Responsive Scrollable Menu

सरकार ने नेशनल हाईवे पर ओवरलोडेड वाहनों के शुल्क संबंधी नियमों में किया बदलाव, लागू किए नए शुल्क नियम

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने नेशनल हाईवे पर ओवरलोडेड (अधिक वजन वाले) वाहनों के लिए शुल्क संबंधी नियमों में बदलाव करते हुए नए नियम अधिसूचित किए हैं। इन नियमों को नेशनल हाईवे फीस (रेट निर्धारण और संग्रह) चौथा संशोधन नियम, 2026 के तहत लागू किया गया है।

ये नए नियम 15 अप्रैल 2026 से लागू होंगे, और इनका उद्देश्य ओवरलोडिंग पर नियंत्रण, सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

नए नियमों के तहत अब ओवरलोडिंग के प्रतिशत के आधार पर शुल्क लिया जाएगा। अगर कोई वाहन 10 प्रतिशत तक अतिरिक्त वजन ले जा रहा है, तो उस पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा।

लेकिन अगर वाहन 10 प्रतिशत से ज्यादा और 40 प्रतिशत तक ओवरलोड है, तो उसे बेस रेट का दोगुना शुल्क देना होगा।

वहीं, 40 प्रतिशत से ज्यादा ओवरलोड वाले वाहनों पर बेस रेट का चार गुना शुल्क लगाया जाएगा।

नियमों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि ओवरलोडिंग की जांच टोल प्लाजा पर लगे प्रमाणित वजन मापने वाले उपकरणों से की जाएगी।

अगर किसी टोल प्लाजा पर वजन मापने की सुविधा नहीं है, तो वहां ओवरलोड शुल्क नहीं लिया जाएगा।

इसके अलावा, ओवरलोडिंग शुल्क केवल फास्टैग के जरिए ही वसूला जाएगा, और ऐसे वाहनों की जानकारी राष्ट्रीय वाहन रजिस्टर (वाहन) में दर्ज की जाएगी।

जो वाहन बिना वैध फास्टैग के नेशनल हाईवे पर प्रवेश करेंगे, उनके खिलाफ मौजूदा नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि, ये नए नियम उन कुछ निजी निवेश परियोजनाओं पर लागू नहीं होंगे, जो पहले से चल रही हैं, जब तक कि संबंधित कंपनी (कंसेशनायर) इन्हें अपनाने की सहमति न दे।

सरकार ने शुल्क गणना को स्पष्ट करने के लिए उदाहरण भी दिए हैं, ताकि अलग-अलग वाहनों के लिए ओवरलोड फीस कैसे तय होगी, यह समझना आसान हो सके।

सरकार का मानना है कि इन नए नियमों से ओवरलोडिंग कम होगी, सड़कों को नुकसान कम पहुंचेगा और माल ढुलाई अधिक सुरक्षित और सुचारु तरीके से हो सकेगी।

इसके साथ ही, डब्ल्यूआईएम (वेट-इन-मोशन) तकनीक के जरिए वाहनों का वजन चलते-फिरते ही मापा जा सकेगा, जिससे प्रक्रिया और भी आसान और पारदर्शी बनेगी।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

PSL में फिर अतरंगी कारनामा! LIVE मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ी ने की ऐसी हरकत, उड़ रहा हर तरफ मजाक

PSL 2026 में रोज ही कुछ न कुछ ऐसा हो जाता है, जिसका सोशल मीडिया पर मजाक बनने लगता है. ये सिलसिला पहले मैच से ही शुरू हो गया था, जिसमें जर्सी का कलर निकलकर गेंद पर लग गया था. वहीं, अब एक और अतरंगी कारनामा देखने को मिल रहा है. बात कुछ ऐसी है कि पाकिस्तान सुपर लीग खाली स्टेडियम में खेला जा रहा है, वहां क्राउड नहीं आ रहा है. लेकिन, इस बीच एक खिलाड़ी कैच पकड़ता है और स्टैंड की तरफ देखकर ऐसा रिएक्शन देता है, मानो स्टेडियम फैंस से भरा हुआ है...

PSL में फिर हुआ अतरंगी कारनामा

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में आए दिन कोई न कोई नया कारनामा होता है और यूजर्स को पीएसएल का मजाक उड़ाने का बहाना मिल जाता है. अब हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके कारण पीएसएल की एक बार फिर खिल्ली उड़ रही है.

दरअसल, पाकिस्तान सुपर लीग के मुकाबले खाली स्टेडियम में बिना दर्शकों के खेले जा रहे हैं. वहीं, कराची किंग्स की ओर से खेल रहे हसन अली हैदराबाद किंग्समेन के साथ खेले गए मुकाबले में एक आसान सा कैच लपकते हैं और ऐसा सेलिब्रेशन करते हैं मानो स्टैंड पूरी तरह से भरा हुआ है. वह उंगली मुंह पर रखकर क्राउड को शांत कराने का इशारा करते हैं. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर हसन अली को ट्रोल किया जा रहा है. आपको बता दें, ये क्लिप हैदराबाद किंग्समेन और कराची किंग्स के बीच खेले गए मैच का है, जब अब्बास अली की गेंद पर उस्मान खान शॉट खेलते हैं, जिसे हसन अली कैच करके उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाते हैं.

यहां देखें यूजर्स के फनी रिएक्शंस

ये भी पढ़ें: प्रफुल्ल हिंगे ने एक साल पहले कर दी थी डेब्यू मैच में इतिहास रचने की भविष्यवाणी, बोले- 'जब मैं अपना पहला मैच खेलूंगा...'

Continue reading on the app

  Sports

इतिहास में पहली बार केकेआर का हुआ ये बुरा हाल, रहाणे की कप्तानी में बना डाला शर्मनाक रिकॉर्ड

KKR: आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा. केकेआर की यह इस सीजन की चौथी हार है. इसके साथ ही केकेआर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया. आईपीएल इतिहास में यह पहला मौका है, जब केकेआर शुरुआती 5 मुकाबलों में एक भी जीत दर्ज करने में नाकाम रही है. Wed, 15 Apr 2026 00:20:27 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 । 15 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL। आज का राशिफल । मकर राशि । CAPRICORN । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T00:30:12+00:00

AAJTAK 2 । 15 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL । दिन शुभ बनाने के लिए जानिए आज का उपाय। Aaj ka upay #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T00:30:20+00:00

AAJTAK 2 । 15 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । वृष राशि । TAURUS । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T00:30:14+00:00

AAJTAK 2 । 15 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । मीन राशि । PISCES। Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T00:30:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers