Responsive Scrollable Menu

तरबूज काटने का अनोखा तरीका वायरल, ऊपर से काटते ही बदला पूरा शेप

तरबूज काटने का अनोखा तरीका वायरल, ऊपर से काटते ही बदला पूरा शेप

Continue reading on the app

नोएडा में फिर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, समर्थन में आये राहुल गांधी, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

वेतन वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर कल नोएडा में हुआ हिंसक प्रदर्शन आज एक बार फिर दिखाई दिया, फैक्ट्री श्रमिक फेज 2 में भारी संख्या में सड़कों पर दिखाई दिए उन्होंने पत्थरबाजी कर कई वाहनों के ऑफिसों में तोड़फोड़ की, उन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा इस दौरान पुलिस के साथ भी मजदूरों की झड़प हुई हालात को काबू में करने के प्रयास किये जा रहे हैं उधर राहुल गांधी इन श्रमिकों के समर्थन में आ गए हैं उन्होंने मजदूरों की वेतन वृद्धि की मांग को जायज बताया है।

सोमवार को नोएडा भारी बवाल हुआ अचानक फैक्ट्री श्रमिक सड़कों पर आ गए उन्होंने पत्थर बाजी की कई गाड़ियों में आग लगा दी तोड़फोड़ की, श्रमिक वेतन वृद्धि की मांग कर रहे हैं उनका कहना है कि जो मजदूरी उन्हें मिलती है उसमें बढ़ती महंगाई के चलते गुजारा संभव नहीं है, फैक्ट्री प्रबंधन 12-12 घंटे काम कराता है लेकिन उसके हिसाब से मजदूरी कम देता है इसलिए इसे बढाया जाए, हिंसा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक उच्च स्तरीय कमेटी बना दी जिसे इस मामले को सुलझाने की जिम्मेदारी दी गई है लेकिन आज मंगलवार को फिर प्रदर्शनकारी सड़कों पर आ गए उधर सोमवार की हिंसा को देखते हुए आज कई कम्पनियों ने अपने ऑफिस और फैक्ट्री आज बंद रखने का फैसला किया है हालांकि, कुछ शांतिपूर्वक संचालित किए जा रहे हैं।

मजदूरों के समर्थन में आये राहुल गांधी 

अब इस मामले में सियासत भी शुरू हो गई है, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी  श्रमिकों के समर्थन में आ गए हैं, राहुल गांधी ने X पर लिखा- ” कल नोएडा की सड़कों पर जो कुछ हुआ, वह इस देश के श्रमिकों की अंतिम पुकार थी उनकी हर आवाज अनसुनी कर दी गई, जो अंतहीन गुहारों से थक चुके थे। राहुल गांधी ने लिखा- नोएडा में एक श्रमिक की मासिक तनख्वाह 12,000 रुपये है, किराया 4,000-7,000 रुपये है। जब तक उसे 300 रुपये की वार्षिक वेतन वृद्धि मिलती है, तब तक मकान मालिक किराया 500 रुपये प्रति वर्ष बढ़ा देता है।”

राहुल गांधी के लिखा- “जब तक वेतन महंगाई के बराबर नहीं हो जाता, यह बेलगाम महंगाई उनकी जिंदगी को घुटन से भर देती है, उन्हें कर्ज के अथाह सागर में डुबो देती है यही “विकसित भारत” की सच्चाई है। एक महिला कर्मचारी ने कहा, “गैस की कीमतें बढ़ती जा रही हैं, लेकिन हमारा वेतन नहीं बढ़ रहा है। गैस संकट के दौरान इन लोगों ने घर में चूल्हा जलाने के लिए शायद 5,000 रुपये का सिलेंडर खरीदा होगा।”

उद्योगपतियों के बहाने पीएम मोदी पर निशाना 

उन्होंने कहा यह सिर्फ नोएडा की बात नहीं है और न ही सिर्फ भारत की। दुनिया भर में ईंधन की कीमतें आसमान छू रही हैं पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण आपूर्ति श्रृंखला ठप हो गई है। लेकिन अमेरिका के टैरिफ युद्ध, वैश्विक मुद्रास्फीति, आपूर्ति श्रृंखलाओं का टूटना इन सबका बोझ मोदी जी के “मित्र” उद्योगपतियों पर नहीं पड़ा है।”

राहुल गांधी ने लिखा- “सबसे ज्यादा प्रभावित दिहाड़ी मजदूर हैं, जो सिर्फ अपनी कमाई से ही अपना पेट भर पाते हैं। वह मजदूर, जिसका किसी युद्ध से कोई लेना-देना नहीं, जिसने कोई नीति नहीं बनाई वह बस काम करता रहा, चुपचाप। बिना किसी शिकायत के और अपने हक की मांग करने पर उसे क्या मिलता है? दबाव और दमन।”

मैं हर मजदूर के साथ खड़ा हूँ : राहुल गांधी 

श्रम कानूनों का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने लिखा- “एक और महत्वपूर्ण मुद्दा, मोदी सरकार ने जल्दबाजी में बिना किसी परामर्श के नवंबर 2025 से चार श्रम संहिताएं लागू कर दीं, जिससे काम के घंटे बढ़ाकर 12 घंटे प्रतिदिन कर दिए गए। वह मजदूर जो प्रतिदिन 12-12 घंटे खड़ा रहता है, फिर भी अपने बच्चों की स्कूल फीस भरने के लिए कर्ज लेता है, क्या उसकी मांग अनुचित है? और वह व्यक्ति जिसके अधिकारों का प्रतिदिन हनन हो रहा है क्या यह “विकास” है? नोएडा का मजदूर 20,000 रुपये की मांग कर रहा है। यह लालच नहीं है यह उसका अधिकार है, उसके जीवन का एकमात्र आधार है। मैं ऐसे हर मजदूर के साथ खड़ा हूं जो इस देश की रीढ़ हैं, फिर भी इस सरकार ने उन्हें बोझ बना दिया है।”

Continue reading on the app

  Sports

SRH के लिए अच्छी खबर! पैट कमिंस इस दिन करेंगे आईपीएल में धमाकेदार रिटर्न

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की कमान ईशान किशन के हाथों में है। वहीं नियमित कप्तान पैट कमिंस चोटिल होने के कारण अभी टीम से नहीं जुड़े हैं लेकिन अब पैट कमिंस को लेकर अच्छी खबर है। दरअसल, पैट कमिंस 17 अप्रैल को भारत आ सकते हैं। बुधवार को ऑस्ट्रेलिया में उनका एक और फिटनेस टेस्ट होना है जिसकी रिपोर्ट आने पर कमिंस भारत के लिए उड़ान भरेंगे। 

आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में पैट कमिंस एसआरएच स्क्वॉड के साथ थे, लेकिन फिटनेस जांच के लिए वापस ऑस्ट्रेलिया चले गए थे। बताते चलें कि पैट कमिंस पिछले साल जुलाई से ही कमर की समस्या से जूझते रहे हैं। इस चोट के कारण वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी नहीं खेल पाए। वहीं एशेज में वापसी तो की लेकिन एक टेस्ट खेलने के बाद पूरी सीरीज से बाहर हो गए थे। 

क्रिकबज की एक रिपोर्ट अनुसार पैट कमिंस को फिटनेस क्लियरेंस के साथ-साथ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बोर्ड से NOC भी मिलने वाली है। बुधवार को होने वाले फिटनेस टेस्ट की रिपोर्ट सही आती है तो वो बहुत जल्द सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं। हैदराबाद का अगला मैच 18 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होगा। 

सीजन की शुरुआत से पहले पैट कमिंस ने कहा था कि वो शायद आईपीएल 2026 के दूसरे हाफ में खेल सकते हैं। कमिंस के बिना SRH का गेंदबाजी अटैक संघर्ष करता दिखा है, लेकिन बीते सोमवार प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन, भारत के 2 युवा तेज गेंदबाजों ने टेबल टॉपर राजस्थान रॉयल्स की नाक में दम कर दिया था। 
Tue, 14 Apr 2026 18:47:31 +0530

  Videos
See all

Noida Workers Protest: जिस जगह पर पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ी गई, वहां क्या हैं हालात । R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T13:08:16+00:00

AAJTAK 2 | टूट गई DONALD TRUMP की नाकेबंदी? US की धमकियों के बावजूद चीनी टैंकर ने पार किया होर्मुज #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T13:04:24+00:00

Noida में Protesters ने मचाही तबाही, गाड़ियों को किया आग के हवाले #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T13:05:12+00:00

Nitish Kumar Resignation: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा |Samrat Choudhary | Bihar CM | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T13:08:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers