Responsive Scrollable Menu

बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप : श्यी युछी ने पुरुष एकल में स्वर्ण पदक जीता

बीजिंग, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। 2026 बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप का समापन 12 अप्रैल को निंगपो ओलंपिक खेल केंद्र में हुआ।

चीन के श्यी युछी ने टूर्नामेंट में अपना पहला पुरुष एकल खिताब जीता, जबकि ली यिजिंग और लूओ श्यूमिन ने अपना पहला महिला युगल खिताब हासिल किया।

दक्षिण कोरिया ने महिला एकल, पुरुष युगल और मिश्रित युगल खिताब जीते, जिसमें स्टार खिलाड़ी आन से-यंग ने अपने करियर का ग्रैंड स्लैम पूरा किया।

सात साल बाद एशियाई चैंपियनशिप के पुरुष एकल फाइनल में वापसी करने वाले श्यी युछी ने आसानी से जीत हासिल की और चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। यह 2017 में चेन लॉन्ग के बाद पहली बार है जब किसी चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी ने इस प्रतियोगिता में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, रक्षा से लेकर नागरिक उड्डयन तक; कई मंत्रालयों को मिले नए अधिकारी

Administrative Reshuffle: सरकारी कामकाज में तेजी लाने और विभिन्न मंत्रालयों के बीच बेहतर तालमेल बिठाने के लिए केंद्र सरकार ने एक बहुत बड़ा फेरबदल किया है.  कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, संयुक्त सचिव स्तर पर कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इस फेरबदल की सबसे बड़ी खबर कपिल मीणा की नियुक्ति है, जिन्हें अब राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (NHB) का प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया गया है. उनके अनुभव का लाभ कृषि और बागवानी क्षेत्र को बेहतर बनाने में मिलेगा.

नागरिक उड्डयन मंत्रालय में अहम बदलाव

देश की सुरक्षा और परिवहन के नजरिए से सबसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों में भी बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. रक्षा मंत्रालय में एक साथ तीन नए संयुक्त सचिवों की नियुक्ति की गई है. इसमें प्रीति मीणा, शैलेश कुमार चौरसिया और विनोद कुमार के नाम शामिल हैं. इसके साथ ही अजीत कुमार श्रीवास्तव को रक्षा मंत्रालय में अतिरिक्त वित्तीय सलाहकार के पद पर तैनात किया गया है. वहीं, नागरिक उड्डयन जैसे महत्वपूर्ण विभाग की कमान संभालने में प्रियंका दास की भूमिका अहम होगी, जिन्हें वहां संयुक्त सचिव बनाया गया है. जवाहर पक्किरिसामी को एमपीईडीए (MPEDA) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है, जो समुद्री उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने का काम करेंगे.

विकास मंत्रालयों को मिले नए चेहरे

आर्थिक मोर्चे पर भी सरकार ने बड़े फैसले लिए हैं. साक्षी मित्तल और लाया मद्दुरी को आर्थिक मामलों के विभाग में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. ये अधिकारी देश की आर्थिक नीतियों को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. पूर्वोत्तर भारत के विकास पर सरकार का विशेष ध्यान है, इसी कड़ी में विपुल अग्रवाल को पूर्वोत्तर विकास मंत्रालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है. रसायनों और उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जी. वेंकटेश को रसायन एवं पेट्रोकेमिकल विभाग में भेजा गया है, जबकि वंदना प्रयाशी को उर्वरक विभाग में तैनाती दी गई है.

सामाजिक कल्याण और पर्यावरण पर विशेष ध्यान

सरकार ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग में विकास सिंह और गिरीश होसुर को नियुक्त किया है, जो समाज के इस विशेष वर्ग के लिए योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करेंगे. पर्यावरण के संरक्षण के लिए उदय गौरीशंकर को पर्यावरण मंत्रालय में जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा, खाद्य सुरक्षा को मजबूती देने के लिए वेंकट नागी रेड्डी को भारतीय खाद्य निगम (FCI) में कार्यकारी निदेशक के पद पर बैठाया गया है. यह नियुक्तियां दिखाती हैं कि सरकार हर विभाग में कार्यकुशलता बढ़ाना चाहती है.

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Cabinet Portfolio: कैबिनेट पोर्टफोलियो का बंटवारा, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय?

अन्य महत्वपूर्ण विभागों में नई नियुक्तियां

इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल की जद में गृह, स्वास्थ्य, श्रम, ऊर्जा, परिवहन, दूरसंचार, पर्यटन, टेक्सटाइल, अल्पसंख्यक मामले और गंगा मिशन जैसे मंत्रालय भी आए हैं. इन सभी विभागों में नए अधिकारियों की तैनाती से योजनाओं के क्रियान्वयन में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है. प्रशासनिक सुधारों के तहत की गई ये सभी नियुक्तियां संबंधित अधिकारियों द्वारा पदभार संभालने के दिन से प्रभावी मानी जाएंगी. अधिकारियों का कार्यकाल मुख्य रूप से पांच साल का निर्धारित किया गया है. सरकार को उम्मीद है कि इन नए अधिकारियों के आने से सरकारी नीतियों का लाभ आम जनता तक और अधिक तेजी से पहुंच सकेगा. यह फेरबदल आने वाले समय में शासन की कार्यप्रणाली को नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड सरकार में हुआ बड़ा फेरबदल, विधानसभा चुनाव से पहले कैबिनेट में हुआ ये बदलाव

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Iran America War Update: 11 बजते ही इजरायल में भयंकर तबाही | Islamabad | Ceasefire | Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T17:30:17+00:00

Iran America War Update: हिजबुल्लाह ने इजरायल पर दागे बम | Islamabad | Ceasefire | Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T17:45:07+00:00

Grand Theft Auto maker Rockstar Games downplays second hack in three years. #GTA #Gaming #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T17:30:13+00:00

Iran America War: ईरान बोला- भारत ही शांति करा सकता है! #short #india #middleeast #geopolitics #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T17:33:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers