे टाइम्स इंटरव्यू के दौरान तेजस्वी ने साफ कहा कि फिलहाल शादी का कोई प्लान नहीं है। उन्होंने कहा, “ऐसा कुछ भी नहीं है, अभी शादी होने वाली नहीं है।” उनके इस बयान के बाद फैंस को जरूर थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा, जो लंबे समय से इस जोड़ी को शादी के बंधन में बंधते देखना चाहते हैं।
काम के दौरान बढ़ी समझदारी
तेजस्वी और करण इन दिनों साथ में शो 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा, दोनों 'स्पिल्ट्सविला16' में भी होस्ट के तौर पर साथ दिखाई दिए थे। तेजस्वी ने करण के साथ काम करने के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि प्रोफेशनल तौर पर एक-दूसरे के साथ काम करने से काफी कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने बताया कि करण उनके सीनियर हैं, इसलिए उनसे सीखने का मौका मिलता है और यह उनके लिए एक अच्छा अनुभव रहा है।
बिग बॉस से शुरू हुई लव स्टोरी
करण और तेजस्वी की मुलाकात 'बिग बॉस15' के दौरान हुई थी, जहां उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। शो के बाद भी दोनों का रिश्ता मजबूत बना रहा और फैंस उन्हें प्यार से “तेजरन” कहकर बुलाते हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो यह जोड़ी जल्द ही एक नए रियलिटी शो देसी ब्लिंग में नजर आएगी, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा। यह शो दुबई में रहने वाले अमीर भारतीयों की लाइफस्टाइल की झलक दिखाएगा।
अमरावती में शुरू हुआ भारत का पहला क्वांटम टेस्टिंग सेंटर, राष्ट्रीय सुरक्षा और स्टार्टअप्स को देगा बढ़ावा
आंध्र प्रदेश में Amaravati Quantum Reference Facility (AQRF) की शुरुआत हुई है. यह केंद्र क्वांटम हार्डवेयर के परीक्षण और प्रमाणन के लिए ओपन-एक्सेस लैब है, जिसमें शिक्षा और उद्योग को एक साथ जोड़ा गया है.
The post अमरावती में शुरू हुआ भारत का पहला क्वांटम टेस्टिंग सेंटर, राष्ट्रीय सुरक्षा और स्टार्टअप्स को देगा बढ़ावा appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi


















