Sakib Hussain: कभी जूता खरीदने के पैसे नहीं थे... कौन है बिहार का लाल साकिब हुसैन? जिसने IPL 2026 के डेब्यू मैच में ही 4 विकेट झटक मचा दी सनसनी
Who is Sakib Hussain: बिहार की माटी से एक और हीरा निकलकर IPL के मंच पर चमका है। गोपालगंज के 21 वर्षीय तेज गेंदबाज साकिब हुसैन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में 4 विकेट लेकर सनसनी फैला दी।
सीएम डॉ मोहन यादव ने महू पहुंचकर दी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि, बोले- महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध थे डॉ. भीमराव अंबेडकर
पूरा देश आज भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती मना रहा है, मध्य प्रदेश में भी इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस विशेष मौके पर बाबा साहेब की जन्म स्थली महू (डॉ. अंबेडकर नगर) उन्हें श्राद्ध सुमन अर्पित किये , नमन किया, सीएम ने कहा डॉ. अंबेडकर ने समाज के सभी वर्गों को समानता का मार्ग दिखाया, उनके अमूल्य योगदान से हम सभी गौरवान्वित हैं। मुख्यमंत्री ने कहा महिला सशक्तिकरण के लिए डॉ. अंबेडकर प्रतिबद्धता थी, उन्होंने बहनों के अधिकारों की रक्षा के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब अंबेडकर महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध थे, उन्होंने महिलाओं को संपत्ति में उत्र्राधिकार और सामान काम व सामान वेतन के सिद्धांत पर जोर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहेब के सपने को साकार करते हुए महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने जा रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बाबा साहेब डॉ अंबेडकर की दृष्टि में सामाजिक न्याय पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया साथ ही उत्कृष्ट योगदान देने वाले 5 व्यक्तियों को ” भीम रत्न अवार्ड 2026″ से सम्मानित किया, सीएम ने वहां मौजूद नागरिकों के साथ भोजन भी किया।
बाबा साहेब की जन्मभूमि पर उत्सव जैसा माहौल
मुख्यमंत्री ने कहा बाबा साहेब की जन्मभूमि पर आज उत्सव जैसा माहौल है जैसे होली- दिवाली का त्यौहार हो, उन्होंने कहा भाजपा ने हमेशा बाबा साहेब का सम्मान किया उनके दिखाए मार्ग को अपनाया, उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी ने बाबा साहेब के जीवन से जुड़े पांच पडावों को पंचतीर्थ बनाकर विकसित किया, सीएम ने कहा जातिगत असमानता को खत्म करने के लिए अंतर्जातीय विवाह करने पर नवदम्पत्तियों को हमारी सरकार प्रोत्साहन राशि के रूप में 2 लाख रुपए दे रही है।
सीएम ने कहा बाबा साहेब महिला सशक्तिकरण के प्रबल समर्थक थे, महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए उन्होंने अपनी कुर्सी तक छोड़ दी थी न्यूनतम मजदूरी, कंपनी लॉ और महिला श्रमिकों को अधिकार बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की ही देन है।
जल्दी लागू होगा नारी वंदन अधिनियम
डॉ यादव ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार बाबा साहेब के आदर्शों पर चलते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लेने जा रही है, ये है नारी वंदन अधिनियम, इसे लागू करने के लिए संसद में इसपर चर्चा होने जा रही है, इसके लागू होते ही महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलना निश्चित हो जायेगा ।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Republic Bharat
Mp Breaking News













/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





