अल नीनो के ‘झटके’ को लेकर भारत, अन्य एशिया प्रशांत के क्षेत्र संवेदनशील : एसएंडपी
अल नीनो के ‘झटके’ को लेकर भारत, अन्य एशिया प्रशांत के क्षेत्र संवेदनशील : एसएंडपीमहाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए बी प्राक, बोले- ‘सावन में बाबा के दरबार आना सौभाग्य’
उज्जैन में सावन के बीच रविवार को भक्ति और संगीत का खास रंग देखने को मिला। दरअसल प्रसिद्ध सिंगर बी प्राक सुबह बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए और भगवान शिव के दर्शन किए। मंदिर समिति की ओर से उप प्रशासक एसएन सोनी ने उनका स्वागत किया। दर्शन के बाद बी प्राक ने महाकाल की नगरी में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की भी तारीफ की।
दरअसल भस्म आरती में शामिल होने के बाद बी प्राक ने कहा कि सावन के महीने में बाबा महाकाल के दरबार आना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि उज्जैन में आकर भगवान महाकाल के दर्शन करना उनके लिए हमेशा खास अनुभव रहेगा। बी प्राक ने मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन और मंदिर प्रबंधन की ओर से की गई व्यवस्थाओं की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि बेहतर इंतजाम के कारण बड़ी संख्या में आने वाले भक्तों को दर्शन में सुविधा मिल रही है। बी प्राक ने बताया कि महाकाल की नगरी में उनका परफॉर्म करने का भी लंबे समय से सपना था। इससे पहले वह इंदौर में कार्यक्रम कर चुके हैं, लेकिन उज्जैन में भगवान महाकाल के आंगन में प्रस्तुति देना उनके लिए अलग अनुभव है। इसी वजह से इस कार्यक्रम को लेकर वह काफी उत्साहित नजर आए।
बी प्राक का ‘महाकाल-2’ को लेकर बड़ा अपडेट
वहीं बी प्राक भगवान शिव से जुड़े अपने संगीत को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। उनका ‘महाकाल’ भजन काफी लोकप्रिय हुआ था। इस भजन के बोल ‘महाकाल महाकाल है प्यारे’ रहे हैं और इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में लोगों ने सुना है। उज्जैन पहुंचने के दौरान बी प्राक ने बताया कि महादेव पर उनका एक नया भजन भी जल्द रिलीज होने वाला है।
‘महाकाल-2’ को लेकर भी जानकारी दी
वहीं इसके साथ ही उन्होंने अपने चर्चित भजन ‘महाकाल’ के अगले पार्ट यानी ‘महाकाल-2’ को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस गाने को जल्द दर्शकों के सामने लाने की तैयारी चल रही है। ऐसे में महाकाल के भक्तों के साथ-साथ बी प्राक के फैंस को भी उनके नए शिव भजन का इंतजार रहेगा। बी प्राक के मुताबिक, महादेव की कृपा से उन्हें लगातार लोगों का प्यार मिल रहा है। यही वजह है कि भगवान शिव से जुड़े गीतों को लेकर वह आगे भी काम करना चाहते हैं। ‘महाकाल-2’ को लेकर उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस के बीच नए गाने को लेकर उत्सुकता बढ़ सकती है।
उज्जैन में ‘शिवतत्व-श्रावण कला उत्सव’ में बी प्राक की प्रस्तुति
दरअसल सावन के मौके पर उज्जैन में ‘शिवतत्व-श्रावण कला उत्सव’ का आयोजन किया गया। मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग के समन्वय से होने वाला यह कार्यक्रम रविवार शाम 7 बजे शक्तिपथ, त्रिवेणी संग्रहालय के सामने, श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में रखा गया। कार्यक्रम में बी प्राक और उनके साथ आए कलाकार भगवान शिव से जुड़े भजन और दूसरी भक्तिमय प्रस्तुतियां देंगे। वहीं कार्यक्रम में निवाड़ी के पवन तिवारी और उनके साथी भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। आयोजन को सावन के महीने की धार्मिक और सांस्कृतिक भावना से जोड़ा गया है। खास बात यह है कि कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और आम लोगों के लिए एंट्री फ्री रखी गई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
Mp Breaking News










