Responsive Scrollable Menu

टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज, नंबर-3 पर है भारतीय दिग्गज का नाम

Top-10 Batsmen With Most Runs As Captain: क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट यानि टेस्ट क्रिकेट आज भी फैंस के दिलों में बसता है. सफेद जर्सी में लाल गेंद से खेलना हर क्रिकेटर का सपना होता है और अगर उसे टेस्ट टीम की कप्तानी का मौका मिल जाए, तो मानो सोने पर सुहागे वाली बात होती है. मगर, क्या आपको मालूम है कि टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड किसके नाम पर दर्ज है? अगर नहीं, तो कोई बात नहीं, क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं. आपको टॉप-10 बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया है.

 

ये भी पढ़ें: वॉर्म-अप मैच के बीच शुभमन गिल की फिटनेस पर आई ताजा अपडेट, जानिए अब कितने फिट हैं कप्तान?

Continue reading on the app

घुंघराले बालों की देखभाल में न करें ये गलतियां, जानिए इन्हें मुलायम और मजबूत रखने का आसान तरीका

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। घुंघराले बाल देखने में जितने खूबसूरत लगते हैं, उन्हें संभालना उतना ही मुश्किल हो सकता है। ऐसे बालों का आपस में उलझ जाना और नमी की कमी से रूखे-बेजान हो जाना जैसी समस्याएं लगभग हर घुंघराले बाल वाले शख्स की रोज की परेशानी हैं। घुंघराले बालों को बार-बार कंघी करना या जरूरत से ज्यादा धोना समस्या को और बढ़ा सकता है। अच्छी खबर ये है कि इसके लिए महंगे प्रोडक्ट की जरूरत नहीं है। बस कुछ आसान आदतें बदलनी हैं।

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि हर व्यक्ति के बाल अलग होते हैं। इसलिए किसी एक व्यक्ति के लिए सही तरीका दूसरे के लिए भी वैसा ही हो, यह जरूरी नहीं है।

सबसे पहले बात बाल धोने की। घुंघराले बालों को हर दिन धोना जरूरी नहीं है। कितनी बार बाल धोने चाहिए, यह सिर की त्वचा में तेल, पसीना, धूल और डैंड्रफ जैसी समस्याओं पर निर्भर करता है। अगर सिर की त्वचा ज्यादा तैलीय नहीं है तो बार-बार शैम्पू करने की जरूरत नहीं पड़ती। बहुत ज्यादा सफाई करने से बालों में मौजूद प्राकृतिक तेल कम हो सकता है और बाल रूखे महसूस होते हैं। अपने बाल और सिर की त्वचा की जरूरत के हिसाब से शैम्पू करना बेहतर है।

शैम्पू लगाते समय एक और बात ध्यान रखें। इसे मुख्य रूप से सिर की त्वचा पर लगाकर सफाई करनी चाहिए। बालों की पूरी लंबाई को जोर-जोर से रगड़ने की जरूरत नहीं होती। शैम्पू का झाग बालों की लंबाई तक पहुंचकर उसे साफ करता है। अगर बाल धोने के बाद बहुत सूखे या उलझे हुए लगते हैं, तो हल्का शैम्पू और अच्छा कंडीशनर मददगार हो सकता है।

कंडीशनर घुंघराले बालों के लिए काफी काम की चीज है। कंडीशनर बालों की सतह को चिकना बनाने में मदद करता है। इससे बाल आपस में कम उलझते हैं और कंघी करना आसान होता है। शोध के मुताबिक, कंडीशनर बालों के बीच होने वाली रगड़ को कम करता है, जिससे बालों को सुलझाते समय होने वाले नुकसान भी कम होते हैं। इसलिए शैम्पू के बाद बालों की लंबाई और सिरों पर कंडीशनर लगाना फायदेमंद हो सकता है।

बालों को सुखाने का तरीका भी बहुत मायने रखता है। नहाने के बाद तौलिये से बालों को जोर से रगड़ने के बजाय हल्के हाथ से पानी सोखें। गीले बालों को खींचकर कंघी करने से भी बचना चाहिए। घुंघराले बालों में बार-बार खिंचाव और रगड़ से टूटने का खतरा बढ़ता है।

बालों को मुलायम रखने के लिए हेयर सीरम या लीव-इन कंडीशनर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। खासकर बाल धोने के बाद हल्के गीले बालों पर थोड़ी मात्रा लगाने से बालों की सतह चिकनी महसूस होती है और उलझन कम होती है। लेकिन ज्यादा प्रोडक्ट लगाने से बाल चिपचिपे या भारी दिख सकते हैं, इसलिए थोड़ी मात्रा ही पर्याप्त है।

--आईएएनएस

पीके/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

अजीत अगरकर पर मंडरा रहा खतरा टला? नंबर-1 दावेदार ने ही कर दिया सेलेक्टर बनने से इनकार

हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि BCCI अगरकर को चीफ सेलेक्टर के रोल से हटा सकती है या फिर उन्हें एक्सटेंशन नहीं देगी. दावा ये भी था कि उनकी जगह लक्ष्मण को ये जिम्मेदारी दी जा सकती है. Mon, 10 Aug 2026 00:39:40 +0530

  Videos
See all

Viral Video | छत के रास्ते किसान के घर घुसा चोर, लाखों का माल पार #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T19:10:19+00:00

Iran America War Update: ईरानी राष्ट्रपति pezeshkian का बड़ा ऐलान| Ceasefire | Hormuz| Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T19:00:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers