Responsive Scrollable Menu

RC Bhargava ने आर्थिक सुधार तेज करने का किया आह्वान, Maruti Suzuki ने बायोगैस में बढ़ाया निवेश

नयी दिल्ली, नौ अगस्त मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) के चेयरमैन आर सी भार्गव ने केंद्र और राज्य सरकारों से आर्थिक सुधारों की रफ्तार तेज करने तथा कारोबार सुगमता की स्थिति बेहतर करने के प्रयास बढ़ाने की अपील की है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से ऐसे सुधारों और कार्यक्रमों का समर्थन करने को कहा है, जो देश में संपत्ति और रोजगार के नए अवसर पैदा करते हैं। कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट 2025-26 में शेयरधारकों को दिए संदेश में भार्गव ने कहा कि सरकार और विपक्ष को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सुधारों से पैदा होने वाले अतिरिक्त संसाधनों का इस्तेमाल अधिक न्यायपूर्ण और समान समाज के निर्माण में किया जाए।

भार्गव के अनुसार, माल एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधारों के बाद देश के वाहन उद्योग की वृद्धि की संभावनाएं बेहतर हुई हैं। मारुति का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2030-31 तक भारत का कार बाजार 61 लाख से 63 लाख इकाई सालाना तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में छोटी कारों की मांग पिछले पांच साल की तुलना में कहीं अधिक तेजी से बढ़ सकती है।

उन्होंने बताया कि 22 सितंबर, 2025 से नई जीएसटी दरें लागू होने के बाद वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी छमाही में मारुति सुजुकी की खुदरा बिक्री में 17 प्रतिशत की वृद्धि हुई। मार्च, 2026 के अंत में कंपनी के पास करीब 1.9 लाख लंबित बुकिंग थीं। इसका प्रमुख कारण मांग वाले मॉडल के लिए उत्पादन क्षमता का पर्याप्त नहीं होना था।

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कंपनी की बिक्री 38 प्रतिशत बढ़ी, जबकि पूरे उद्योग की वृद्धि 28 प्रतिशत रही। इसी अवधि में छोटी कारों की बिक्री में 35 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। भार्गव ने कहा कि कंपनी अब अपनी नई उत्पादन लाइन को अधिक लचीला बना रही है, ताकि मांग के अनुसार इसमें बदलाव किया जा सके।

इससे बाजार में मांग बढ़ने पर कंपनी तेजी से उत्पादन बढ़ा सकेगी। स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र पर भार्गव ने कहा कि भारत को शुद्ध शून्य उत्सर्जन लक्ष्य हासिल करने के लिए किसी एक प्रौद्योगिकी पर निर्भर रहने के बजाय कई प्रौद्योगिकियों का इस्तेमाल करना होगा। उन्होंने बायोगैस को महत्वपूर्ण विकल्प बताते हुए कहा कि इसे स्थानीय संसाधनों से बड़े पैमाने पर तैयार किया जा सकता है।

इससे आयातित सीएनजी पर निर्भरता कम होगी और स्वच्छ एवं नवीकरणीय ईंधन उपलब्ध कराया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि बायोगैस उत्पादन से जैविक खाद जैसे उपयोगी उप-उत्पाद भी मिलेंगे। इससे मिट्टी की गुणवत्ता और कृषि उत्पादकता में सुधार हो सकता है।

साथ ही पराली जलाने की समस्या कम करने, किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में मशीनीकरण को बढ़ावा देने में भी मदद मिल सकती है। मारुति सुजुकी पिछले दो साल से भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई), पूसा के साथ इस दिशा में काम कर रही है। कंपनी के निदेशक मंडल ने पहले चरण में चार बायोगैस संयंत्र स्थापित करने के लिए 561 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है।

भार्गव ने कहा कि इन संयंत्रों से प्राप्त अनुभव के आधार पर कंपनी भविष्य में बायोगैस के उत्पादन और वितरण में बड़े पैमाने पर निवेश करने की योजना बना सकती है।

Continue reading on the app

India Energy Week 2027 का आयोजन गोवा के बजाय Kolkata में 28 जनवरी से होगा

नयी दिल्ली, नौ अगस्त इंडिया एनर्जी वीक (आईईडब्ल्यू) का अगला संस्करण 28 से 31 जनवरी, 2027 तक कोलकाता के न्यू टाउन स्थित बिस्वा बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगा। यह फैसला ऐसे समय में हुआ है, जब करीब 1,000 करोड़ रुपये की लागत से बने गोवा के नए कन्वेंशन सेंटर को आईईडब्ल्यू का स्थायी आयोजन स्थल बताया गया था। आईईडब्ल्यू के लिंक्डइन पेज पर 2027 के आयोजन की घोषणा की गई।

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी तैयारियों की समीक्षा की और कहा कि 2027 में वैश्विक ऊर्जा क्षेत्र के प्रमुख मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ), नीति-निर्माता, निवेशक और नवोन्मेषक भारत में जुटेंगे। गोवा में 2026 का आईईडब्ल्यू नए 4,000 सीट वाले कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ था। इस परिसर में प्रदर्शनी हॉल, सम्मेलन सुविधाएं, हेलिपैड और फ्लोटिंग जेट्टी जैसी सुविधाएं भी हैं।

इसे बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए विकसित किया गया था। वहीं, न्यू टाउन का बिस्वा बांग्ला कन्वेंशन सेंटर 2017 में शुरू हुआ था और इसमें करीब 3,200 सीट वाला सभागार, प्रदर्शनी केंद्र, सेमिनार कक्ष और अन्य आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार के पहली बार सत्ता में आने के बाद यह फैसला किया गया है।

उल्लेखनीय है कि गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने 15 अगस्त, 2024 को स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में कहा था कि गोवा अब इंडिया एनर्जी वीक के लिए एक स्थायी स्थल होगा।

Continue reading on the app

  Sports

6 गेंद पर ठोक दिए 6 छक्के, 'वनडे' मैच में 24 साल के बल्लेबाज का दिखा खूंखार रूप, युवराज सिंह के कारनामे की दिलाई याद

6 sixes in 6 balls toby albert: इंग्लैंड में खेले जा रहे वन डे कप में 24 साल के टोबी अल्बर्ट ने लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़ने का अनोखा कारनामा कर तहलका मचाया. हालांकि, उन्होंने एक ओवर में ये 6 छक्के नहीं मारे, लेकिन उनकी विस्फोटक बैटिंग ने भारतीय दिग्गज युवराज सिंह के एक ओवर में लगाए 6 छक्कों की यादें ताजा कर दीं. Mon, 10 Aug 2026 17:46:15 +0530

  Videos
See all

US-Iran War Updates: US President Donald Trump नेIran पर हमले करने पर क्यों लगाई रोक? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T13:15:21+00:00

वीर सावरकर के सवाल पर केरल में बवाल... ‘फ्रीडम क्विज’ के शिक्षक निलंबित | Kerala News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T13:13:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers