Responsive Scrollable Menu

पीएम मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया, बोले- नए एक्सप्रेसवे से रोजगार मिलेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया, जो 12,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है। इस एक्सप्रेस-वे का एक बड़ा हिस्सा उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है और इसे राष्ट्रीय विकास के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, “यह दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे देश …

The post पीएम मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया, बोले- नए एक्सप्रेसवे से रोजगार मिलेगा appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.

Continue reading on the app

विजडन ने दीप्ति शर्मा को बेस्ट महिला क्रिकेटर चुना:'फाइव क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर' में गिल-जडेजा समेत 4 भारतीय; ऑस्ट्रेलियाई स्टार्क बेस्ट पुरुष खिलाड़ी

क्रिकेट की ‘बाइबल’ कही जाने वाली पत्रिका विजडन क्रिकेटर्स अल्मानैक ने इस साल ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क को ‘लीडिंग पुरुष क्रिकेटर’ और भारत की दीप्ति शर्मा को ‘लीडिंग महिला क्रिकेटर’ चुना। पत्रिका का 163वां संस्करण 15 अप्रैल को प्रकाशित होने जा रहा है। इस साल विजडन ने 'फाइव क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर' में 4 भारतीय खिलाड़ियों को जगह दी। इनमें टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत और मोहम्मद सिराज शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ रही टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। गिल को विजडन ट्रॉफी गिल को शानदार प्रदर्शन के लिए विजडन ट्रॉफी दी गई। उन्होंने एजबेस्टन टेस्ट में 430 रन बनाकर मैच जिताया था। अभिषेक शर्मा को साल का सर्वश्रेष्ठ टी-20 खिलाड़ी चुना गया, जिन्होंने कैलेंडर ईयर में 1000 रन दो रन प्रति गेंद से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बनाए। स्टार्क ने पिछले साल 55 विकेट लिए स्टार्क ने 2025 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 11 टेस्ट में 55 विकेट लिए और वेस्टइंडीज के खिलाफ 6/9 का करियर बेस्ट प्रदर्शन किया। एशेज 2025-26 के पहले दो टेस्ट में 18 विकेट लेकर सीरीज में कुल 31 विकेट झटके। इंग्लैंड के हसीब भी शामिल इंग्लैंड के हसीब हमीद ‘फाइव क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर’ में शामिल हैं। उन्होंने नॉटिंघमशायर को काउंटी चैंपियनशिप जिताई और 1258 रन बनाए, जिसमें चार शतक और दो दोहरे शतक शामिल हैं। दीप्ति ने वर्ल्ड कप में 22 विकेट लिए दीप्ति शर्मा भारत की वर्ल्ड कप जीत में अहम खिलाड़ी रहीं। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 215 रन और 22 विकेट लिए। फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 58 रन और 5/39 विकेट लेकर मैच जिताया। इंग्लैंड की हार पर सवाल उठे विजडन के एडिटर लॉरेंस बूथ ने इंग्लैंड की एशेज में 4-1 हार पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि टीम ने बड़ा मौका गंवाया और प्रदर्शन निराशाजनक रहा। उन्होंने कोच ब्रेंडन मैकुलम और कप्तान बेन स्टोक्स की रणनीति को “प्रीडिक्टेबल और जिद्दी” बताया। बूथ ने कहा कि इंग्लैंड को घरेलू क्रिकेट से दोबारा जुड़ने की जरूरत है, ताकि खिलाड़ियों को सही मंच मिले। इसी संदर्भ में जेम्स कॉयने ने इंग्लैंड में स्कूल क्रिकेट पर चिंता जताई और कहा कि खेल अब भी निजी स्कूलों तक सीमित होता जा रहा है। डिकी बर्ड को श्रद्धांजलि दी गई अल्मनैक में दिग्गज अंपायर डिकी बर्ड को श्रद्धांजलि दी गई, जिनका सितंबर में 92 साल की उम्र में निधन हुआ था। उनके फैसलों की निष्पक्षता और अंदाज को याद किया गया। विजडन पत्रिका- 1864 में स्थापना हुई थी विजडन क्रिकेटर्स अल्मानैक मशहूर स्पोर्ट्स रेफरेंस बुक है। इसे विजडन भी कहा जाता है। यह ब्रिटेन में 1864 से हर साल प्रकाशित होती है। इसकी स्थापना जॉन विजडन ने की थी। इसकी स्थापना का मकसद दुनियाभर में क्रिकेट की प्रामाणिक कवरेज देना था। इसमें डिटेल्ड स्कोरकार्ड, रिकॉर्ड्स और क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर्स अवॉर्ड्स शामिल हैं। ------------------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में आज चेन्नई vs कोलकाता:धोनी का इस मैच में भी खेलना मुश्किल, KKR को पहली जीत की तलाश IPL के इस सीजन के 22वें मैच में आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। मैच चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026, CSK vs KKR: केकेआर ने लगाया हार का चौका, नूर अहमद ने ‘7 गेंदों’ में दिलाई चेन्नई को जीत

Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 के 22वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हरा दिया. कोलकाता को पांच मैचों में एक भी जीत नहीं मिली है वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स ने 5 में से 2 मैच जीत लिए हैं. Tue, 14 Apr 2026 23:29:52 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Women Reservation Bill पर बड़ा दांव..विशेष सत्र बुलाने की तैयारी में मोदी सरकार! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T21:55:25+00:00

Iran US Conflict: Strait of Hormuz को लेकर क्यों लड़ रहे America और ईरान ? । Hormuz । War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T21:30:09+00:00

US Iran War: होर्मुज में अमेरिका का ब्लॉकेड शुरू हुआ | Aajtak News | Donald Trump | China #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T21:30:06+00:00

Gold Ring Dispute: शादी में सोने की अंगूठी मांगी तो चले लात-घूंसे | Viral Fight Video | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T21:30:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers