Responsive Scrollable Menu

पिछले 30 सालों से राजनीतिक कार्यकर्ता हूं, बिहार के लिए जो दायित्व मिला है, उसे पूरा करूंगा : सम्राट चौधरी

पटना, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इसके साथ ही सम्राट चौधरी के लिए बिहार का मुख्यमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। वहीं, विधानमंडल का नेता चुने जाने पर सम्राट चौधरी ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है।

Continue reading on the app

लोकसभा सीटें 545 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव:2029 से लागू होगा, महिलाओं को 33% आरक्षण मिलेगा, सीटें बढ़ाने पर दक्षिणी राज्यों का विरोध

केंद्र सरकार ने लोकसभा की कुल सीटों को 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव रखा है। इसका ड्राफ्ट बिल सांसदों के साथ शेयर किया है। प्रस्ताव के मुताबिक, 850 में से 815 सीटें राज्यों को और 35 सीटें केंद्र शासित प्रदेशों को दी जाएंगी। सरकार इस बदलाव के लिए संविधान संशोधन की तैयारी में है। इस प्रस्ताव को लागू करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 81 में संशोधन किया जाएगा। इसके लिए 16 अप्रैल से संसद का तीन दिन का विशेष सत्र बुलाया गया है। इसमें महिला आरक्षण बिल पर भी चर्चा होगी। इस बिल को 2029 के आम चुनाव से लागू करने की योजना है। यह कदम देश में संसदीय प्रतिनिधित्व को बड़े स्तर पर बदल सकता है, हालांकि इस पर विरोध भी शुरू हो गया है। 2011 जनगणना के आधार पर परिसीमन बिल में सीटों के पुनर्निर्धारण (परिसीमन) के लिए 2011 की जनगणना के आंकड़ों को आधार बनाने की बात कही गई है। फिलहाल आधिकारिक जनसंख्या आंकड़े 2011 जनगणना के ही हैं। सरकार इस प्रक्रिया को तेज करने के लिए संविधान संशोधन बिल, परिसीमन कानून से जुड़ा बिल और दिल्ली, जम्मू-कश्मीर व पुडुचेरी जैसे विधानसभा वाले केंद्र शासित प्रदेशों के लिए एक अलग बिल भी लोकसभा में पेश करेगी। दक्षिणी राज्यों का विरोध सिब्बल बोले- उत्तर भारत को ज्यादा फायदा होगा राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि सरकार इस कदम को 2029 के लोकसभा चुनाव में राजनीतिक फायदा लेने के उद्देश्य से ला रही है। अगर सरकार महिलाओं को 33% आरक्षण देना चाहती है, तो मौजूदा 543 सीटों में ही यह लागू किया जा सकता है। सीटों के पुनर्वितरण से उत्तर भारत को ज्यादा फायदा होगा। यूपी में सबसे ज्यादा 40 सीटें बढ़ सकती है मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला आरक्षण के बाद यूपी में सबसे ज्यादा 40 लोकसभा सीटें बढ़ सकती है। यहां 80 से बढ़कर 120 हो जाएंगी। महाराष्ट्र में महिलाओं के लिए 24 सीटें आरक्षित हो जाएंगी। यहां लोकसभा की सीटें 48 से बढ़कर 72 हो जाएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार में महिला सीटों की संख्या 20 हो सकती है। यहां कुल सीटें 40 से 60 तक पहुंच सकती है। एमपी में 15 महिला आरक्षित सीटें बढ़ सकती हैं। तमिलनाडु में 20 और दिल्ली में 4 यानी महिला सीटें होंगी। झारखंड में 7 महिला आरक्षित सीटें बढ़ने का अनुमान है। ----------- ये खबर भी पढ़ें… 2029 चुनाव से पहले लागू होगा 33% महिला आरक्षण:लोकसभा सीटें बढ़कर 816 होंगी, महिला सांसदों की संख्या 273 तक पहुंचेगी केंद्र सरकार 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लागू करने की तैयारी में है। इसके लिए संसद के मौजूदा सत्र में दो बिल लाए जा सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

4 भारतीय क्रिकेटर जिनको अपने फैन से ही हो गया प्यार, शादी तक पहुंची बात, आज हैं दुनिया के लिए मिसाल

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेल चुके और कप्तानी करने वाले कुछ ऐसा महान खिलाड़ी हुए हैं जिनको अपनी फैन से ही प्यार हो गया. देश के लिए खेलते हुए फैन के जैसे मिली और दिल में उतर गई. सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी का नाम मंसूर अली खान पटौदी की लिस्ट में शामिल है. Wed, 15 Apr 2026 06:59:20 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 । 15 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL । दिन शुभ बनाने के लिए जानिए आज का उपाय। Aaj ka upay #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T00:30:20+00:00

AAJTAK 2 । 15 APRIL 2026। AAJ KA RASHIFAL। आज का राशिफल । वृश्चिक राशि। SCORPIO। Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T00:30:03+00:00

AAJTAK 2 । 15 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । वृष राशि । TAURUS । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T00:30:14+00:00

AAJTAK 2 । 15 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । मीन राशि । PISCES। Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T00:30:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers