Responsive Scrollable Menu

इजरायली मीडिया के दावों के बाद Mojtaba Khamenei का वीडियो आया सामने

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर चल रही तमाम अटकलों के बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी मेहर न्यूज ने यह वीडियो जारी किया है, जिसमें वह धार्मिक शिक्षा देते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि यह वीडियो किस तारीख का है। यह वीडियो ऐसे समय पर सामने आया है जब इजरायली मीडिया में उनकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब होने और गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने की खबरें चल रही थीं, हालांकि इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सामने आया वीडियो
मेहर न्यूज के इस फुटेज में मोजतबा खामेनेई स्टूडेंट्स के बीच धार्मिक मुद्दों पर बात करते नजर आ रहे हैं। एजेंसी ने यह साफ नहीं किया कि वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया था, इसलिए इसे उनकी अभी की सेहत का पक्का सबूत नहीं माना जा सकता। जब से वह देश के सर्वोच्च नेता बने हैं, तब से उनकी सार्वजनिक मौजूदगी बहुत कम रही है और वह ज्यादातर बयानों के जरिए ही अपनी बात रखते आए हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Iran ने US के सामने रखीं सख्त शर्तें, बर्ताव बदलने तक बंद रहेगा Hormuz Strait

इजरायली मीडिया की खबरों के बाद जारी हुआ फुटेज
इजरायली मीडिया ने हाल ही में दावा किया था कि ईरान के टॉप लीडर मोजतबा खामेनेई की तबीयत बहुत ज्यादा गंभीर है। इन दावों का जवाब देने या इन्हें गलत साबित करने की कोशिश के रूप में इस वीडियो को जारी किया गया माना जा रहा है। हालांकि, यह वीडियो पुराना है या हाल ही का है, इस पर अभी भी संशय बना हुआ है।

Continue reading on the app

  Sports

मोहम्मद सिराज की बॉलिंग देख चढ़ा गौतम गंभीर का पारा, मैदान पर आकर लगा दी क्लास!

श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले भारतीय टीम दिन दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेलने मैदान पर उतरी है. प्रैक्टिस मैच में भारतीय टीम की बल्लेबाजी का तो अच्छे से टेस्ट हो गया कि लेकिन कोच गौतम गंभीर गेंदबाजी से खुश नजर नहीं आए. ऐसे में प्रैक्टिस मैच के तीसरे दिन सिराज की गेंदबाजी को लेकर वह उन्हें मैदान पर समझाने आ गए. Sun, 9 Aug 2026 13:39:32 +0530

  Videos
See all

Shorts | चार्मिंग लुक में स्पॉट हुए HARSHAD CHOPDA #HarshadChopda #CharmingLook #TellyActor #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T08:45:07+00:00

Poonam Pandey की फेवरेट ड्रेस में पहुंची Rakhi Sawant #aajtak #shorts #rakhisawant #poonampandey #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T08:45:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers