पेट और हिप की चर्बी को कहें अलविदा, उष्ट्रासन से शरीर बनेगा ज्यादा लचीला और मजबूत
नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। योग सिर्फ शरीर को फिट रखने का तरीका नहीं, बल्कि पूरे शरीर और मन को संतुलित रखने की एक बेहतरीन प्रक्रिया है। अगर आप कमर और गर्दन के दर्द, पेट और हिप की चर्बी से परेशान रहते हैं या शरीर में लचीलापन बढ़ाना चाहते हैं, तो उष्ट्रासन (कैमल पोज) को अपनी योग रूटीन में शामिल कर सकते हैं।
आयुष मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि उष्ट्रासन करने के लिए सबसे पहले वज्रासन में बैठें। इसके बाद घुटनों और पैरों के बीच थोड़ा अंतर रखते हुए घुटनों के बल खड़े हो जाएं। धीरे-धीरे सांस लेते हुए शरीर को पीछे की ओर झुकाएं और दोनों हाथों को अपनी एड़ियों पर रखें। इस दौरान गर्दन को अचानक या झटके से पीछे न ले जाएं। अंतिम स्थिति में जांघें जमीन के लगभग सीधी रहती हैं और शरीर का वजन हाथों व पैरों पर संतुलित रहता है। इस मुद्रा में 10 से 30 सेकंड तक सामान्य सांस लेते हुए रुक सकते हैं।
उष्ट्रासन शरीर की लचक बढ़ाने में मदद कर सकता है। खासकर कमर, कंधों और गर्दन में जकड़न महसूस करने वालों के लिए यह उपयोगी योगासन माना जाता है। शरीर को पीछे की ओर मोड़ने से पेट और हिप्स के आसपास की मांसपेशियों में खिंचाव आता है, जिससे इस हिस्से चर्बी कम होने में मदद मलती है। हालांकि सिर्फ एक योगासन से चर्बी कम होने की गारंटी नहीं है। इसके लिए संतुलित खान-पान और नियमित शारीरिक गतिविधि भी जरूरी है।
यह आसन पाचन तंत्र को सक्रिय रखने में भी मददगार हो सकता है। साथ ही, छाती को फैलाने वाली इस मुद्रा से सांस लेने की क्षमता और शरीर की ऊर्जा पर सकारात्मक असर पड़ सकता है। नियमित योगाभ्यास के साथ इसका अभ्यास शरीर को मजबूत और ज्यादा लचीला बनाने में सहायक हो सकता है।
हालांकि, उष्ट्रासन करते समय सावधानी बहुत जरूरी है। दिल से जुड़ी समस्याओं या हर्निया से पीड़ित लोगों को बिना विशेषज्ञ की सलाह के यह आसन नहीं करना चाहिए।
--आईएएनएस
पीआईएम/वीसी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
'लोगों की परवाह मत करो', Toxic के ट्रेलर लॉन्च पर Yash ने की Kiara Advani की तारीफ, ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
Yash Praises Kiara Advani: साउथ सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है. फिल्म का ट्रेलर हाल ही में बेंगलुरु में एक खास इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया, जिसे देखने के बाद फैंस के बीच एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है. ट्रेलर में यश का खूंखार और अलग अंदाज देखने को मिला वहीं कियारा आडवाणी ने भी अपने लुक और किरदार से हर किसी का ध्यान खींचा है. फिल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
यश के नए अवतार से लेकर फिल्म की डार्क और इंटेंस दुनिया तक हर चीज चर्चा का विषय बनी हुई है. इसी बीच ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर यश ने अपनी को-स्टार कियारा आडवाणी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कियारा के डेडिकेशन और मेहनत को सराहा और उन्हें ‘तबाही’ तक बता दिया. इतना ही नहीं यश ने कियारा को सोशल मीडिया पर मिलने वाली आलोचनाओं और नफरत भरे कमेंट्स को नजरअंदाज करने की सलाह भी दी. उन्होंने कहा कि एक कलाकार को वही करना चाहिए जिस पर उसे भरोसा हो.
यश ने कियारा को बताया ‘तबाही’
‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान यश ने कियारा आडवाणी के काम की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने फिल्म के लिए खुद को पूरी तरह समर्पित कर दिया था. यश ने कियारा से कहा कि ट्रेलर में उन्होंने उनके किरदार की कुछ हाइलाइट्स देखी हैं और वो बेहद डेडिकेटेड लगीं. यश ने कहा कि उन्होंने कियारा को फिल्म के लिए कड़ी मेहनत करते हुए देखा है. उन्होंने कियारा की परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए उसे ‘तबाही’ बताया. यश की इस तारीफ के बाद इवेंट में मौजूद लोगों ने भी तालियां बजाईं.
‘कियारा ने खुद को इस विजन के लिए समर्पित कर दिया’
यश ने कियारा के साथ काम करने के अनुभव को भी शेयर किया. उन्होंने कहा कि शुरुआत में जब इतने सारे कलाकार किसी एक फिल्म का हिस्सा होते हैं तो कई तरह की चुनौतियां सामने आ सकती हैं. यश के मुताबिक, उन्हें भी लगा था कि फिल्म के दौरान अलग-अलग कलाकारों के साथ काम करने में कुछ दिक्कतें या मुद्दे सामने आ सकते हैं. लेकिन कियारा ने शुरुआत से ही बहुत सरलता से पूरी टीम के साथ काम किया. उन्होंने कहा कि कियारा ने खुद को फिल्म के विजन के लिए पूरी तरह समर्पित कर दिया और बिना किसी परेशानी के अपने किरदार पर फोकस किया.
'लोगों की परवाह मत करो’
कियारा आडवाणी को फिल्म के एक गाने और कुछ सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है. खासतौर पर यश के साथ उनके सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. हालांकि, कियारा ने इन आलोचनाओं पर खुलकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. वो लगातार फिल्म को प्रमोट करती नजर आईं. इसी बीच यश ने ट्रेलर लॉन्च के दौरान कियारा का हौसला बढ़ाया और उन्हें एक अहम सलाह दी. उन्होंने कहा कि एक कलाकार को इस बात की ज्यादा परवाह नहीं करनी चाहिए कि लोग उसके काम को किस तरह देख रहे हैं. यश ने कियारा से कहा कि उन्हें बाहरी प्रतिक्रियाओं से प्रभावित होने के बजाय उस चीज पर भरोसा रखना चाहिए, जिसमें वो खुद विश्वास करती हैं. उन्होंने कहा कि लोग कभी किसी कलाकार की तारीफ करेंगे तो कभी उसके काम की आलोचना करेंगे, लेकिन एक एक्टर को अपने काम और अपने फैसलों पर भरोसा बनाए रखना चाहिए.
‘टॉक्सिक’ को लेकर कियारा को मिली थी आलोचना
फिल्म के गाने ‘तबाही’ के रिलीज होने के बाद कियारा आडवाणी का लुक और यश के साथ उनकी केमिस्ट्री चर्चा में आ गई थी. गाने में दोनों के कुछ इंटेंस सीन्स देखने को मिले थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कियारा को ट्रोल भी किया गया. कुछ लोगों ने उनके किरदार और अवतार पर सवाल उठाए, तो कुछ ने फिल्म में महिलाओं के सेक्सुअलाइजेशन को लेकर आलोचना की. फिल्म में दिखाई गई हिंसा को लेकर भी कुछ लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की. हालांकि, कियारा ने इस पूरे मामले पर किसी तरह की तीखी प्रतिक्रिया नहीं दी और वो फिल्म से जुड़े प्रमोशनल इवेंट्स में लगातार हिस्सा लेती रहीं. अब यश ने जिस तरह से कियारा का समर्थन किया है, उससे ये साफ है कि वो अपनी को-स्टार के काम और फिल्म के प्रति उनके समर्पण से काफी प्रभावित हैं.
ये भी पढ़ें: 'राजेश खन्ना बहुत घमंडी थे...', इस एक्टर ने खोली सुपरस्टार की पोल, बोलें- ‘उनका पतन अहंकार की वजह से हुआ’
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation








