Responsive Scrollable Menu

बिरयानी के साथ चाहिए परफेक्ट रायता? पंजाबी स्टाइल बूंदी रायता बनाने का ये आसान तरीका जानें

Boondi Raita Recipe: बूंदी रायता भारतीय खाने की ऐसी आसान साइड डिश है, जो मसालेदार और गरम व्यंजनों का स्वाद संतुलित कर देती है. दही, बूंदी और कुछ मसालों से बनने वाली यह रेसिपी गर्मियों में खास पसंद की जाती है.

Continue reading on the app

Arjun Ayanki को Kerala police ने कन्नूर से गिरफ्तार किया, दर्ज हैं 23 मामले

कन्नूर (केरल), नौ अगस्त केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला को चुनौती देने और पुलिस अधिकारियों को कथित तौर पर धमकाने के आरोपी एवं शातिर अपराधी अर्जुन अयांकी को रविवार को कन्नूर से गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कन्नूर सिटी पुलिस आयुक्त बी.वी. विजय भारत रेड्डी ने संवाददाताओं को बताया कि अयांकी को कन्नूर शहर से गिरफ्तार किया गया।

उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने देर रात तक अभियान संचालित किया। उन्होंने कहा, ‘‘यह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पी. विजयन के नेतृत्व में पूरे राज्य की पुलिस का संयुक्त प्रयास था। हम शनिवार सुबह से ही उसकी तलाश कर रहे थे।’’ पुलिस सूत्रों के अनुसार, अयांकी को रात करीब 2.30 बजे एक वकील के अपार्टमेंट में पहुंचने पर हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने बताया कि कन्नूर शहर में उसके मौजूद होने की सूचना मिलने के बाद शनिवार सुबह से ही विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। हिरासत में लिए जाने के बाद अयांकी को कन्नूर टाउन पुलिस थाने ले जाया गया। पुलिस के अनुसार उसे कोठामंगलम ले जाया जाएगा, जहां एक पुलिस अधिकारी को धमकाने के मामले में जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, अयांकी के खिलाफ 23 मामले दर्ज हैं। हाल ही में उस पर गृह मंत्री चेन्निथला को कथित तौर पर चुनौती देने और सोशल मीडिया मंचों पर मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन को बदनाम करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। जब संवाददाताओं ने अयांकी से सवाल किया तो उसने पूछा, ‘क्या लापता मछुआरों का पता लगाया जा सका?’ पुलिस पिछले तीन दिनों से पूरे केरल में अयांकी की तलाश कर रही थी।

जांच के तहत उसके भाई समेत कई लोगों को हिरासत में लिया गया था। कन्नूर जिले के अझीकोड का रहना वाला अयांकी पहली बार 2021 में करीपुर हवाई अड्डे के जरिए संचालित सोने की तस्करी के एक गिरोह के सिलसिले में चर्चा में आया था। उसके खिलाफ ताजा मामला कोठामंगलम के एक रिसॉर्ट में पुलिस की तलाशी से जुड़ा है।

पुलिस ने वहां अयांकी और उसके दोस्तों को आपराधिक गतिविधियों के लिए एकत्र होने के संदेह में हिरासत में लिया था। जमानत पर रिहा होने के बाद अयांकी ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर तलाशी अभियान का नेतृत्व करने वाले कोठामंगलम थाने के प्रभारी अधिकारी को धमकी देने वाले संदेश पोस्ट किए। पुलिस अधिकारी की शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ नया मामला दर्ज किया गया।

एक अन्य मामले में केरल उच्च न्यायालय ने हाल ही में अयांकी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। पुलिस का आरोप है कि जमानत याचिका खारिज होने के बाद भी अयांकी सोशल मीडिया मंचों पर ‘वॉइस मैसेज’’ के जरिए पुलिस अधिकारियों को धमकाता रहा। हालांकि अयांकी खुद को माकपा का समर्थक बताता है, लेकिन पार्टी ने उससे दूरी बना ली है।

Continue reading on the app

  Sports

'कोई ब्लेम गेम नहीं,' खिलाड़ियों की चोटों से घिरे CoE पर बोले वीवीएस लक्ष्मण, जानिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की 5 बड़ी बातें

Five key takeaways from VVS Laxman PC: बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर भारतीय खिलाड़ियों की बढ़ती चोटों को लेकर सवाल उठ रहे हैं. विवादों के बीच हेड ऑफ क्रिकेट वीवीएस लक्ष्मण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ किया कि सीओई सिर्फ रीहैब सेंटर नहीं, बल्कि प्रतिभाएं तराशने का जरिया है. उन्होंने टीम मैनेजमेंट से मतभेद खारिज किए, 'सब्जेक्ट टू फिटनेस' प्रक्रिया समझाई, स्पोर्ट्स साइंस हेड पद की चुनौतियों का जिक्र किया और खिलाड़ियों की निगरानी के लिए 'ब्रोंको टेस्ट' की शुरुआत की बात कही. Sun, 9 Aug 2026 16:38:21 +0530

  Videos
See all

सुदर्शन राष्ट्रीय व्याख्यानमाला-2026 | Shiv Prakash | Kranti Diwas | Independence Day #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T11:46:06+00:00

Viral Video | दो गुटों में खूनी भिड़ंत! लाठी डंडों से बरसे वार | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T11:47:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers