Tomato Launji Recipe: खट्टी-मीठी टमाटर की लौंजी लगेगी लाजवाब, सब्जी की कमी कर देगी पूरी
Tomato Launji Recipe: आप अगर अपने रोज़मर्रा के खाने में थोड़ा सा ट्विस्ट लाना चाहते हैं, तो टमाटर की लौंजी एक शानदार ऑप्शन है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद दाल-चावल से लेकर पूरी-पराठे तक हर डिश के साथ परफेक्ट लगता है। खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और यह जल्दी तैयार हो जाती है।
राजस्थानी और उत्तर भारतीय किचन में टमाटर की लौंजी का खास स्थान है। यह एक तरह की चटपटी चटनी है, जो मसालों और गुड़ के साथ बनती है। अगर आपने अभी तक इसे घर पर नहीं बनाया है, तो आज ही ट्राय करें और अपने खाने का स्वाद बढ़ाएं।
टमाटर लौंजी बनाने के लिए सामग्री
- टमाटर - 5-6 (मध्यम आकार के, कटे हुए)
- तेल - 2 टेबलस्पून
- राई (सरसों के दाने) - 1/2 टीस्पून
- जीरा - 1/2 टीस्पून
- सौंफ - 1 टीस्पून
- मेथी दाना - 1/4 टीस्पून
- हींग - एक चुटकी
- हल्दी पाउडर - 1/4 टीस्पून
- लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टीस्पून
- धनिया पाउडर - 1 टीस्पून
- गुड़ - 2-3 टेबलस्पून (स्वादानुसार)
- नमक - स्वादानुसार
- सिरका या इमली का पानी - 1 टीस्पून (ऑप्शनल)
टमाटर लौंजी बनाने का तरीका
टमाटर से तैयार होने वाली लौंजी बेहद स्वादिष्ट लगती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई में तेल गरम करें। जब तेल गर्म हो जाए, तो उसमें राई डालें और चटकने दें। इसके बाद जीरा, सौंफ और मेथी दाना डालकर हल्का सा भूनें। अंत में एक चुटकी हींग डालकर खुशबू आने तक चलाएं।
अब कढ़ाई में कटे हुए टमाटर डालें और मध्यम आंच पर पकाएं। टमाटर को तब तक पकाएं जब तक वे नरम होकर गल न जाएं और उनका पानी थोड़ा सूख न जाए।
Healthy seeds: छोटे-छोटे बीज, बड़ा कमाल! रोज़ खाएं ये 5 सुपरसीड्स, दिल से लेकर दिमाग तक रखेंगे फिट
भीड़ से दूर चाहिए सुकून?: गर्मियों में घूम आएं ये 5 ऑफबीट हिल स्टेशन, दिल हो जाएगा खुश
Parenting Tips: वर्किंग पैरेंट्स होने से नहीं दे दे पा रहे बच्चे को पूरा वक्त? इन 7 तरीकों से बिताएं क्वालिटी टाइम
जब टमाटर अच्छे से पक जाएं, तो उसमें हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालें। मसालों को अच्छी तरह मिलाकर 2-3 मिनट तक भूनें ताकि उनका कच्चापन खत्म हो जाए।
अब इसमें गुड़ डालें और अच्छे से मिलाएं। गुड़ के पिघलते ही लौंजी में हल्की मिठास आ जाएगी। अगर आपको थोड़ा खट्टापन पसंद है, तो इसमें थोड़ा सा सिरका या इमली का पानी भी डाल सकते हैं।
लौंजी को धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक यह गाढ़ी और चिपचिपी न हो जाए। जब तेल हल्का-हल्का ऊपर दिखने लगे, तो समझ लें कि आपकी टमाटर की लौंजी तैयार है। टमाटर की लौंजी को ठंडा या हल्का गर्म पराठे, पूरी, या दाल-चावल के साथ सर्व करें।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
(लेखक:कीर्ति)
पेट्रोल 113 रुपये और डीजल 123 का बिकता, अगर...! हर दिन 1,600 करोड़ रुपये का नुकसान सह रहीं कंपनियां
Petrol Diesel Prices Hike: क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतें क्या बढ़ने वाली है?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
NDTV
















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





