Responsive Scrollable Menu

सूत्रों का बड़ा दावा, Bihar Cabinet में शामिल नहीं होंगे Nishant Kumar

बिहार की राजनीति में आज सबसे बड़ी हलचल देखने को मिल रही है, जहां भाजपा पहली बार अपना मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी में है। यह बड़ा राजनीतिक बदलाव वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद शुरू हुआ है, जो अब राज्यसभा जाने वाले हैं। इस बीच, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगता दिख रहा है। सूत्रों के मुताबिक, निशांत कुमार न तो बिहार मंत्रिमंडल का हिस्सा होंगे और न ही उन्हें डिप्टी सीएम बनाया जाएगा।

निशांत कुमार के मंत्रिमंडल में शामिल होने पर सस्पेंस खत्म

पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोरों पर थी कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सूबे का नया डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। हालांकि, अब सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि वह सरकार में कोई आधिकारिक पद नहीं संभालेंगे। इससे पहले 8 मार्च को जब निशांत ने जेडीयू ज्वाइन की थी, तब से ही उनके सक्रिय राजनीति में बड़े रोल को लेकर कयास लगाए जा रहे थे।

कौन हैं निशांत कुमार?

1980 में जन्मे निशांत कुमार स्वभाव से अत्यंत संकोची और सरल व्यक्ति माने जाते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई पटना के सेंट कैरेंस स्कूल और फिर मसूरी के मानव भारती स्कूल से की। स्वास्थ्य कारणों से पटना लौटने के बाद उन्होंने केंद्रीय विद्यालय से शिक्षा पूरी की और बाद में इंजीनियरिंग में स्नातक किया। वह हमेशा से सुर्खियों से दूर रहना पसंद करते रहे हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Bihar Politics । आखिरी कैबिनेट मीटिंग में भावुक हुए CM Nitish, बोले- मार्गदर्शन करता रहूंगा


जेडीयू में निशांत की एंट्री

निशांत कुमार को हाल ही में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा की मौजूदगी में पार्टी में शामिल किया गया था। पार्टी में शामिल होने के दौरान निशांत ने अपने पिता के राज्यसभा जाने के फैसले को उनका निजी निर्णय बताया था। उन्होंने कहा था कि वह संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे और अपने पिता के मार्गदर्शन में आगे बढ़ेंगे।
 

इसे भी पढ़ें: Asia का सबसे लंबा Wildlife Corridor, PM Modi ने Delhi-Dehradun Expressway देश को किया समर्पित


बिहार का नया सियासी समीकरण

नीतीश कुमार द्वारा राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद अब भाजपा के नए सीएम के नाम का इंतजार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि भाजपा नेतृत्व जल्द ही किसी चौंकाने वाले नाम का ऐलान कर सकता है। राज्य में पहली बार भाजपा की अगुवाई वाली सरकार को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

Continue reading on the app

₹5–10 लाख सैलरी वालों को झटका! अप्रैल से हर महीने कितनी कटेगी सैलरी? जानें 50% बेसिक पे का पूरा हिसाब

कर्मचारी जिनकी सैलरी 5 लाख से 10 लाख रुपये सालाना के बीच है, उनकी इन-हैंड सैलरी में हर महीने कितनी कटौती होगी? ये जवाब ज्यादातर प्राइवेट कर्मचारी जानना चाहते हैं। जानिये हर महीने अब कितनी सैलरी कटकर आएगी। ये है पूरा कैलकुलेशन

Continue reading on the app

  Sports

महज 32 साल की उम्र में अचानक संन्यास का फैसला, दो बार के ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियन विक्टर एक्सेलसन ने बैडमिंटन को कहा अलविदा

डबल ओलंपिक पदक विजेता डेनमार्क के महान बैडमिंटन खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसन अपने प्रोफेशनल बैडमिंटन करियर पर विराम लगाने का फैसला लिया है. बुधवार को 32 साल की उम्र में इस चैंपियन खिलाड़ी ने संन्यास लेने का ऐलान किया है. बैडमिंटन यूरोप से बात करते हुए एक्सेलसन ने अपने संन्यास के पीछे की वजहें बताईं. Wed, 15 Apr 2026 11:55:33 +0530

  Videos
See all

PM मोदी ने देहरादून की जनता से मांगी माफी! | #dehradun | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T07:15:59+00:00

Bihar में BJP का सम्राट युग शुरू, नए CM ने ली शपथ | Samrat Chaudhary | BJP BIhar | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T07:15:14+00:00

Suraksha Reloaded Guwahati | Sadak Suraksha Abhiyan 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T07:17:13+00:00

Iran US Peace Talk 2.0: Pakistan जाएंगे Trump? ईरान-US वार्ता पर बड़ा एलान! | America | Islamabad #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T07:16:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers