Responsive Scrollable Menu

भारत के इस 'ब्रह्मास्‍त्र' का चीन भी हुआ मुरीद, S-400 और बराक मिसाइल सिस्‍टम का किया जिक्र, दुनियाभर में डंका

Kusha Air Defence System: भारत अपने डिफेंस सिस्‍टम को लगातार अपग्रगेड कर रहा है. रक्षा वैज्ञानिक मौजूदा सामरिक माहौल को ध्‍यान में रखते हुए कटिंग एज टेक्‍नोलॉजी की मदद से अल्‍ट्रा मॉडर्न वेपन सिस्‍टम डेवलप कर रहे हैं. ऑफेंसिव और डिफेंसिव दोनों मोर्चों पर काम किया जा रहा है.

Continue reading on the app

Gold Silver Rate: ये है 9 अगस्त का सोने-चांदी का भाव, जानिए इंदौर-भोपाल समेत बड़े शहरों का 10 ग्राम का लेटेस्ट रेट

भू-राजनीतिक संकट के बीच आगामी त्योहारों से पहले सोने चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,51,985 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2,31,804 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1.49 लाख और 1 किलो चांदी की कीमत 2.31 लाख रुपए पर बंद हुई। गुडरिटर्न्स के अनुसार, आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,040 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2,45,000 रुपये प्रति किलो चल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजर में स्पॉट गोल्ड $ 4,401.30 प्रति औंस के करीब कारोबार कर रहा है। चांदी भी चढ़कर $ 63.80 प्रति औंस रही।

इंदौर-भोपाल का आज का सोने-चांदी का भाव

  • इंदौर और भोपाल में 24 कैरेट का 10 ग्राम का भाव 1,52,450 रुपये बनी हुई है।
  • आभूषण बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट का भाव 1,39, 750 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है।
  • 18 कैरेट सोने का दाम 1,14,360 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • भोपाल व इंदौर में 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 2,40,000 प्रति किग्रा के आसपास बना हुआ है।

आइए जानते हैं प्रमुख शहरों का ताजा भाव

  • रविवार को मेरठ, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,550 , 22 कैरेट का भाव 1,39,850 और 18 कैरेट का भाव 1,14,460 प्रति 10 ग्राम बना हुआ है।
  • मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ चांदी का भाव 2,45,000 प्रति किग्रा के आसपास चल रहा है।
  • चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में 1 किलो चांदी की कीमत भी 2,50,000 रुपये बनी हुई है।

वैश्विक अनिश्चितता, मुद्रास्फीति के दबाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रहे उतार-चढ़ाव के चलते सोने-चांदी की कीमतें भी प्रभावित हो रही है।  इलेक्ट्रॉनिक्स और सोलर पैनल क्षेत्र में चांदी की बढ़ती औद्योगिक मांग भी कीमतों को मजबूती दे रही है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को लेकर मिल रहे संकेतों से अमेरिकी डॉलर पर भी दबाव बना है। अमेरिका डॉलर इंडेक्स (DXY) वर्तमान में लगभग 99.60 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। चुंकी जब डॉलर कमजोर होता है, तो बुलियन (सोना-चांदी) की मांग और कीमतें बढ़ती हैं।

अमेरिका-ईरान तनाव के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड और डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। फिलहाल ब्रेंट क्रूड $83 प्रति बैरल और WTI क्रूड $77 प्रति बैरल के दायरे में कारोबार कर रहा है। अगर आने वाले दिनों में फिर ​कच्चे तेल में तेजी या कमी देखने को मिलती है तो भारत जैसे आयात-निर्भर देशों पर इसका असर देखने को मिल सकता है।

​बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार में चल रही इस उठा-पटक से घरेलू रिटेल निवेशक सतर्क हो गए हैं । जब तक मध्य पूर्व में तनाव कम नहीं होता, तब तक बाजार में अस्थिरता जारी रहेगी। लंबी अवधि के निवेशकों को सोने और चांदी में थोड़ा-थोड़ा निवेश (SIP मोड में) करने की सलाह दी जा रही है। फिलहाल वेट एंड वॉच स्थिति बनी हुई है।

काम की बातें

  • शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है।
  • सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

 

 

Continue reading on the app

  Sports

करियर का 100वां शतक, वो भी एशेज सीरीज के दौरान, इस बल्लेबाज ने बनाया था ये खास रिकॉर्ड

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जैफरी बॉयकॉट ने 11 अगस्त 1977 को ये इतिहास रचा था, जब उन्होंने लीड्स टेस्ट मैच में शतक लगाया था. ये उनके फर्स्ट क्लास करियर का 100वां शतक था. Tue, 11 Aug 2026 02:30:10 +0530

  Videos
See all

Weather Update : 21 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट | IMD Alert | Top News | Breaking News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T22:30:20+00:00

Jharkhand Student Protest के दौरान Police Action पर Devendra Mehto का सबसे बड़ा बयान ! | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T22:35:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers