Responsive Scrollable Menu

रामायण में गुरु विश्वामित्र बनने में लगते थे 2 घंटे, अजींक्य देव ने बताया ब्रिटिश से आई मेकअप आर्टिस्ट

Ramayana Behind The Scenes Ajinkya Deo 2 Hours Makeup Beard Wig: अजींक्य देव ने बताया कि ‘रामायण’ की शूटिंग शुरू होने के दौरान उनका मेकअप और कॉस्ट्यूम प्रोसेस काफी लंबा हुआ करता था। गुरु विश्वामित्र का लुक तैयार करने में शुरुआत में लगभग दो घंटे लग जाते थे।

Continue reading on the app

Mahesh Babu: 51वें बर्थडे पर ‘वाराणसी’ से आया ‘रूद्र’ का धांसू लुक, तस्वीरें देख एक्साइटेड हुए फैंस

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू आज यानी 9 अगस्त को अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी मोस्टअवेटेड फिल्म ‘वाराणसी’ के मेकर्स ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। फिल्म से महेश बाबू के किरदार ‘रूद्र’ की दो अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

इन तस्वीरों में महेश बाबू का एकदम अलग और रफ-टफ अंदाज देखने को मिल रहा है। बिखरे हुए घने बाल, हल्की दाढ़ी और चेहरे पर कॉन्फिडेंस उनके लुक को और दमदार बना रहा है। पहली तस्वीर में वह जंगल के बीच बांस से बने एक प्लेटफॉर्म पर आराम करते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में वह खुले मैदान में खड़े होकर पीछे की ओर देखते दिखाई दे रहे हैं।

अफ्रीका के जंगलों में दिखे ‘रूद्र’
फिल्म की ये तस्वीरें अफ्रीका के Masai Mara की बताई जा रही हैं, जहां ‘वाराणसी’ की शूटिंग का एक बड़ा हिस्सा किया गया है। तस्वीरों में आसपास का प्राकृतिक वातावरण और वाइल्डलाइफ फिल्म के एडवेंचर से भरपूर होने का इशारा दे रहा है।

महेश बाबू ने खुद भी इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने डायरेक्टर SS Rajamouli और फिल्म के आधिकारिक अकाउंट को टैग करते हुए लिखा, “रूद्र की दुनिया की थोड़ी और झलक…” फिल्म की टीम की ओर से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, रूद्र एक ऐसे किरदार हैं, जिनके सामने खुद से कहीं बड़ा मकसद है। वह अपनी किस्मत को खुद नहीं चुनते, लेकिन उसे पूरा करने के लिए एक खतरनाक सफर पर निकलते हैं।

तस्वीरों देख फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट 
महेश बाबू की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन आने लगा। कई फैंस को उनका नया लुक बेहद पसंद आया। एक फैन ने उनके शांत चेहरे और पूरे ऑरा को लेकर उनकी तुलना भगवान विष्णु से की।

हालांकि, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को तस्वीरों से ज्यादा खास अपडेट की उम्मीद थी। कुछ लोगों ने तस्वीरों को लेकर मजाक भी किया और इन्हें महेश बाबू के Mountain Dew विज्ञापनों जैसा बताया। इसके बावजूद, महेश बाबू के लुक को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता साफ नजर आ रही है। खासकर उनके लंबे बिखरे बाल, दाढ़ी और एडवेंचरर वाले अंदाज ने फिल्म को लेकर चर्चा बढ़ा दी है।

क्या है ‘वाराणसी’ की कहानी?
SS Rajamouli के निर्देशन में बन रही ‘वाराणसी’ को टाइम-ट्रैवल और एडवेंचर से जुड़ी फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म में महेश बाबू रूद्र नाम के एक एडवेंचरर का किरदार निभा रहे हैं।

कहानी में रूद्र को दुनिया और समय के अलग-अलग हिस्सों की यात्रा करनी होगी। उसका मिशन एक ऐसे रहस्यमयी आर्टिफैक्ट को हासिल करना है, जो गलत हाथों में पड़ने पर पूरी दुनिया के लिए खतरा बन सकता है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी अहम भूमिका में हैं, जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन विलेन के किरदार में नजर आएंगे। ‘वाराणसी’ को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़े बजट वाली फिल्मों में से एक माना जा रहा है।

फिल्म के अप्रैल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है। महेश बाबू के जन्मदिन पर सामने आई इन तस्वीरों ने रिलीज से काफी पहले ही फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

Continue reading on the app

  Sports

संगीन आरोप में महीनों तक जेल में रहा, टीम ने भी सस्पेंड किया, अब वो ही बना देश का कप्तान

करीब 4 महीने तक जेल में रहने और कुछ महीने तक टीम से बाहर रहने के बाद जब इस खिलाड़ी की टीम में वापसी हुई थी, तो उस पर खासा बवाल मचा था. आखिरकार अदालत ने इस क्रिकेटर को बरी कर दिया था. Mon, 10 Aug 2026 22:19:28 +0530

  Videos
See all

Sabse Badi Bahas: FCRA Amendment Bill 2026 के विरोध में सपा, क्या बोली पब्लिक? | UP Politics | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T17:10:17+00:00

Iran America War Update: ईरानी कमांडर ने अमेरिका को दी खुली धमकी | Trump | Hormuz | IRGC | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T17:15:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers